UPSC CSE Mains 2026 Result Declared


11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPSC ने सिविल सर्विस मेन्स एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। UPSC CSE मेन्स एग्जाम में शामिल होने वाले सभी कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

2,536 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए

UPSC CSE 2026 में, 2,526 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं। कैंडिडेट्स ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में जरूरी जानकारी अपडेट कर सकेंगे। UPSC के ऑनलाइन पोर्टल 11 नवंबर से 25 नवंबर तक ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे।

ये एग्जाम 21 अगस्त से 30 अगस्त के बीच आयोजित की गई थी। UPSC मेन्स में कुल 13,343 कैंडिडेट्स ने ये परीक्षा दी थी।

UPSC ऑनलाइन भेजेगा कॉल लेटर

नई दिल्ली के शाहजहां रोड स्थित धौलपुर हाउस में आयोग के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही ई-समन पत्र UPSC की वेबसाइट और ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाएंगे। आयोग ने साफ किया है कि कोई भी फिजिकल (कागजी) समन पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

साथ ही पर्सनल इंटरव्यू पूरा होने और फाइनल रिजल्ट होने के 15 दिनों के भीतर, सभी कैंडिडेट्स की मार्कशीट आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। ये मार्कशीट 30 दिनों तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगी।

DAF भरने पर ही मिलेगा ई-समन

कैंडिडेट्स को तय समय तक DAF (Detailed Application Form) जमा करना होगा। इसके बाद ही इंटरव्यू के लिए ई-समन लेटर जारी किया जाएगा। यदि DAF फॉर्म नहीं भरा जाता है तो कैंडिडेट्स पर्सनेलटी टेस्ट में शामिल नहीं हो पाएंगे। DAF का प्रोसेस पूरी होने के बाद कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू 275 नंबर का होगा।

See also  डाक विभाग में 23000 नौकरियां, 10वीं पास 21 सितंबर करें आवेदन 

2026 में पहली बार दो बार UPSC देने का नियम बदला

आयोग ने इसी साल पहले से IPS में चयनित‎ या नियुक्त उम्मीदवारों के लिए CSE 2026 से दोबारा‎ IPS नहीं पा सकेंगे। वहीं प्रीलिम्स के बाद‎ लेकिन मेन्स से पहले अगर IAS या‎ IFS बनते हैं, तो मेन्स में अब शामिल होने की‎ अनुमति नहीं होगी।

सिविल सर्विस एग्जाम-2026 में अगर ग्रुप-ए या फिर IPS कैडर मिलती है, तो उम्मीदवार को सिर्फ एक बार यानी CSE-2027 में रैंक सुधारने का मौका मिलेगा। मौका तभी मिलेगा जब उम्मीदवार को ट्रेनिंग जॉइन न करने की वन टाइम एक्जेम्शन (एक बार की छूट) मिले।

नए नियम के मुताबिक छूट फाउंडेशन कोर्स तक सीमित है। यदि उम्मीदवार न ट्रेनिंग जॉइन करता है, और न छूट लेता है, तो CSE-2026 और CSE-2027 दोनों के आधार पर मिली सर्विस अपने आप रद्द हो जाएगी।

CSE 2026 से चयनित उम्मीदवार CSE 2027 देना चाहते हैं, तो अनुमति जरूरी होगी। सीएसई 2028 या उसके बाद परीक्षा देने के लिए इस्तीफा अनिवार्य होगा।

—————————

ये खबर भी पढ़ें..

लद्दाख सरकार ने सोनम वांगचुक का किंडरगार्डन स्कूल बंद किया:प्रशासन ने कहा- बिना परमिशन क्लासेस शुरू हुईं; सोनम बोले- टारगेट किया जा रहा

लद्दाख प्रशासन ने ‘हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स, लद्दाख’ (HIAL) में शुरू किए ‘डेजर्ट फ्लावर स्कूल’ को बंद करने का नोटिस जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें..



Source link

See also  AFCAT 2024: Exam 1 registration for 336 vacancies to start on December 2 | Jobs News

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required