SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2026 का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लर्क भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. बैंक ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 का लिंक एक्टिव कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वह अपने लॉगिन डिटेल के जरिए कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं. एसबीआई जूनियर एसोसिएट की प्रीलिम्स परीक्षा 26 और 27 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी और उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार केंद्र पर पहुंचना होगा. 

9,766 रेगुलर पदों के लिए परीक्षा 

एसबीआई की भर्ती के जरिए जूनियर एसोसिएट के रेगुलर पदों को भर जाना है. जानकारी के अनुसार रेगुलर वैकेंसी की संख्या 9,766 है. उम्मीदवारों के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है. कॉल लेटर में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो और सिग्नेचर के अलावा परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का एड्रेस दिया गया है. इसलिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सारी जानकारी को ध्यान से जांचना जरूरी है. 

SBI क्लर्क एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?

  • सबसे पहले एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं. 
  • इसके बाद होम पेज पर करियर सेक्शन खोलें. 
  • अब जूनियर एसोसिएट रिक्रूटमेंट से संबंधित लिंक पर जाएं.
  • इसके बाद एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 के डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें. 
  • रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और पासवर्ड और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
  • कैप्चा भरकर सबमिट कर दें.
  • अब स्क्रीन पर एसबीआई क्लर्क का कॉल लेटर दिखाई देगा. 
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रखें. 
See also  CBSE 12th Re-evaluation 2026: छात्रों को वापस मिलेगा अतिरिक्त पैसा, स्कैन कॉपी आवेदन में गड़बड़ी को लेकर CBSE का बड़ा अपडेट

ये भी पढ़ें-30 सितंबर को आएगा NEET PG 2026 रिजल्ट, आंसर की का ऐलान नहीं 

4 शिफ्टों में होगी प्रीलिम्स परीक्षा 

शेड्यूल के अनुसार एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 4 शिफ्ट में आयोजित होगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से 10 बजे तक. दूसरी 11:30 बजे से 12:30 बजे तक, तीसरी दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक है और चौथी शिफ्ट शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक होगी. उम्मीदवारों का रिपोर्टिंग टाइम उनकी शिफ्ट के अनुसार अलग-अलग रहेगा. उन्हें वहीं शिफ्ट और परीक्षा केंद्र फॉलो करना होगा, जो उनके एडमिट कार्ड में दिया गया है. 

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं? 

परीक्षा के दिन उम्मीदवार को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी लेकर जाना होगा. इसके साथ वैलिड फोटो, आईडी प्रूफ और हाल की पासपोर्ट साइज फोटो रखने को कहा गया है. उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग टाइम से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा. मोबाइल फोन, ब्लूटूथ या किसी दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को परीक्षा केंद्र पर ले जाने से बचना होगा. परीक्षा केंद्र का एड्रेस भी पहले से जांच लेना होगा, ताकि परीक्षा के दिन केंद्र पर पहुंचने में परेशानी न हो.

ये भी पढ़ें-UGC ने बदला नियम, अब MPT-MOT की डिग्री में होगा स्पेशलाइजेशन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  CBSE 12th Results 2026 Release Date, Time LIVE: CBSE Class 12 Scorecards Soon On results.cbse.nic.in

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required