ICAI CA Final Result 2026 Declared


4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ICAI की ओर से ICAI CA फाइनल रिजल्ट 2026 आज यानी 18 जून को जारी कर दिया गया है।

रिजल्ट में पटियाला के नूर सिंगला ने टॉप किया है और उनकी ऑल इंडिया रैंक-1 आई है। नूर ने 600 में से 499 अंक हासिल किए हैं यानी, 83.17% पाए हैं।

वहीं हावड़ा के रितीज सराफ सेकेंड टॉपर रहे हैं, उनके 475 नंबर यानी, 79.17% के साथ AIR 2 हासिल की है। जबकि डोंबिवली (पूर्व) के सोहन अनिल मांजरेकर ने 473 नंबर यानी, 78.83% के साथ AIR 3 हासिल की है।

ICAI के ऑफिसियल डेटा के मुताबिक, CA फाइनल एग्जाम में 7,931 उम्मीदवार पास हुए हैं।

उम्मीदवार ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org और icaiexam.icai.org पर जाकर रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। आईसीएआई की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ पासिंग परसेंटेज और मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है।

इस बार परीक्षा में हुआ बड़ा बदलाव

इस साल से ICAI ने फिर से साल में दो बार परीक्षा आयोजित करने की पुरानी व्यवस्था लागू कर दी है। अब CA की परीक्षाएं केवल मई और नवंबर में होंगी, जबकि जनवरी सेशन को खत्म कर दिया गया है। इस बदलाव का उद्देश्य परीक्षा सिस्टम को ट्रेडिशनल एकेडमिक स्ट्रक्चर के अनुरूप बनाना है.

ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • ऑफिशियल वेबसाइट icai.org और icaiexam.icai.org पर जाएं।
  • होमपेज पर ICAI CA Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल्स भरने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
See also  अरुणाचल में अब आधार वेरिफाइड परमिट से मिलेगी एंट्री:पेट्रोल, डीजल 3 रुपए, CNG 2 रुपए महंगा हुआ; 16 मई के करेंट अफेयर्स

एग्जाम में शामिल सब्जेक्ट

इस परीक्षा के इंटरमीडिएट लेवल पर छात्रों की अकाउंटिंग, टैक्सेशन, ऑडिटिंग और फाइनेंशियल मैनेजमेंट जैसे सब्जेक्ट का मूल्यांकन किया जाता है।

स्कोर कार्ड में मिलेगी ये जानकारी

ऑनलाइन जारी होने वाले स्कोरकार्ड में हर एक सब्जेक्ट के मार्क्स, कुल प्राप्त अंक, पास या फेल का स्टेटस और अगर लागू हो तो डिस्टिंक्शन की जानकारी भी दी जाएगी।

छात्रों के लिए ICAI की खास सलाह

ICAI ने उम्मीदवारों को सोशल मीडिया या अन्य अनऑफिशियल वेबसाइट पर शेयर किए जा रहे रिजल्ट लिंक से सावधान रहने की सलाह दी है। छात्रों को ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से ही अपना रिजल्ट देखना चाहिए। अगर स्कोरकार्ड में किसी भी तरह की कोई गलती दिखाई देती है, तो तुरंत ICAI के हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

ये खबर भी पढ़ें

NEET के बाद, UPSC सिविल सर्विस भर्ती पर भी विवाद:प्रीलिम्‍स का पैटर्न बदलने का आरोप, पिछले साल से कम कैंडिडेट्स ने क्‍वालिफाई किया

एग्‍जाम एजेंसी NTA के बाद अब UPSC को भी छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 24 मई 2026 को UPSC सिविल सर्विस प्रीलिम्स का एग्जाम हुआ। उम्मीदवारों ने इस साल के पेपर को यूपीएससी का अब तक का सबसे टफ पेपर बताया है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

See also  NEET-UG Counseling Update | MBBS Seats Remain Vacant In Deemed Colleges

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required