PV Sindhu BWF Championship 2026 Direct Third Round


  • Hindi News
  • Career
  • PV Sindhu BWF Championship 2026 Direct Third Round | India Taiwan Airline

57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

1. विदेश सचिव विक्रम मिस्री श्रीलंका यात्रा पर पहुंचे

  • 5 अगस्त को भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री एक दिन की यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे।
  • इस यात्रा के दौरान मिस्री राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, पीएम हरिनी अमरसूर्या और विदेश मंत्री विजिता हेराथ से मिले।
  • मिस्री ने इस यात्रा के दौरान प्रमुखों से एनर्जी, कनेक्टिविटी और इकोनॉमिक प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की।
  • इसके साथ ही भारत और श्रीलंका के बीच प्रस्तावित ग्रिड कनेक्टिविटी परियोजना पर भी बातचीत हुई।
  • ये यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए आयोजित की गई है।
  • इस यात्रा के दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा और हिंद महासागर में सहयोग पर भी चर्चा हुई।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

2. पीवी सिंधु को BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं रैंकिंग मिली

  • 5 अगस्त को भारतीय शटलर पीवी सिंधु को वुमेन सिंगल्स में BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में टॉप 9 रैंकिंग (सीडिंग) मिली।
  • ये वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 17 से 23 अगस्त तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।
  • सिंधु दो बार की ओलिंपिक मेडल विजेता हैं। वहीं, पुरुष डबल्स की जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को 5वीं रैंकिंग मिली है।
  • सिंधु और सात्विक-चिराग के अलावा, पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रोन्ज जीतने वाले पुरुष एकल में 14वीं रैंकिंग दी गई है।
  • चीन के पुरुष एकल विश्व चैंपियन शी युकी और दक्षिण कोरिया की महिला एकल स्टार आन से यंग अपनी-अपनी कैटेगरी में टॉप पर हैं।

BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप रैंकिंग

  • BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में विश्व रैंकिंग के आधार पर शीर्ष खिलाड़ियों/जोड़ियों को सीडिंग (Seeding) दी जाती है।
  • BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप रैंकिंग में शामिल खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के शुरुआती (पहले और दूसरे) दौर में टॉप खिलाड़ियों से नहीं खेलना पड़ता है।
  • ये रैंकिंग यह तय करती है कि खिलाड़ियों को नॉकआउट या ग्रुप मैच में किस प्रकार सेट किया जाए। ताकि टॉप प्लेयर शुरुआती मुकाबलों में बाहर न हों।
See also  Madhubani School Visit | DM Finds Students Studying Under Shed
भारत से इस बार चैंपियनशिप की सभी पांचों कॉम्पिटिशन में दो-दो लोग शामिल होंगे।

भारत से इस बार चैंपियनशिप की सभी पांचों कॉम्पिटिशन में दो-दो लोग शामिल होंगे।

निधन (DEATH) 3. एक्टर प्रदीप रावत का निधन हुआ

  • 4 अगस्त को एक्टर प्रदीप रावत का निधन हो गया। वे 74 साल के थे।
  • प्रदीप ने एक्टिंग करियर की शुरुआत बीआर. चोपड़ा के टीवी शो महाभारत से की थी। वे अश्वत्थामा के रोल में नजर आए थे।
  • प्रदीप ने इसके बाद हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और भोजपुरी फिल्मों में काम किया।
  • हिंदी सिनेमा में वे लगान, सरफरोश, गजनी और ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्मों में दिखाई दिए।
  • तेलुगु फिल्म सई (Sye) से उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा में कदम रखा और कई यादगार विलेन के किरदार निभाए।
  • इसके अलावा उन्होंने कन्नड़ फिल्म पैरोडी, मलयालम फिल्म चाइना टाउन, बंगाली फिल्म हीरो 420 और भोजपुरी फिल्म क्रैक फाइटर में भी एक्टिंग की थी।

संन्यास (RETIERMENT)

4. WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर ने संन्यास लिया

  • 5 अगस्त को 10 बार के WWE चैंपियन और ‘द बीस्ट’ नाम से मशहूर ब्रॉक लैसनर ने संन्यास का ऐलान किया है।
  • लैसनर ने स्क्वायर सर्कल के अंदर 24 साल के शानदार करियर के बाद पेशेवर कुश्ती से संन्यास लिया है।
  • WWE इतिहास में सबसे अच्छे और सबसे प्रभावशाली सुपरस्टारों में से एक के रूप में अपने प्रतिष्ठित करियर का समापन किया।
  • लैसनर सात बार के WWE चैंपियन, तीन बार के यूनिवर्सल चैंपियन, दो बार के रॉयल रंबल विनर , मनी इन द बैंक विनर रहे हैं।
  • लैसनर, किंग ऑफ द रिंग और रेसलमेनिया में द अंडरटेकर की ऐतिहासिक कभी न हारने वाली स्ट्रीक को तोड़ने वाले रेसलर रहे हैं।
  • लैसनर ने जॉन सीना, द अंडरटेकर, रोमन रेन्स, कर्ट एंगल और उनके सबसे हालिया ओबा फेमी शामिल हैं, जिनके साथ उनकी कई टाइटैनिक झड़पें हुईं।
See also  Indian Overseas Bank SO Recruitment
लैसनर अपने समय के सबसे कम उम्र मात्र 25 साल में WWE चैंपियन बने थे।

लैसनर अपने समय के सबसे कम उम्र मात्र 25 साल में WWE चैंपियन बने थे।

5.भारत से ताइवान के बीच सीधी एयरलाइन शुरू होगी

  • 5 अगस्त को ताइवान की प्रमुख एयरलाइन EVA Air ने ताइपे और भारत के बीच सीधी उड़ान की घोषणा की।
  • 1 दिसंबर 2026 से ताइपे (Taipei) और नई दिल्ली के बीच सीधी (Nonstop) यात्री उड़ानें शुरू होंगी।
  • EVA Air ने ये साझेदारी एयर इंडिया के साथ की है। इससे के कारण दिल्ली से भारत के अन्य प्रमुख शहरों तक भी आसान कनेक्टिंग उड़ानों की सुविधा मिलेगी।
  • पहली बार ताइवानी एयरलाइन भारत के लिए नियमित नॉनस्टॉप यात्री सेवा संचालित करेगी।
  • ये फैसला दोनों देशों के बीच व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है।
  • अब तक ताइवान जाने वाले यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट्स का सहारा लेना पड़ता था। अब सीधी उड़ान से यात्रा का समय कम होगा।
  • भारत और ताइवान के बीच सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और टेक्नोलॉजी सेक्टर में व्यापार होता है। इससे सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
  • भारतीय यात्रियों को ताइपे की फ्लाइट से अमेरिका और कनाडा के लिए बेहतर कनेक्टिविटी भी मिल सकेगी।
ये फ्लाइट हफ्ते में 5 दिन ताइपे से नई दिल्ली चलेंगी।

ये फ्लाइट हफ्ते में 5 दिन ताइपे से नई दिल्ली चलेंगी।

6. थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर अब नहीं मिलेगा पेट्रोल

  • 5 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को गाड़ी का थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर, उसे पेट्रोल-डीजल ना दिए जाने का निर्देश दिया है।
  • इसके साथ ही कोर्ट ने अनिवार्य थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस की समय सीमा भी बधाई है।
  • अब नई कारों के लिए अनिवार्य थर्ड-पार्टी बीमा 3 साल से बढ़कर 4 साल कर दिया गया है।
  • साथ ही नई दोपहिया (बाइक/स्कूटर) के लिए यह टाइम लाइन 5 साल से बढ़ाकर 6 साल कर दी गई है।
  • केंद्र सरकार को पायलट प्रोजेक्ट पर काम करने के निर्देश जस्टिस संजय करोल और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने दिए हैं।
  • इसके साथ ही साथ ही हाईवे और सड़कों पर लगे कैमरों के जरिए बिना बीमा वाले वाहनों की पहचान कर ई-चालान जारी करने का निर्देश दिया गया है।
  • गाड़ियों के बीमा चेक करने के लिए राज्य पुलिस को हैंडहेल्ड डिवाइसेज या मोबाइल एप्स भी दिए जाएंगे।
  • ये डिवाइसेज VAHAN पोर्टल और इंश्योरेंस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (IIB) के डेटाबेस से सीधे जुड़े होंगे।
  • इससे पुलिस तुरंत गाड़ियों का रियल-टाइम बीमा स्टेटस चेक कर सकेगी और चालान काट सकेगी।
  • कोर्ट के मुताबिक भारत में लगभग 56% वाहन बिना वैलिड इंश्योरेंस के चल रहे हैं। करीब 16.54 करोड़ वाहन बीमा कवरेज से बाहर बताए गए हैं।
See also  CBSE 12th Revaluation Portal Launch June 1

आज का इतिहास

  • 1862 में मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना हुई थी।
  • 1945 में अमेरिका ने जापान में हिरोशिमा शहर पर पहला परमाणु बम गिराया।
  • 1991 में वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) जनता के लिए इंटरनेट पर पहली बार उपलब्ध कराया गया।

——————

ये खबर भी पढ़ें..

डॉ. अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम विक्रम साराभाई मेडल पाने वाली पहली भारतीय:विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए राजदूत बने, 5 अगस्त के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required