Indian Army Recruitment 2026: महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • चयन SSB इंटरव्यू, मेडिकल, शारीरिक फिटनेस परीक्षण से होगा.

सेना ने 68वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) तकनीकी महिला पाठ्यक्रम के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत 30 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इच्छुक अभ्यर्थी 8 जुलाई 2026 से 6 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. चयनित उम्मीदवारों का प्रशिक्षण अप्रैल 2027 से बिहार के गया स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में शुरू होगा.

इस भर्ती में केवल अविवाहित महिला इंजीनियरिंग स्नातक आवेदन कर सकती हैं. हालांकि इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष में पढ़ रही छात्राओं को भी मौका दिया गया है. शर्त यह है कि उनका अंतिम परिणाम 1 अप्रैल 2027 तक घोषित हो जाना चाहिए. इसके अलावा, ड्यूटी के दौरान शहीद हुए रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों श्रेणियों में विशेष प्रवेश का प्रावधान रखा गया है.

कौन कर सकता है आवेदन?

SSC (Tech)-68 पाठ्यक्रम के लिए उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2027 को 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. यानी अभ्यर्थी का जन्म 1 अप्रैल 2000 से 31 मार्च 2007 के बीच हुआ हो. वहीं, शहीद रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है.

ऐसे होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी. सबसे पहले उम्मीदवारों के आवेदन की जांच कर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी. इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को 5 दिन के सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. एसएसबी में सफल होने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण होगा. सभी चरण पूरे होने के बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी और चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग लेटर भेजा जाएगा.

See also  SSC Constable GD Exam 2024: Results declared at ssc.gov.in | Jobs News

यह भी पढ़ें – NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव

शारीरिक फिटनेस भी जरूरी

सेना में चयन के लिए केवल शैक्षणिक योग्यता ही नहीं, बल्कि शारीरिक फिटनेस भी अहम होगी. उम्मीदवारों को 13 मिनट में 2.4 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी. इसके अलावा 15 पुश-अप्स, 2 पुल-अप्स और 25 सिट-अप्स करने की क्षमता होनी चाहिए. प्रशिक्षण के दौरान आसानी के लिए उम्मीदवारों को तैराकी की बुनियादी जानकारी भी होना आवश्यक है.

ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. सबसे पहले “Officer Entry Apply/Login” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद आधार या मैट्रिक प्रमाणपत्र के जरिए सत्यापन पूरा करें. लॉगिन करने के बाद Short Service Commission (Technical) Course का चयन करें और अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक व अन्य जरूरी जानकारी भरें. सभी विवरण जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें.

यह भी पढ़ें – NEET UG छात्रों के लिए राहत, फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required