रेलवे में ALP समेत 1465 पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI पास के लिए मौका


रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हो उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है. इस सेंट्रल रेलवे ने जनरल डिपार्मेंट कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन यानी GDCE 2026 के तहत असिस्टेंट लोको पायलट समेत अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए हैं. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1,465 पदों को भरा जाएगा. ईस्ट सेंट्रल रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट ecr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर 2026 है.

1465 पदों पर होगी भर्ती 

जीडीसीई 2026 के तहत असिस्टेंट लोको पायलट समेत अन्य पदों पर नियुक्ति की जाएगी. भर्ती प्रक्रिया जनरल डिपार्टमेंट कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन के माध्यम से पूरी होगी. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद के लिए निर्धारित पात्रता और अन्य शर्तों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर देखना होगा. 

कितनी है आयु सीमा? 

इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा वर्ग के अनुसार तय की गई है. जनरल वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 42 वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 45 वर्ष और एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 47 वर्ष निर्धारित है. 

100 सवालों की होगी डीबीटी 

चयन प्रक्रिया की शुरुआत कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट से होगी. सीबीटी में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे और परीक्षा के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा. संबंधित पद के अनुसार सीबीटी के बाद कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट या टाइपिंग स्किल टेस्ट आयोजित किया जाएगा. भर्ती प्रक्रिया में सीबीटी के अलावा जरूरत के अनुसार उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन भी होगा. यानी उम्मीदवारों को चयन के अलग-अलग चरणों में सफल होना होगा. 

See also  Indian Oil & Haryana Green Energy Project

ये भी पढ़ें-AIAPGET 2026 फाइनल आंसर की जारी, NTA ने स्कोर भी किया रिलीज

ऐसे कर सकते हैं आवेदन 

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ईस्ट सेंट्रल रेलवे के ऑफिशियल वेबसाइट ecr.indianrailways.gov.in पर जाना होगा. 
  • इसके बाद जीडीसीई 2026 के आवेदन या रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  • रजिस्ट्रेशन पूरे होने के बाद आवेदन में मांगी गई जानकारी भरें.
  • अब अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें. 
  • इसके बाद अगर फीस लागू होती है, तो फीस का पेमेंट करके फॉर्म सबमिट कर दें.
  • आवेदन सबमिट होने के बाद कंफर्मेशन डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें. 

15 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन 

ईस्ट सेंट्रल रेलवे की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई पद के अनुसार योग्यता, नियम और दूसरी शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें-यूपी PCS मेंस 2025 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 28 सितंबर से इंटरव्यू होंगे शुरू

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required