12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी


अगर आप भी भारतीय सेना में शामिल होना चाहते हैं, तो भारत तिब्बत सीमा पुलिस में निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन करने का यह आखिरी मौका है. दरअसल भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस की ओर से निकाली गई हेड कांस्टेबल पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर को समाप्त होने जा रही है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू हुई थी. ऐसे में अगर आप भी देश सेवा का सपना देखते हैं और भारतीय सेना में शामिल होना चाहते हैं तो इन पदों पर कल तक आवेदन कर सकते हैं. 

आईटीबीपी हेड कांस्टेबल वैकेंसी डीटेल्स 

आईटीबीपी की ओर से हेड कांस्टेबल भर्ती के कुल 37 पदों को भर जाना है. इसमें हेड कांस्टेबल के 16 पद और हेड कांस्टेबल मोटर मैकेनिक के 21 पद शामिल है. कैटिगरी वाइज पदों की जानकारी देखें तो हेड कांस्टेबल में जनरल कैटेगरी के चार पद हैं. ओबीसी के इसमें 9 पद हैं, ईडब्ल्यूएस का 1 पद है और अन्य 2 पदों सहित कुल 16 पदों पर भर्ती होनी है. वहीं हेड कांस्टेबल मोटर मैकेनिक के पदों को देख तो इसमें जनरल के 7 पद, ओबीसी के 7 पद, अनुसूचित जाति के 3 पद और 4 अन्य पदों सहित कुल 21 पदों पर भर्ती की जानी है. 

क्या है एजुकेशनल क्वालिफिकेशन?

आईटीबीपी हेड कांस्टेबल पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को तय नियम और शर्तें भी पूरी करनी होगी. इसमें उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट के साथ 3 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए. वहीं आवेदक की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है. इसके अलावा आयु की गणना 27 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी. 

See also  BPSC 70th CCE Prelims Re-exam 2024: Admit cards from Dec 27 | Jobs News

ये भी पढ़ें-IIT में सीटों का आंकड़ा 18 हजार के पार, 4 साल में जुड़ी 2228 सीटें

कितनी मिलेगी सैलरी?

आईटीबीपी हेड कांस्टेबल के पदों पर चयनित उम्मीदवार को केंद्र सरकार के सातवें वेतन आयोग के पे लेवल 4 के तहत सैलरी दी जाएगी. इसके तहत चयनित उम्मीदवारों को 25,500 से लेकर 81,100 रुपये तक प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी. इस सैलरी के अलावा चयनित उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता, मेडिकल सुविधाएं और दूसरे जोखिम भत्ते भी दिए जाएंगे. 

 हेड कांस्टेबल के पदों पर कैसे भर फॉर्म 

  • हेड कांस्टेबल के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं.  
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें. 
  • अब लॉगिन करने के बाद हेड कांस्टेबल रिक्रूटमेंट का फॉर्म भरें. 
  • इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • अब फीस का पेमेंट करके फॉर्म को अच्छी तरह चेक करें. 
  • फाॅर्म चेक करने के बाद उसे सबमिट करके कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें-OBC क्रीमीलेयर के नियम से कौन-सी जॉब्स अटकीं, जानें कितना नुकसान?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required