Warfare Shallow Watercraft Machilipatnam Navy Induct


  • Hindi News
  • Career
  • Warfare Shallow Watercraft Machilipatnam Navy Induct | Telecom India

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. वॉरफेयर शैलो वॉटरक्राफ्ट मछलीपट्टनम नौसेना में शामिल हुआ

  • 31 जुलाई को नौसेना ने वॉरफेयर शैलो वॉटरक्राफ्ट मछलीपट्टनम (BY 529) को लॉन्च करने की जानकारी दी।
  • इसे कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने बनाया है और ये आठ एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटरक्राफ्ट (ASW SWC) में से सातवां है।
  • ये माहे क्लास का एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW-SWC) है।
  • इस जहाज का नाम आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में मौजूद ऐतिहासिक शहर मछलीपट्टनम के नाम पर रखा गया है।
  • नौसेना ने कहा कि ये जहाज मछलीपट्टनम ऐतिहासिक भावना और विरासत को दर्शाता है, साथ ही देश के समुद्री हितों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है।
  • मछलीपट्टनम तटीय और किनारे के पास के ऑपरेशन के लिए डिजाइन किया गया है।
  • ये जहाज पानी के नीचे निगरानी, ​​एंटी-सबमरीन वॉरफेयर मिशन, कम स्पीड वाले समुद्री ऑपरेशन और माइन वॉरफेयर जैसे काम कर सकता है।
  • कमीशन होने के बाद, यह नौसेना की तटीय सुरक्षा क्षमताओं को मज़बूत करेगा और समुद्री क्षेत्र की जानकारी (मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस) को काफी बढ़ाएगा।
  • इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वाइस एडमिरल अतुल आनंद मौजूद रहे।
  • नौसेना ने कहा कि इस लॉन्चिंग से ASW SWC प्रोजेक्ट को पूरा करने की दिशा में एक और अहम उपलब्धि हासिल हुई है।

मछलीपट्टनम को मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट की एडिशनल सेक्रेटरी गुलरुख आनंद ने लॉन्च किया।

मछलीपट्टनम को मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट की एडिशनल सेक्रेटरी गुलरुख आनंद ने लॉन्च किया।

समझौता ( Agreement)

2. पतंजलि मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में हिस्सेदारी खरीदेगी

  • 30 जुलाई को पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल (DS) ग्रुप को मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बीमा नियामक IRDAI से मंजूरी मिली।
  • कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। ये डील 4,500 करोड़ रुपए में हुई।
  • IRDAI ने 28 जुलाई 2026 के पत्र के जरिए इस अधिग्रहण को हरी झंडी दी है।
  • यह मंजूरी पत्र जारी होने की तारीख से अगले 3 महीने तक मान्य रहेगी इस बीच साइन करना जरूरी होगा।
  • इस डील के तहत पतंजलि आयुर्वेद 73.6% हिस्सेदारी खरीदेगी, जबकि धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप 24.5% हिस्सेदारी खरीदेगा।
  • IRDAI की मंजूरी मिलने के बाद अब पतंजलि मैग्मा जनरल इंश्योरेंस की प्रमोटर कंपनी बन जाएगी।
  • वहीं DS ग्रुप इस कंपनी में को-इन्वेस्टर की भूमिका निभाएगा।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी की ग्रोथ और सॉल्वेंसी को मजबूत करने के लिए पतंजलि आगे भी इंवेस्ट कर सकती है।
  • IRDAI की मंजूरी जारी होने की तारीख से अगले तीन महीने तक वैलिड रहेगी।
  • इस दौरान खरीदार समूह को शेयर ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी करनी होगी और नियामक की सभी शर्तों को पूरा करना होगा।
  • मैग्मा जनरल इंश्योरेंस (पूर्व में मैग्मा एचडीआई) एक प्रमुख भारतीय सामान्य बीमा कंपनी है जो मोटर, स्वास्थ्य, और गृह बीमा जैसे उत्पाद प्रदान करती है
See also  ​पैसों की होगी बरसात, देश की इस नामी यूनिवर्सिटी में निकली बड़ी भर्ती; पढ़ें डिटेल्स

IRDAI

  • IRDAI का पूरा नाम इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया है।
  • IRDAI की स्थापना 1999 (IRDA Act, 1999 के तहत) हुई है।
  • ये भारत में इंश्योरेंस रेगुलेटर है।
  • जैसे RBI बैंकों को कंट्रोल करता है उसी तरह IRDAI बीमा कंपनियों की निगरानी करता है।
  • IRDAI का हेडक्वाटर्र हैदराबाद, तेलंगाना में है।
  • IRDAI के अध्यक्ष देबाशीष पांडा हैं।
डील के बाद पतंजलि, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस की प्रमोटर कंपनी बन जाएगी।

डील के बाद पतंजलि, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस की प्रमोटर कंपनी बन जाएगी।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने ‘Skiez ट्रेवल्स’ को बैन किया

  • 31 जुलाई को अमेरिकी ट्रेजरी विभाग (OFAC) ने भारत की संस्था ‘Skiez ट्रेवल्स’ को अमेरिका में प्रतिबंधित कर दिया है।
  • इसके साथ ही अमेरिका ने चीन, रूस और ईरान की 6 कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगाया है।
  • इन कंपनियों पर ये बैन ईरान की एविएशन कंपनी ‘महान एयर’ और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) को सपोर्ट करने के आरोप में लगाया गया है।
  • ये सभी कंपनियां महान एयर के लिए सेल्स एजेंट या लॉजिस्टिक पार्टनर के रूप में काम कर रही थीं।
  • इन संस्थाओं की अमेरिका में आने वाली सभी संपत्तियां ब्लॉक कर दी गई हैं।
  • इस प्रतिबंध के तहत अमेरिकी नागरिक और कंपनियां इन संस्थानों के साथ कारोबार नहीं कर सकतीं।
  • OFAC अमेरिका की वह एजेंसी है जो आर्थिक प्रतिबंध (Sanctions) लागू करती है। OFAC ने Skiez ट्रेवल्स को अपनी प्रतिबंधित लिस्ट में शामिल किया है।
  • आरोप है कि कंपनी ने ईरान से संबंधित प्रतिबंधित गतिविधियों या लेन-देन में सहायता की, जो अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन माना गया।
  • Skiez ट्रेवल्स ने साल 2020 से ईरान की महान एयरवेज के लिए जनरल सेल्स एजेंट के तौर पर काम कर रही है।
  • ईरान स्थित ‘दादेनेगार स्टार्टअप स्टूडियो’ पर IRGC के फ्रंट ऑर्गनाइजेशन के रूप में काम करने और अमेरिकी व इजराइली ठिकानों की जानकारी जुटाने का आरोप लगाया गया है।
See also  इलाहाबाद हाईकोर्ट में 543 पदों पर भर्ती, 1.51 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी, फटाफट करें आवेदन

Skiez Travels

  • स्काइज ट्रेवल्स एंड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड है।
  • इसका ऑफिस श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) और नई दिल्ली में है।
  • इसकी स्थापना 27 नवंबर 2020 को हुई थी।
Skiez ट्रेवल्स ने साल 2020 से ईरान की महान एयरवेज के लिए जनरल सेल्स एजेंट के तौर पर काम कर रही है।

Skiez ट्रेवल्स ने साल 2020 से ईरान की महान एयरवेज के लिए जनरल सेल्स एजेंट के तौर पर काम कर रही है।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

4.135वें ‘डूरंड कप’ फुटबॉल टूर्नामेंट का शिलांग में शुभारंभ

  • 31 जुलाई को मेघालय की राजधानी शिलांग में एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ।
  • ये डूरंड कप का 135वां संस्करण है और शिलांग के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (पोलो ग्राउंड) में ग्रुप-ई के मुकाबलों की शुरू हुए।
  • इस ग्रुप में मेघालय के तीन फुटबॉल क्लब शिलांग लाजोंग, नोंगक्सेह स्पोर्ट्स, सोशल एंड कल्चरल क्लब और लैंग्सनिंग फुटबॉल क्लब शामिल हैं।
  • मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया।
  • ये कप 23 अगस्त तक खेला जाएगा और इसमें 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
  • इन सभी टीमों को छह अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। सेमीफाइनल 19 और 20 अगस्त को खेले जाएंगे। जबकि फाइनल 23 अगस्त को कोलकाता में होगा।
इस खेल में भारतीय सशस्त्र बलों ने हथियारों और उपकरणों की एक प्रदर्शनी लगाई है, जिसे 3 अगस्त से जनता के लिए खोला जाएगा।

इस खेल में भारतीय सशस्त्र बलों ने हथियारों और उपकरणों की एक प्रदर्शनी लगाई है, जिसे 3 अगस्त से जनता के लिए खोला जाएगा।

4. देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन बनेगा

  • 30 जुलाई को दूरसंचार विभाग (DoT) ने मध्य प्रदेश सरकार के साथ नई दिल्ली में एक MoU साइन किया।
  • इस MoU के तहत ग्वालियर में भारत का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन फेज-I (TMZ) बनाया जाएगा।
  • इस पहल का मकसद टेलीकॉम इक्विपमेंट और उससे जुड़ी टेक्नोलॉजी के लिए वर्ल्ड-क्लास मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बनाना है।
  • ये MoU देश में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने, इंवेस्टमेंट बढ़ाने में मदद करेगा।
  • इससे सप्लाई चेन मजबूत होगी और भारत टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन के ग्लोबल हब के तौर पर स्थापित हो सकेगा
  • 5G, 6G, ऑप्टिकल फाइबर, नेटवर्किंग उपकरण एवं अन्य दूरसंचार हार्डवेयर के निर्माण को प्रोत्साहित करना।
  • इस ऐतिहासिक अवसर पर संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी की प्रमुख मौजूदगी रही।
  • इस MoU सेरेमनी के दौरान केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, और संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी मौजूद रहे।
See also  UPSC CAPF AC Recruitment 2026: भर्ती नियमों में 10 बड़े बदलाव, अब Form में नहीं मिलेगा Correction का मौका
टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन फेज-I के लिए केंद्र सरकार द्वारा ₹493 करोड़ की मंजूरी दी है।

टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन फेज-I के लिए केंद्र सरकार द्वारा ₹493 करोड़ की मंजूरी दी है।

आज का इतिहास

  • 1914 में प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत, जर्मनी द्वारा रूस।
  • 1920 में महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ असहयोग आंदोलन की शुरुआत की।
  • 1932 में प्रसिद्ध अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म हुआ।

——————

ये खबर भी पढ़ें.. Google का नया पर्सनल असिस्टेंट मीटिंग नोट्स, ईमेल्स लिखेगा:जथोम गंगटे मेक्सिको में भारत के नए राजदूत होंगे, 31 जुलाई के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required