आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 


दिल्ली आयकर विभाग में 119 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है. यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत होनी है. वहीं इस भर्ती में कर सहायक, स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 और मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद शामिल हैं. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 अक्टूबर से शुरू हो गयी है. योग्य उम्मीदवार इसके लिए 10 नवंबर रात 11-59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें 10वीं-12वीं पास युवाओं को भी आवेदन करने का मौका दिया गया है. ऐसे में योग्य उम्मीदावार आयकर विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट incometaxdelhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

किस विभाग में कितने पद?

टैक्स असिस्टेंट-             44 पद 
स्टेनोग्राफर ग्रेड-2-        9 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ-    66 पद 
कुल खाली पद-            199 

इस भर्ती में पुरुष उम्मीदवारों के लिए 67 और महिला उम्मीदवारों के लिए 52 सीटें आरक्षित है. इन पदों को एथलेटिक्स, क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबॉल और हॉकी आदि अलग-अलग खेलों में बांटा गया है. 

भर्ती के लिए आवेदन फीस 

आयकर विभाग भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन फीस देनी होगी. नोटिफिकेशन में सभी कैटेगरी के लिए फीस एक समान है. इनमें जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी-एसटी, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवार शामिल है. इन सभी के लिए आवेदन फीस समान 200 रुपये हैं. वहीं आवेदन फीस का पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा. 

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी. सभी आवेदकों को खेल एलिजिबिलिटी मानदंड भी पूरा करना होगा.  इस भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2026 तक की जाएगी. जैसे कर सहायक के पदों के लिए उम्र 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए, वहीं उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री और जरूरी खेल योग्यताएं होनी चाहिए. जबकि स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए, वह 12वीं पास होना चाहिए और उसके पास भी खेल से जुड़ी योग्यता होनी चाहिए. इनके अलावा बहू कार्यकारी कर्मचारियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए और वह 10वीं पास होने के साथ-साथ उसके पास खेल से जुड़ी योग्यताएं होनी चाहिए. 

See also  यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में निकली 395 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त अंतिम तिथि

ये भी पढ़ें-10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका

कितनी मिलेगी सैलरी?

इन पदों पर आयकर विभाग के अनुसार सैलरी अलग-अलग है. इसमें टैक्स असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 सैलरी लेवल 4 अंदर आती है. वहीं मल्टीटास्किंग स्टाफ की सैलरी पे लेवल 1 के तहत आती है.  ऐसे में कर सहायक को 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक सैलरी, स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 के उम्मीदवार को भी 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक सैलरी मिलेगी और मल्टीटास्किंग ऑफिस स्टाफ को 18,000 से 56,900 रुपये तक सैलरी मिलेगी. 

कैसे करें आवेदन?

  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले इनकम टैक्स की वेबसाइट incometaxdelhi.gov.in पर जाएं. 
  • अब होम पेज पर ओपन स्पोर्ट्स रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाएं. 
  • यहां आवेदन पत्र में मांगी गई जरूरी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें. 
  • इसके बाद मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • अब अपनी फीस का पेमेंट करें और आवेदन को चेक करके सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें-RRB पैरामेडिकल 2026 भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगी सिटी स्लिप?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required