Weather Scientist Course: मौसम की भविष्यवाणी करने के लिए कितना पढ़ना-लिखना जरूरी, जानें किस कोर्स से होगा फायदा?


Weather Scientist Course: मौसम का हाल जानने के लिए लोग हर दिन टीवी मोबाइल और मौसम विभाग के अपडेट पर नजर रखते हैं. भारी बारिश, बाढ़, गर्मी, ठंड,  चक्रवात, आंधी जैसे हालात में मौसम वैज्ञानिकों की भूमिका और भी अहम हो जाती है. ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता रहता है कि आखिर मौसम की सटीक भविष्यवाणी करने वाले लोग कौन होते हैं और मौसम वैज्ञानिक के बनने के लिए कितनी पढ़ाई करनी पड़ती है. दरअसल मौसम विज्ञान यानी मीटियोरोलॉजी एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें पृथ्वी के वायुमंडल, जलवायु, तापमान, हवा, बारिश, तूफान और मौसम में होने वाले बदलाव का वैज्ञानिक अध्ययन किया जाता है. यह विषय केवल मौसम बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए प्राकृतिक बदलाव, कृषि विमानन, पर्यावरण और आपदा प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी का भी विश्लेषण किया जाता है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि मौसम की भविष्यवाणी करने के लिए कितना पढ़ा-लिखा होना जरूरी है और इसके लिए कौन सा कोर्स फायदेमंद होता है.

क्या होता है मौसम विज्ञान? 

वायुमंडल के वैज्ञानिक अध्ययन को मौसम विज्ञान कहा जाता है. इसमें मौसम की प्रक्रियाओं, जलवायु परिवर्तन, वायुमंडलीय संरचना और पृथ्वी की सतह के साथ उसके संबंधों को समझा जाता है. मौसम विज्ञान भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित जैसे विषयों पर आधारित होता है. मौसम वैज्ञानिक पृथ्वी के वातावरण उसके प्रभाव और भविष्य में होने वाले बदलाव का अध्ययन करते हैं. यही वजह है कि आज के समय में मौसम विभाग, रिसर्च संस्थानों, एयरलाइंस, कृषि क्षेत्र और टीवी चैनलों में मौसम विशेषज्ञ की लगातार मांग बढ़ रही है. 

See also  NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!

मौसम वैज्ञानिक बनने के लिए क्या पढ़ाई जरूरी?

अगर कोई छात्र मौसम वैज्ञानिक बनना चाहता है तो सबसे पहले उसे 12वीं साइंस स्ट्रीम से पास करनी होती है. इसके लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषय जरूरी माने जाते हैं. कई संस्थानों में बायोलॉजी के साथ भी एडमिशन मिल जाता है, लेकिन गणित और विज्ञान में अच्छी पकड़ होना जरूरी होता है. 12वीं के बाद छात्रमीटियोरोलॉजी या एटमॉस्फेरिक साइंस से जुड़े कोर्स कर सकते हैं. इसके लिए बीएससी, बीटेक या डिप्लोमा के कोर्स उपलब्ध है. वहीं रिसर्च और हायर पदों पर पहुंचने के लिए पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी भी की जा सकती है. 

कौन-कौन से कोर्स कर सकते हैं स्टूडेंट?

मौसम विज्ञान में कई तरह के स्पेशलाइजेशन मौजूद है, इनमें बीएससी इन मीटियोरोलॉजी, बीटेक इन मीटियोरोलॉजी, बीटेक इन एटमॉस्फेरिक साइंस, एमएससी इनमीटियोरोलॉजी, एमटेक इन मीटियोरोलॉजी, पीएचडी इन मीटियोरोलॉजी कोर्स शामिल है. इसके अलावा फिजिकलमीटियोरोलॉजी, क्लाइमेट मीटियोरोलॉजी, एग्रीकल्चर मीटियोरोलॉजी, एविएशनमीटियोरोलॉजी, सैटेलाइटमीटियोरोलॉजी और डायनामिक मीटियोरोलॉजी जैसे विषय में भी पढ़ाई की जा सकती है. 

ये भी पढ़ें-MEXT Scholarship 2027: भारतीय रिसर्च के लिए जापान में फ्री पढ़ाई का सुनहरा अवसर, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन?

क्या होता है मौसम वैज्ञानिक का काम?

अक्सर लोगों को लगता है कि मौसम वैज्ञानिक सिर्फ बारिश या गर्मी की जानकारी देते हैं, लेकिन उनका काम इससे कहीं ज्यादा बड़ा होता है. मौसम वैज्ञानिक वायुमंडल, जलवायु परिवर्तन, चक्रवात, वायु दबाव, बारिश, धूंध, समुद्री गतिविधि और पर्यावरणीय बदलाव पर रिसर्च करते हैं. इस क्षेत्र में फिजिकल मीटियोरोलॉजी होती है. इसमें सौर ऊर्जा, वायुमंडलीय संरचना और पृथ्वी की प्रक्रियाओं पर रिसर्च किया जाता है. वहीं क्लाइमेटोलॉजी में किसी क्षेत्र की जलवायु और लंबे समय तक होने वाले मौसम में बदलाव पर रिसर्च किया जाता है. ऐसे ही एग्रीकल्चर मीटियोरोलॉजी में फसलों पर मौसम के प्रभाव और कृषि उत्पादन का विश्लेषण किया जाता है.

See also  CUET UG Result 2026 Out at cuet.nta.nic.in

ये भी पढ़ें-PM SHRI Schools: क्या है पीएम श्री स्कूल, जिसे पश्चिम बंगाल में खोलने पर विचार कर रही सरकार?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required