up agniveer recruitment rally 2026 schedule released


सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए सुनहरा मौका। वेस्ट यूपी के युवाओं को सेना में भर्ती पाने का खास मौका। भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती रैली का शेड्यूल जारी कर दिया है। आपको बताते चलें कि, बरेली जिले में 6 अगस्त से और सहारनपुर जिले में 17 से अग्निवीरों की भर्ती होगी। सैन्य अफसरों के मुताबिक, बरेली जिले के जाट रेजिमेंट सेंटर में 6 से 13 अगस्त 2026 तक अग्निवीर भर्ती की रैली शुरु की जाएगी।

सैन्य अफसरों के मुताबिक बरेली जिले के जाट रेजिमेंट सेंटर में 6 से 13 अगस्त 2026 तक अग्निवीर भर्ती की रैली शुरु की जाएगी। आर्मी की इस रैली में जनरल ड्यूटी, ट्रेड्लमैन, स्पोर्ट्स और क्लर्क पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चीज किया जाएगा। योग्य कैंडिडेट्स को शेड्यूल के मुताबिक आयोजन स्थल पर पहुंचना होगा।

अग्निवीर भर्ती रैली का शेड्यूल

इंडियन आर्मी अग्निवीर रैली में हिस्सा लेने के लिए योग्य उम्मीदवार को अपनी सभी मलू प्रमाणपत्र के साथ सुबह चार बजे जाट रेजिमेंटल सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा। 6 अगस्त को स्पोर्ट्स ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों और उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान को छोड़कर अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर स्पोर्ट्स और जनरल ड्यूटी की भर्ती होगी। लेकिन 8 अगस्त को उत्तर प्रदेश के पहले समूह के जिलों के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। बल्कि आप 10 अगस्त को बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर सहित उत्तर प्रदेश के दूसरे समूह के जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती होती है।

11 अगस्त को राजस्थान के उम्मीदवारों के लिए जनरल ड्यूटी भर्ती होगी। इसके अलावा 12 अगस्त को सभी राज्यों के पात्र उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर ट्रेड्समैन पद की भर्ती होगी और 13 अगस्त को सिर्फ जाट रेजिमेंट के सभी राज्यों के पात्र अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर क्लर्क पद की भर्ती होगी। 

See also  TS ICET Results 2026: MGU issues scorecards at icet.tsche.ac.in

सहारनपुर में 17 अगस्त से अग्निवीर रैली

सहारनपुर जिले के आंबेजकर स्टेडियम में 17 अगस्त से 10 सितंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। वहीं, सहारनपुर के अपर जिलाधिकारी प्रशासन के मुताबिक रैली में यूपी के 13 जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर,  हापुड़, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ और बुलंदशहर के उम्मीदवार शामिल होंगे।



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required