CAT 2026: परीक्षा के तनाव को ऐसे करें दूर, एक्सपर्ट ने बताए खास टिप्स


देश के सबसे प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों IIMs में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली CAT 2026 परीक्षा की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, उम्मीदवारों के बीच मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा है. इस साल इस मुख्य परीक्षा का आयोजन आगामी 29 नवंबर को IIM इंदौर द्वारा किया जाना तय हुआ है. इस परीक्षा में हर साल करीब दो से तीन लाख छात्र बैठते हैं, जिसके कारण मुकाबला बेहद कठिन हो जाता है.

शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, CAT परीक्षा में सफलता केवल किताबों के ज्ञान पर निर्भर नहीं करती, बल्कि परीक्षा के दिन मानसिक संतुलन बनाए रखना और दबाव में सही फैसले लेना भी उतना ही जरूरी है. मैनेजमेंट एक्सपर्ट्स छात्रों को सलाह देते हैं कि वे पढ़ाई के साथ-साथ अपने मानसिक स्वास्थ्य को भी तैयारी का एक मुख्य हिस्सा बनाएं.

मॉक टेस्ट और स्ट्रक्चर्ड स्टडी प्लान की अहमियत 

CAT परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए एक सही योजना का होना सबसे आवश्यक कदम माना जाता है. इसलिए कई एक्सपर्ट्स सलाह देते है कि तैयारी की शुरुआत हमेशा एक डायग्नोस्टिक मॉक टेस्ट देकर करनी चाहिए, ताकि छात्र को अपनी असली ताकत और कमजोरियों का सही अंदाजा हो सके.

इसके बाद एक ऐसा स्ट्रक्चर्ड स्टडी प्लान तैयार करना चाहिए जिसमें कमजोर विषयों को ज्यादा समय दिया जाए, लेकिन मजबूत विषयों को भी नजरअंदाज न किया जाए. इसके साथ ही छात्रों को अपने सेक्शनल स्कोर्स पर लगातार नजर रखनी चाहिए, जिससे हर सेक्शन को बराबर का ध्यान मिले और छात्र परीक्षा में अलग-अलग सेक्शन के कटऑफ को आसानी से पार कर सकें. 

See also  CBSE 10th Results 2026: Meet Ayusman Mohapatra, Topper From Odisha, Who Scored 500/500 | Education and Career News

टाइम मैनेजमेंट और सही फैसले लेने की कला

कॉरपोरेट जगत की तरह ही CAT परीक्षा में भी आपकी सटीकता, समय प्रबंधन और कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता को परखा जाता है. परीक्षा हॉल के भीतर सीमित समय में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए छात्रों को समय सीमा के अंदर सवालों को हल करने का अभ्यास करना चाहिए, ताकि सटीकता पर कोई असर न पड़े. एक्सपर्ट्स का कहना है कि CAT की परीक्षा में किसी सवाल को हल करने का तरीका जानने के साथ-साथ यह जानना भी उतना ही जरूरी है कि किस सवाल को छोड़ना है. 

यह भी पढ़ें: जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन

मानसिक तनाव दूर करने रणनीतिक उपाय

अक्सर देखा जाता है कि बहुत अच्छी तैयारी करने वाले छात्र भी परीक्षा के दिन केवल तनाव और डर के कारण अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं. इसे लेकर विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि छात्रों को अपने मानसिक स्वास्थ्य को एक रणनीतिक स्तंभ की तरह देखना चाहिए.

परीक्षा के दबाव को संभालने के लिए दैनिक दिनचर्या में मेडिटेशन, गहरी सांस लेने का अभ्यास और दिमाग को शांत रखने वाली गतिविधियों को शामिल करना चाहिए. इसके अलावा परीक्षा से पहले शरीर और दिमाग को पूरी तरह रीचार्ज करने के लिए पर्याप्त मात्रा में गहरी नींद लेना भी बेहद जरूरी है क्योंकि थका हुआ दिमाग परीक्षा के दिन तेजी से फैसले नहीं ले पाता है.

भगवद गीता के संदेश और बैकअप प्लान

परीक्षा के अंतिम दिनों में परिणाम को लेकर होने वाली चिंता को दूर करने के लिए कई एक्सपर्ट्स, छात्रों को भगवद गीता के सिद्धांतों को अपनाने की सलाह देते है. इसके तहत छात्रों को अपना पूरा ध्यान केवल पूरी ईमानदारी से मेहनत करने पर लगाना चाहिए, न कि परिणाम को लेकर पहले से ही डरकर अपनी परफॉर्मेंस को खराब करना चाहिए. इसके साथ ही मन में आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए एक व्यावहारिक बैकअप प्लान भी तैयार रखना चाहिए ताकि भविष्य की अनिश्चितता को लेकर दिमाग शांत रहे.

See also  TN HSC 12th supplementary result 2026 OUT at tnresults.nic.in; know how to download scorecard via Digilocker

यह भी पढ़ें: विदेश में पढ़ाई के लिए कैसे मिलती है स्कॉलरशिप, कैसे करें तैयारी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required