UNESCO Memory of the World: Mahabharat Included


  • Hindi News
  • Career
  • UNESCO Memory Of The World: Mahabharat Included | Indian Navy Amini Update

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं।

नेशनल (NATIONAL)

1. इंडियन नेवी को वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘अमीनी’ मिला

  • 5 नवंबर को गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) ने इंडियन नेवी को स्वदेशी युद्धपोत ‘अमीनी’ सौंपा।
  • ‘अमीनी’ एक एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (ASW SWC) है। ये नेवी के सबसे बड़े युद्धपोतों में से हैं, जो वॉटरजेट से चलते हैं।
  • अमीनी वॉटर एयर क्राफ्ट ‘इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग’ (IRS) के वर्गीकरण नियमों के मुताबिक डिजाइन किए गए हैं आउए बनाए गए हैं।
  • अमीनी में अत्याधुनिक हल्के टॉरपीडो, स्वदेशी रॉकेट लॉन्चर और सोनार लगे हैं, जो पानी के भीतर मौजूद खतरों का पता लगाने और उनसे निपटने में सक्षम हैं।
  • साथ ही ये एडवांस्ड कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम से लैस है। ये जहाज नेवी की एंटी-सबमरीन क्षमता, तटीय निगरानी और माइन बिछाने की क्षमताओं को और मजबूत करेगा।
  • ‘अमीनी’ नाम केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के ‘अमीनी द्वीप’ से लिया गया है और ये पुराने ‘INS अमीनी (जो ‘पेट्या III’ क्लास का एंटी-सबमरीन वारफेयर कॉर्वेट था और 2002 में सेवामुक्त हो गया था) का ही एक नया रूप है।
  • ये समुद्र के तटीय और उथले क्षेत्रों में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाना, उनकी निगरानी करना और उन्हें नष्ट करना।

ये नौसेना के लिए GRSE द्वारा बनाए जा रहे 8 ASW-SWC युद्धपोतों में पांचवां युद्धपोत है।

ये नौसेना के लिए GRSE द्वारा बनाए जा रहे 8 ASW-SWC युद्धपोतों में पांचवां युद्धपोत है।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

2. UNESCO के ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड’ में भारत के 3 ग्रंथ शामिल

  • 6 नवंबर को UNESCO के ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड’ एशिया और प्रशांत में भारत के तीन प्राचीन ग्रंथों को शामिल किया है।
  • इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित हुई UNESCO की मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड एशिया-पैसिफिक रीजनल रजिस्टर की 11वीं बैठक में ये जानकारी मिली।
  • अब इसमें भारत की साहित्यिक और बौद्धिक विरासत की प्रमुख तीन कृतियां- कल्हण की ‘राजतरंगिणी’, ‘महाभारत’ और कौटिल्य के ‘अर्थशास्त्र’ को भी अब इस लिस्ट में शामिल कर लिया गया है।
  • ‘राजतरंगिणी’ में कश्मीर के इतिहास का वर्णन है और ‘महाभारत’ में धर्म, कर्तव्य तथा मानवीय मूल्यों की बात कही गई है।
  • वहीं, ‘अर्थशास्त्र’ में शासन व्यवस्था, कूटनीति और राज्य संचालन के बारे में बताया गया है।
  • इसकी जानकारी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने दी।
  • उन्होंने इन तीनों पुस्तकों को सूची में शामिल कराने के लिए नामांकन से जुड़े दस्तावेज तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
See also  Haryana Teachers HTET Mandatory Exam Notice
अब UNESCO की लिस्ट में भारत की कुल 6 ग्रंथ शामिल हो गए हैं।

अब UNESCO की लिस्ट में भारत की कुल 6 ग्रंथ शामिल हो गए हैं।

अपॉइंटमेंट (Appointment)

3. पूर्व जज राजेश बिंदल NCLAT के चेयरमैन बने

  • 5 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज राजेश बिंदल को राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) का नया चेयरमैन अपॉइंट किया गया।
  • वे 5 साल तक इस पद पर रहेंगे। बिंदल ने NCLAT के कार्यवाहक अध्यक्ष योगेश खन्ना की जगह ली है। वे महीने से ये पद संभाल रहे थे।
  • बिंदल ने 1985 ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से LL.B. की डिग्री ली और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत शुरू की।
  • बिंदल 2006 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज अपॉइंट हुए और 2018 में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में जज अपॉइंट हुए।

NCLAT का पूरा नाम नेशनल कपनी लॉ एपेलेट ट्रिब्यूनल (राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण) है। यह एक अपीलीय संस्था है, जो राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) के फैसलों के खिलाफ अपील सुनती है।

15 अप्रैल 2026 को बिंदल सुप्रीम कोर्ट के जज के पद से रिटायर हुए।

15 अप्रैल 2026 को बिंदल सुप्रीम कोर्ट के जज के पद से रिटायर हुए।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

4. टेनिस प्लेयर महेश भूपति और सानिया AITA कमेटी के मेंबर बने

  • 6 नवंबर को भारतीय टेनिस के दिग्गज महेश भूपति और सानिया मिर्जा को अखिल भारतीय टेनिस संघ (AITA) की कार्यकारी समिति में चुना गया।
  • ये भारतीय टेनिस के प्रशासन में पूर्व खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
  • ये दोनों पहले AITA की आम सभा (जनरल बॉडी) में ‘स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ आउट स्टैन्डिंग मेरिट’ (SOM) यानी योग्यता वाले खिलाड़ी के प्रतिनिधियों के तौर पर चुने गए।
  • महेश और सानिया ने 15 सदस्यीय कार्यकारी कमेटी में अपनी जगह बनाई। कार्यकारी समिति के चुनाव में भूपति को 23 वोट मिले, जो सभी कैंडिडेट्स में सबसे ज्यादा थे, जबकि सानिया को 18 वोट प्राप्त हुए।
  • AITA के संशोधित संविधान में कार्यकारी समिति में SOM के दो प्रतिनिधियों का प्रावधान है, जिसमें एक पद पुरुष प्रतिनिधि के लिए और एक पद महिला प्रतिनिधि के लिए आरक्षित है।

अखिल भारतीय टेनिस संघ (AITA)

  • भारत में लॉन टेनिस का सर्वोच्च प्राधिकरण और संचालन निकाय है। यह खेल से जुड़े कई प्रमुख कार्य करता है।
  • AITA नेशनल टीमों को ऑपरेट करता है, ये भारतीय डेविस कप टीम, भारतीय फेड कप टीम और विभिन्न आयु वर्ग की युवा टीमों का प्रबंधन करता है।
See also  CRPF Constable Recruitment 2026: CRPF में 10वीं पास युवाओं के लिए 9,195 पदों पर सुनहरा मौका, आवेदन कल से शुरू

निधन (DEATH)

5. पद्म श्री न्यूरोसर्जन डॉ. अशोक कुमार महापात्रा का निधन

  • 5 नवंबर को प्रख्यात न्यूरोसर्जन और पद्म श्री से सम्मानित प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार महापात्रा का निधन हो गया। वे 74 साल के थे।
  • डॉ. महापात्रा AIIMS भुवनेश्वर के फाउंडर डायरेक्टर थे और उन्होंने AIIMS नई दिल्ली न्यूरोसर्जरी डिपार्टमेंट के हेड के तौर पर भी काम किया था।
  • डॉ. महापात्रा ने 2017 में AIIMS में एक ऐतिहासिक ऑपरेशन किया था और ‘’जुड़े हुए जुड़वां बच्चों’ (conjoined twins) जगा और बलिया को सफलतापूर्वक अलग किया था।
  • डॉ. महापात्रा लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के डायरेक्टर रहे और भुवनेश्वर की एजुकेशन ‘ओ’ रिसर्च यूनिवर्सिटी के कुलपति भी रहे।
  • चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 28 अप्रैल 2025 को पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।मिसलीनियस

6. INS सह्याद्रि मालाबार 2026′ में हिस्सा लेने जापान पहुंचा

  • 5 नवंबर को भारतीय नौसेना का स्वदेशी गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट, INS सह्याद्रि, बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘मालाबार 2026’ में हिस्सा लेने के लिए जापान के योकोसुका नौसैनिक अड्डे पर पहुंचा।
  • रक्षा मंत्रालय ने बताया कि जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स ने इस जहाज का गर्मजोशी से स्वागत किया।
  • यह स्वागत भारत और जापान के बीच लंबे समय से चली आ रही रणनीतिक साझेदारी और बढ़ते समुद्री सहयोग को दर्शाता है।
  • मंत्रालय के मुताबिक ‘मालाबार 2026’ में भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाएं एक साथ आ रही हैं।
  • इसमें शामिल समुद्री बलों को बंदरगाह और समुद्र में कई गतिविधियों के जरिए आपसी तालमेल (ऑपरेशनल कोऑर्डिनेशन) बेहतर करने, इंटरऑपरेबिलिटी को मजबूत करने और पेशेवर विशेषज्ञता साझा करने का मौका मिलेगा।
  • बंदरगाह चरण (हार्बर फेज) में पेशेवर बातचीत और समन्वित योजना बनाना शामिल होगा। इसके बाद समुद्री चरण (सी फेज) होगा, जिसमें INS सह्याद्रि के साथ-साथ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान की यूनिट हिस्सा लेंगी।
ये भारत और जापान के बीच आपसी साझेदारी का हिस्सा है।

ये भारत और जापान के बीच आपसी साझेदारी का हिस्सा है।

7. गृह मंत्रालय ने इमिग्रेशन नियमों में संशोधन किया

  • 6 नवंबर को गृह मंत्रालय ने इमिग्रेशन नियमों में नए संशोधन का नोटिफिकेशन जारी किया।
  • इसमें पाकिस्तानी नागरिकों और भारतीय मूल के कुछ विदेशियों को पासपोर्ट रिन्यू कराने से राहत देने के साथ भारत, नेपाल और भूटान के बीच यात्रा के नियमों में बदलाव किया गया है।
  • नए बदलाव के मुताबिक, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक उत्पीड़न के कारण भारत आए 6 गैर-मुस्लिम समुदायों के लोगों को यहां रहने के लिए वीजा लेना होगा।
  • इनमें हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई शामिल हैं। पहले इन लोगों को पासपोर्ट और वीजा, दोनों की अनिवार्यता से छूट मिली हुई थी।
  • ये बदलाव उन लोगों पर लागू होगा, जो 31 दिसंबर 2024 या उससे पहले भारत आए थे।
  • इनमें बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के आए लोग और जिनके दस्तावेजों की अवधि खत्म हो चुकी है, वे भी शामिल हैं।
See also  SSC GD 2025 exam dates revised, new dates at ssc.nic.in | Jobs News

आज का इतिहास

  • 1876 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम लिखा। ये संस्कृत और बांग्ला भाषा मिश्रण में लिखा गया था और 1882 में बांग्ला उपन्यास ‘आनंदमठ’ में शामिल किया गया था।
  • 1888 में भारत के महान वैज्ञानिक और पहले एशियाई नोबेल पुरस्कार विजेता सर सीवी रमन का जन्म हुआ था। 1954 में उन्हें भारत रत्न दिया गया।
  • 1867 में प्रसिद्ध वैज्ञानिक और दो बार नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला मैरी क्यूरी का जन्म हुआ। वे दो अलग-अलग वैज्ञानिक क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली दुनिया की पहली महिला और पहली व्यक्ति थीं।
  • 1862 में अंतिम मुगल बादशाह बहादुरशाह जफर का निधन। ब्रिटिश हुकूमत ने उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों का साथ देने पर रंगून (अब म्यांमा) निर्वासित कर दिया था, जहां ब्रिटिश हुकूमत की हिरासत में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

————–

ये खबर भी पढ़ें..

करेंट अफेयर्स 6 नवंबर:क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया, अमित शाह ने शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें..



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required