CBSE Practical Exam Datesheet Released


  • Hindi News
  • Career
  • CBSE Practical Exam Datesheet Released | Class 10th 12th Winter Schools

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल एग्जाम डेट जारी कर दी है। ये डेटशीट ऐसे स्थानों के लिए जारी की गई है जहां ठंड के मौसम में छुटि्टयां रहती हैं।

इन क्षेत्रों में जनवरी के दौरान ज्यादा ठंड की वजह से स्कूल बंद रहते हैं। इसलिए बोर्ड ने प्रैक्टिकल एग्जाम पहले कराने का फैसला किया है। सामान्य एकेडमिक सेशन वाले स्कूलों के लिए बोर्ड अलग से नोटिस जारी करेगा। इन स्कूलों में प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी 2027 से शुरू की जाएंगी।

9 नवंबर से शुरू प्रैक्टिकल एग्जाम

इन स्कूलों में प्रैक्टिकल एग्जाम, प्रोजेक्ट वर्क और इंटरनल असेसमेंट 9 नवंबर से शुरू होंगे। बोर्ड ने इनके आयोजन को लेकर स्कूलों को जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

इसके तहत स्कूलों को बाहरी एग्जामिनर की नियुक्ति, छात्रों के नंबर अपलोड करने और एग्जाम की फोटो जमा करने जैसी जिम्मेदारियां पूरी करनी होंगी। यह नोटिस केवल प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट से संबंधित है। इन स्कूलों के लिए थ्योरी एग्जाम का टाइम टेबल अलग से जारी किया जाएगा।

फाइनल लिस्ट तैयार करने के निर्देश

बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे प्रैक्टिकल एग्जाम से पहले स्टूडेंट्स की फाइनल लिस्ट तैयार करें। केवल उन्हीं स्टूडेंट्स को परीक्षा, प्रोजेक्ट असेसमेंट और इंटरनल असेसमेंट में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी, जिनका नाम ऑनलाइन उम्मीदवारों की लिस्ट (LOC) में दर्ज होगा।

स्कूलों को तय समय के अंदर सभी असेसमेंट पूरे करने और छात्रों के अंक ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। सभी अंक 19 दिसंबर 2026 तक अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल एग्जाम की आंसर शीट संबंधित CBSE रीजनल ऑफिस में समय पर भेजनी होगी।

CBSE उपलब्ध कराएगा एप लिंक

See also  BPSC TRE 4 भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जुलाई में होगा जारी, शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट

बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया की निगरानी के लिए स्कूलों को फोटो अपलोड करने का भी निर्देश दिया है। इसके लिए CBSE एक ऐप लिंक उपलब्ध कराएगा। स्कूलों को हर बैच की प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान एक ग्रुप फोटो लेकर इस लिंक के माध्यम से अपलोड करना होगी।

इसके अलावा, बाहरी एग्जामिनर और सुपरवाइजर की नियुक्ति के लिए स्कूलों को जरूरत के अनुसार संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों से संपर्क करना होगा।

स्टूडेंट्स करें ये काम

प्रैक्टिकल एग्जाम शुरू होने से पहले अपने स्कूल से सब्जेक्ट वाइज प्रैक्टिकल एग्जाम का टाइम-टेबल लें। प्रैक्टिकल परीक्षा और प्रोजेक्ट वर्क की तैयारी का प्लान बनाएं। स्कूल द्वारा तय बैच और एग्जाम टाइम का ध्यान रखें।

विंटर बाउंड स्कूल के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम का लिंक

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

ये खबर भी पढ़ें

NEET PG से हटेगा पर्सेंटाइल सिस्‍टम:NBEMS ने कहा- रैंक बेस्‍ड सिस्‍टम लाएंगे; 0 पर्सेंटाइल पर एडमिशन से हुआ था विवाद

नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET) PG 2026 की काउंसलिंग प्रोसेस जारी है। पहले राउंड में सीट पाने वाले उम्मीदवारों के लिए 2 नवंबर 2026 तक रिपोर्टिंग की तारीख तय की गई थी। ये खबर भी पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required