Muzaffarpur School Teacher Beats Student


  • Hindi News
  • Career
  • Muzaffarpur School Teacher Beats Student | Viral Video Controversy

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची दर्द से रो रही है।

ये वीडियो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के डेजावू स्कूल का है। इस वीडियो के मुताबिक टीचर ने छात्रा को परीक्षा में नकल करने के लिए बुरी तरह पीटा है, जबकि छात्रा का कहना है कि उस दिन कोई परीक्षा हुई ही नहीं थी।

नकल करने पर शिक्षक ने पीटा

इस वीडियो में छात्रा के हाथों पर पीटने के लाल निशान दिखाई दे रहें हैं। वहीं छात्रा के रोने पर उसके परिजन और आस पास के लोग उसे संभालते दिख रहें हैं। हालांकि ये छात्रा किस क्लास की है इसकी जानकारी नहीं मिली है।

शिक्षक की मार से दर्द में रो रही बच्ची को संभालते आस पास के लोग।

शिक्षक की मार से दर्द में रो रही बच्ची को संभालते आस पास के लोग।

शिक्षक ने कहा- हां थोड़ा मारा था

इस वीडियो में टीचर का कहना है कि ‘परीक्षा में नकल करने पर थोड़ा सा ही मारा है।’ वही वीडियो में छात्रा ने इस बात का विरोध करते हुए कहा है कि ‘उस दिन कोई परीक्षा थी ही नहीं।’

वहीं जब वीडियो में टीचर से मारने की वजह पूछी गई तो, टीचर ने कहा गलती से थोड़ा सा लग गया था। प्रिंसिपल को भी बता दिया है। अब तक इस वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान या स्कूल की तरफ से कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है। ऐसे में बच्ची के साथ हुई इस क्रूरता ने स्कूल की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं।

शिक्षक ने नकल करते वक्त पकड़े जाने पर बच्ची को थोड़ा सा मारने की बात कही।

शिक्षक ने नकल करते वक्त पकड़े जाने पर बच्ची को थोड़ा सा मारने की बात कही।

See also  NTA UGC-NET Exam Re-conduct | English, Commerce, Sociology Paper Errors

यूपी के बुलंदशहर में भी 7वीं के छात्र को पीटने का मामला सामने आया

ऐसी ही घटना यूपी के बुलंदशहर से भी सामने आई है, जहां खुर्जा ग्राम में एक स्कूल शिक्षक पर 7वीं के छात्र को पीटने का आरोप है। छात्र के शरीर पर पिटाई के नीले निशान मौजूद है। पीड़ित छात्र के पिता ने खुर्जा नगर कोतवाली में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।

राष्ट्रगान के दौरान PTI टीचर ने पीटा

ये मामला खुर्जा के ढाकर पेट्रोल पंप के पास स्थित मदर्स एकेडमी स्कूल का है। छात्र के पिता प्रताप चौहान के मुताबिक, उनका बेटा इसी स्कूल में 7वीं क्लास में पढ़ता है। राष्ट्रगान के दौरान हुई हल्की धक्का-मुक्की के बाद शिक्षक सूरज (पीटीआई) ने उनके बेटे की पिटाई की, जिससे उसके शरीर पर नील पड़ गए हैं।

स्कूल में शिकायत करने पर दोबारा पीटा गया

पिता के मुताबिक, मारपीट के कारण छात्र के पूरे शरीर पर नीले निशान पड़ गए हैं। उसकी आंख के पास भी चोट आई है। उनका कहना है कि जब वे शिकायत करने स्कूल पहुंचे, तब भी बच्चे के साथ मारपीट की जा रही थी।

इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। परिजनों ने पुलिस से बच्चे का मेडिकल एग्जामिनेशन कराने और टीचर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल, इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विशाखापट्टनम में थप्पड़ मारने से 6 साल के बच्चे की मौत हुई थी

इससे पहले अगस्त में भी ऐसी घटना सामने आई थी। जिसमें विशाखापट्‌टनम में टीचर की पिटाई से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। CCTV में नजर आया कि पिटाई के बाद बच्चा टीचर की गोद में ही गिर पड़ा। परिजन का आरोप है कि टीचर की पिटाई से बच्चे को दहशत में हार्ट अटैक आ गया था।

क्लासरूम में लगे CCTV में पिटाई के बाद बच्चा टीचर के ऊपर ही गिरता दिखा।

क्लासरूम में लगे CCTV में पिटाई के बाद बच्चा टीचर के ऊपर ही गिरता दिखा।

See also  India Donates Laptops to Trinidad School Kids

पूरी घटना CCTV में हुई रिकॉर्ड

यह पूरी घटना क्लासरूम में लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गई थी। इसमें दिखाई दे रहा है कि टीचर ने उसके कपड़े उतारने की कोशिश की और थप्पड़ मारा था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक प्रणय तेजा लिटिल गार्डन्स स्कूल के UKG में पढ़ता था। टीचर की गोद में गिरने के बाद बच्चे को किंग जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009

शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 (RTE Act 2009) के सेक्शन 17 के तहत स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को दिए जाने वाले दंड को लेकर स्पष्ट नियम बनाए गए हैं।

———————–

ये खबर पढ़ें..

कहीं कीचड़ में स्कूल जाते बच्चे, कहीं घुटनों तक पानी:कहीं फिसलन, सांप-बिच्छू तो, कहीं पानी में डूबने का खतरा; वीडियो वायरल

एमपी के रायसेन जिले में गैरतगंज तहसील में आने वाले देवनगर में स्कूल जाती छात्राओं का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्चे कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल की तरफ जा रहे हैं और उनकी पीठ पर स्कूल बैग हैं और ये इन बच्चों का आम रास्ता है। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

See also  PV Sindhu BWF Championship 2026 Direct Third Round

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required