सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं? हरियाणा ग्रुप D भर्ती के लिए आज ही करें आवेदन


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप D 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. साथ ही इसके लिए आवेदन प्रोसेस भी शुरू हो गई है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

हरियाणा CET एक सामान्य पात्रता परीक्षा है. इसका आयोजन सरकारी विभागों में ग्रुप D पदों पर भर्ती के लिए होता है. उम्मीदवारों को अलग-अलग पदों के लिए बार-बार परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होती. CET में प्राप्त अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाता है.

कौन कर सकता है आवेदन?

ग्रुप D भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. साथ ही अभ्यर्थी ने 10वीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय का अध्ययन किया होना चाहिए.

आयु सीमा की बात करें तो आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 तक उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 10 प्रतिशत की छूट दी गई है. यानी आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी 40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण कर सकते हैं.

आवेदन शुल्क कितना है?

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवार के लिए 500 रुपये तय किया गया है. जबकि हरियाणा के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 250 रुपये का शुल्क देना होगा और हरियाणा की सामान्य, ईडब्ल्यूएस और आरक्षित वर्ग की सभी महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

See also  Rajasthan Police Constable PST/PET examination admit card released at police.rajasthan.gov.in | Jobs News

यह भी पढ़ें- शिक्षा में उत्तराखंड का बड़ा कमाल, ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने से बस एक कदम दूर

आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे. इनमें 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज शामिल हैं.

सबसे पहले उम्मीदवारों को One Time Registration (OTR) पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा. OTR पूरा होने के बाद HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा.

इसके बाद पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशन डिटेल्स, पता और श्रेणी संबंधी जानकारी भरनी होगी. सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट रख लें.

यह भी पढ़ें – NEET को लेकर दिल्ली में परीक्षार्थियों के लिए खास इंतजाम, गर्मी से बचाव के साथ मिलेगी फ्री बस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required