RPSC RAS Recruitment: 607 Posts, Last Date July 3; Exam Nov 29


राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के 607 पदों के लिए आवेदन की कल (3 जुलाई) लास्ट डेट है।

.

परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में राज्य सेवा के 192 पद और अधीनस्थ सेवा के 415 पद शामिल हैं। 1 जनवरी 2027 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि मुख्य परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव (वर्णनात्मक) प्रश्न होंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। बता दें कि इसके लिए आवेदन प्रोसेस 4 जून से जारी है।

राज्य सेवाएं (192 पद)

क्र. सं. सेवा का नाम पदों की संख्या
1 राजस्थान प्रशासनिक सेवा 57
2 राजस्थान पुलिस सेवा 26
3 राजस्थान लेखा सेवा 36
4 राजस्थान सहकारी सेवा 06
5 राजस्थान नियोजन सेवा 03
6 राजस्थान कारागार सेवा 05
7 राजस्थान उद्योग सेवा 12
8 राजस्थान राज्य बीमा सेवा 11
9 राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा 0
10 राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद सेवा 01
11 राजस्थान पर्यटन सेवा 06
12 राजस्थान परिवहन सेवा 10
13 राजस्थान समेकित बाल विकास सेवा 01
14 राजस्थान देवस्थान सेवा 01
15 राजस्थान ग्रामीण विकास सेवा 06
16 राजस्थान महिला विकास सेवा 04
17 राजस्थान श्रम कल्याण सेवा 02
18 राजस्थान आबकारी (सामान्य शाखा) सेवा 01
19 राजस्थान आबकारी (Preventive Force) सेवा 0
20 राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात सेवा 02
21 राजस्थान राज्य कृषि विपणन सेवा (विपणन अधिकारी) 02

अधीनस्थ सेवाएं (415 पद)

क्र. सं. सेवा का नाम पदों की संख्या
1 राजस्थान देवस्थान अधीनस्थ सेवा (NSA) 06
2 राजस्थान देवस्थान अधीनस्थ सेवा (SA) 0
3 राजस्थान सहकारिता अधीनस्थ सेवा (NSA) 109
4 राजस्थान सहकारिता अधीनस्थ सेवा (SA) 04
5 राजस्थान तहसीलदार सेवा (NSA) 136
6 राजस्थान तहसीलदार सेवा (SA) 12
7 राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा (NSA) 11
8 राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा (SA) 08
9 राजस्थान नियोजन अधीनस्थ सेवा 20
10 राजस्थान उद्योग अधीनस्थ सेवा 05
11 राजस्थान वाणिज्यिक कर अधीनस्थ सेवा (NSA) 0
12 राजस्थान वाणिज्यिक कर अधीनस्थ सेवा (SA) 0
13 राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (NSA) 17
14 राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (SA) 02
15 राजस्थान समेकित बाल विकास अधीनस्थ सेवा (NSA) 08
16 राजस्थान समेकित बाल विकास अधीनस्थ सेवा (SA) 06
17 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी) (NSA) 02
18 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी) (SA) 01
19 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी) (NSA) 20
20 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी) (SA) 02
21 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी) (NSA) 05
22 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी) (SA) 0
23 राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा (NSA) 34
24 राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा (SA) 01
25 राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात अधीनस्थ सेवा (Programme Officer) 0
26 राजस्थान अधीनस्थ सेवा ‘राज्य कृषि विपणन विभाग अनुभाग’ (कनिष्ठ विपणन अधिकारी) 06
See also  Bihar BPSC Recruitment Lathicharge | 46K Jobs Missing; 2026 Exam Calendar Empty

यह रहेगा परीक्षा शुल्क

सामान्य (अनारक्षित) और राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक के लिए 600 रुपए। राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग के लिए 400 रुपए।

अब जानिए आरपीएससी की इन भर्तियों के बारे में भी….

सहायक अभियोजन अधिकारी के 371 पदों पर भर्ती जारी

सहायक अभियोजन अधिकारी-एपीपी (गृह विभाग-अभियोजन) के 371 पदों पर भर्ती के लिए प्रोसेस जारी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 7 जुलाई है। इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 सितंबर को किया जाना प्रस्तावित है। आयु सीमा 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 40 साल से कम होनी चाहिए। आयोग द्वारा यह पद साल 2024 में विज्ञापित किए गए थे।

इसके बाद आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की गई। हालांकि इन पदों के लिए कोई विज्ञापन जारी नहीं किया। इसलिए अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में एक साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों का सिलेक्शन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षा दो चरणों में प्रारम्भिक परीक्षा व मुख्य परीक्षा के रूप में ली जाएगी।

वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती- 10 जुलाई लास्ट डेट

राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (Senior Scientific Officer) के कुल 3 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा निकाली गई इस भर्ती के तहत टॉक्सिकोलॉजी, फिजिक्स और बैलिस्टिक्स डिवीजन में 1-1 पद शामिल हैं। योग्य अभ्यर्थी 10 जुलाई की रात 12 बजे तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

See also  UP TGT PGT Recruitment New Syllabus

यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक डिवीजन (पद) के लिए योग्यता रखता है और आवेदन करना चाहता है, तो उसे प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म भरना होगा। परीक्षा-2026 का आयोजन 13 अक्टूबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 के बीच में किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा कम्पयूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट (सीबीआरटी) के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसका विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर दिया जाएगा।

RPSC की ओर से आरएएस-2024 के मैंस का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है और अब इनके इन्टरव्यू शुरू होने है।

RPSC की ओर से आरएएस-2024 के मैंस का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है और अब इनके इन्टरव्यू शुरू होने है।



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required