BPSC TRE 4 भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जुलाई में होगा जारी, शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट
- जुलाई में BPSC TRE 4 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होगा.
- बिहार के मूल निवासियों को प्राथमिकता देगी डोमिसाइल नीति.
- मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक से भर्ती प्रक्रिया तेज हुई.
- सवा लाख पदों पर हो सकती है प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर तक नियुक्ति.
बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है.शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने BPSC की चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा यानी TRE 4 को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि TRE 4 का आधिकारिक नोटिफिकेशन आगामी जुलाई महीने में हर हाल में जारी कर दिया जाएगा.लंबे समय से भर्ती विज्ञापन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह घोषणा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. खास बात यह है कि इस बार भर्ती प्रक्रिया में डोमिसाइल नीति भी लागू होगी, जिससे बिहार के मूल निवासियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है.
जुलाई में जारी होगा TRE 4 का नोटिफिकेशन
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बिहार सरकार बड़े स्तर पर पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि फिलहाल विभाग स्तर पर तैयारियां चल रही हैं और जुलाई में नोटिफिकेशन जारी होते ही भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां सार्वजनिक कर दी जाएंगी. इसमें कुल रिक्त पदों की संख्या भी स्पष्ट हो जाएगी.हालांकि अभी सरकार ने पदों की संख्या को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
अभ्यर्थियों को लंबे समय से था इंतजार
TRE 4 भर्ती को लेकर अभ्यर्थी लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे. कई छात्र संगठन और शिक्षक अभ्यर्थी लगातार भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग उठा रहे थे.इस दौरान कई जगह धरना-प्रदर्शन भी हुए.कुछ मौकों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की खबरें भी सामने आई थीं.अभ्यर्थियों का कहना था कि सरकार जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करे ताकि युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके.
मुख्यमंत्री आवास में हुई थी बड़ी बैठक
TRE 4 भर्ती को लेकर हाल ही में मुख्यमंत्री आवास में भी अहम बैठक आयोजित की गई थी.बैठक में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के साथ शिक्षा विभाग, बिहार लोक सेवा आयोग और सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.इस बैठक में शिक्षक भर्ती परीक्षा, नोटिफिकेशन जारी करने की प्रक्रिया और अन्य प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई थी.माना जा रहा है कि इसी बैठक के बाद भर्ती प्रक्रिया को तेज करने का फैसला लिया गया.
सवा लाख पदों की मांग कर रहे अभ्यर्थी
शिक्षक अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकार TRE 4 के तहत करीब सवा लाख पदों पर भर्ती निकाले. हालांकि मंत्री ने फिलहाल पदों की संख्या पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है. उन्होंने कहा कि सभी आंकड़े और रिक्तियां नोटिफिकेशन जारी होने के समय सामने आएंगी.ऐसे में उम्मीदवारों की नजर अब जुलाई महीने पर टिकी हुई है.
किन पदों पर होगी भर्ती
TRE 4 भर्ती परीक्षा के माध्यम से बिहार के सरकारी स्कूलों में विभिन्न स्तरों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी.इसमें प्राथमिक विद्यालयों के लिए कक्षा 1 से 5, मध्य विद्यालयों के लिए कक्षा 6 से 8, माध्यमिक स्तर के लिए कक्षा 9 और 10 तथा उच्च माध्यमिक स्तर के लिए कक्षा 11 और 12 तक के शिक्षकों की बहाली शामिल होगी.इससे राज्य के शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में खाली पदों को भरा जा सकेगा.
पहली बार लागू होगी डोमिसाइल नीति
इस बार की शिक्षक भर्ती में सबसे बड़ा बदलाव डोमिसाइल नीति को माना जा रहा है.सरकार पहली बार बिहार के मूल निवासियों को प्राथमिकता देने की तैयारी में है. माना जा रहा है कि इस फैसले से राज्य के स्थानीय अभ्यर्थियों को काफी फायदा मिलेगा.लंबे समय से बिहार के युवाओं द्वारा इस मांग को उठाया जा रहा था.
यह भी पढ़ें- दिल्ली के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, JAC दिल्ली 2026 रजिस्ट्रेशन ओपन
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI