बिहार में 32000 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, रजिस्ट्रेशन आज से शुरू


बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. बिहार लोक सेवा आयोग BPSC ने स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा, TRE 4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है. इस बड़े भर्ती अभियान के जरिए बिहार शिक्षा विभाग में कुल 32,388 स्कूल शिक्षक पदों को भरा जाएगा. 

जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 तय की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेना चाहिए.

आवेदन शुल्क

इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क को काफी कम रखा गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार इसमें हिस्सा ले सकें. आयोग के नियमों के मुताबिक, उम्मीदवारों को सिर्फ 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. इस फीस का भुगतान पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए किया जा सकता है. ध्यान रहे कि आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले ही फीस का भुगतान करना अनिवार्य है.

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

BPSC TRE 4.0 के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया को बहुत सरल रखा गया है.  सबसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए. वहां होमपेज पर दिखाई दे रहे TRE 4.0 के लिंक पर क्लिक करें, इसके बाद मांगी गई बुनियादी जानकारियां दर्ज करके अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें. 

See also  NEET-PG 2026 की डेट तय, 30 अगस्त को होगी परीक्षा; आवेदन आज से शुरू

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने अकाउंट में लॉग-इन करें और आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी को सही-सही भरें. अपने जरूरी सर्टिफिकेट और दस्तावेजों को स्कैन करके वेबसाइट पर अपलोड करें, साथ हीं, 29 सितंबर तक अपनी आवेदन फीस का ऑनलाइन भुगतान जरूर कर दें. 

यह भी पढ़ें: 15 बार फेल, नेवी में 15 साल नौकरी, फिर मयंक ने ऐसे क्रैक किया UPSC CAPF

कैसा होगा परीक्षा का पैटर्न?

लिखित परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को इसके पैटर्न की पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है. इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और यह पूरी परीक्षा 150 अंकों की होगी. यानी हर सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को 1 अंक दिया जाएगा. पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 2 घंटे और 30 मिनट का समय मिलेगा. इस परीक्षा में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग का नियम लागू रहेगा.

यह भी पढ़ें: DUSU चुनाव जीतने वाले यश डबास के पास कितनी पावर, कौन-कौन से काम करा सकते हैं?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  BSEB extends class 11 spot admission deadline to July 9: Apply at exam.biharboardonline.org

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required