Cristiano Ronaldo Retires From International Football


  • Hindi News
  • Career
  • Cristiano Ronaldo Retires From International Football | Career Update

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं।

नेशनल (NATIONAL)

1. गृहमंत्री अमित शाह ने अंबाला छावनी में शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

  • 5 नवंबर 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के अंबाला छावनी में शहीद स्मारक का उद्घाटन किया।
  • इस स्मारक का नाम आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक रखा गया है।
  • यह स्मारक भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले वीर सेनानियों और शहीदों के बलिदान को सम्मान देने के लिए बनाया गया है।
  • इसके निर्माण में 800 करोड़ की लागत आई है।
  • इसकी मुख्य संरचना कमल के आकार का टावर है।
  • इस संग्रहालय में 23 गैलरी हैं।
  • आम लोगों के लिए इसकी शुरुआत 6 नवंबर 2026 से की जाएगी।
  • इस स्मारक में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े 700 से अधिक वीरों के नाम सुनहरे अक्षरों में उकेरे गए हैं।
  • उद्घाटन से पहले अमित शाह ने करनाल और अंबाला में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में हिस्सा लिया।

इसके ऑडिटोरियम में 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

इसके ऑडिटोरियम में 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

2. केंद्र सरकार ने बिजली स्टोर क्षमता बढ़ाने के लिए 14,500 करोड़ मंजूर किए

  • 4 नवंबर को केंद्र सरकार ने बिजली स्टोर करने की क्षमता बढ़ाने के लिए 14,500 करोड़ रुपए मंजूर किए।
  • इसके तहत डाटा कलेक्शन सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए 4,371 करोड़ रुपए की योजना मंजूर हुई।
  • इससे सौर और पवन ऊर्जा से बनने वाली अतिरिक्त बिजली को सुरक्षित रखकर जरूरत के समय इस्तेमाल किया जा सकेगा।
  • रात में या बिजली की मांग बढ़ने पर स्टोर की गई बिजली का इस्तेमाल होगा।
  • इस योजना के तहत बैटरी एनर्जी स्टोरेज परियोजनाओं में कम से कम 40% घरेलू सामग्री अनिवार्य होगी।
  • इसका उद्देश्य भारत में बैटरी और उसके उपकरणों का निर्माण बढ़ाना और आयात पर निर्भरता कम करना है।
  • इसका कुल अनुमानित निवेश 97,600 करोड़ है।
See also  NEET Exam Paper Leak: 10 States, 2-3 Weeks Circulation; No Idea How Many Students Affected
इसका उद्देश्य बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम को बढ़ावा देना है।

इसका उद्देश्य बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम को बढ़ावा देना है।

इंटरनेशनल

3. अमेरिका ने तेल परिवहन मामले में भारतीय संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए

  • 5 नवंबर को अमेरिका ने ईरान के तेल नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारत स्थित एक दंपति और उनसे जुड़ी कई कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया।
  • अमेरिका का आरोप है कि इस नेटवर्क ने ईरान के प्रतिबंधित तेल को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए जहाजों को फर्जी झंडे और समुद्री प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए।
  • यह कार्रवाई अमेरिका के ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट के तहत की गई है।
  • अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने सुनील कुमार शर्मा और उनकी पत्नी जसप्रीत प्रीती शाहिद के अलावा अश्वनी कुमार धीमान और इश्विंदर सिंह पर प्रतिबंध लगाए हैं।
  • इनमें ईरान की सेना और उसके सहयोगी संगठनों की ओर से संचालित जहाज भी शामिल थे।
  • प्रतिबंधित भारतीय कंपनियों और संस्थाओं में 9 भारतीय कंपनियां शामिल हैं।
इस कार्रवाई का उद्देश्य ईरान की तेल से होने वाली कमाई पर रोक लगाना है।

इस कार्रवाई का उद्देश्य ईरान की तेल से होने वाली कमाई पर रोक लगाना है।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

4. क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास

  • 5 नवंबर को क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया।
  • 41 साल के रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी।
  • उन्होंने कहा कि नवंबर के इंटरनेशनल ब्रेक के बाद वह पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी टीम को लौटा देंगे।
  • रोनाल्डो का सफर 20 अगस्त 2003 को कजाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुआ था। तब वह सिर्फ 18 साल के थे।
  • पिछले 23 साल में उन्होंने पुर्तगाल के लिए 234 मैच खेले। सबसे ज्यादा 146 गोल किए।
  • रोनाल्डो ने 2006 में जर्मनी में अपना पहला वर्ल्ड कप खेला था।
  • इसके बाद वह 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026 के टूर्नामेंट में भी पुर्तगाल की टीम का हिस्सा रहे।
  • उन्होंने लगातार 6 वर्ल्ड कप खेले। वह छह अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बने।
  • इन टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 27 मैच खेले और 11 गोल किए।
  • 2026 में उज्बेकिस्तान के खिलाफ गोल करके उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया था।
  • रोनाल्डो के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में 2016 का यूरो कप खिताब शामिल है।
  • यूरो कप यूरोप की राष्ट्रीय फुटबॉल टीमों के बीच होने वाला सबसे बड़ा टूर्नामेंट है।
See also  SSC CGL 2026: 12,256 Posts; RSSB 3951 Vacancies; 20,866 Jobs This Week

5. 4 नवंबर को वीमेंस प्रीमियर लीग 2027 का शेड्यूल जारी

  • 14 जनवरी 2027 से वीमेंस प्रीमियर लीग का 5वां संस्करण शुरू होगा।
  • विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।
  • BCCI ने टूर्नामेंट के लिए वडोदरा और मुंबई को वेन्यू चुना है।
  • शुरुआती 11 मुकाबले 14 से 24 जनवरी तक वडोदरा में खेले जाएंगे।
  • इसके बाद 26 जनवरी से मुंबई में लीग के बाकी मैच होंगे।
  • लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला 3 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स और UP वॉरियर्स के बीच होगा।
  • टूर्नामेंट में पांच टीमें हिस्सा लेंगी। लीग स्टेज में हर टीम बाकी चार टीमों से दो-दो बार भिड़ेगी।
  • इस तरह 20 लीग मैच होंगे। एलिमिनेटर और फाइनल को मिलाकर कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे।
  • 28 अक्टूबर को WPL के पांचवें सीजन के ऑक्शन में 25 प्लेयर्स को खरीदा गया। इसमें 18 भारतीय और 7 विदेशी हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यूक्स को यूपी वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा।
  • भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा 30 लाख रुपए में यूपी की टीम में शामिल हुईं।

निधन (Death)

6. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व F1 विश्व चैंपियन एलन जोन्स का 80 वर्ष की उम्र में निधन

  • 5 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के 1980 फॉर्मूला-1 विश्व चैंपियन एलन जोन्स का 80 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।
  • वह सर जैक ब्रैबम के बाद यह खिताब जीतने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बने।
  • अपने करियर में उन्होंने 12 ग्रां प्री रेस जीतीं और आक्रामक रेसिंग शैली के कारण मोटरस्पोर्ट की दुनिया में खास पहचान बनाई।
  • वह उन चुनिंदा पांच ऑस्ट्रेलियाई ड्राइवरों में शामिल थे, जिन्होंने फॉर्मूला-1 रेस जीती। इस सूची में जैक ब्रैबम, मार्क वेबर, डेनियल रिकियार्डो और ऑस्कर पियास्त्री भी शामिल हैं।
  • उनके परिवार में जोन्स की पत्नी अमांडा और उनके छह बच्चे क्रिश्चियन, एम्बर, जारा, जैक, कैमिला और एम्मा हैं।
See also  Delhi University Hindu College Admission Controversy

——————————————————-

ये खबर भी पढ़ें

करेंट अफेयर्स 5 नवंबर:DRDO ने ‘प्रलय’ मिसाइल की सफल टेस्टिंग की, असम में सरकारी जॉब में बहुविवाह करने पर नौकरी जाएगी

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required