पीएम मोदी या फिर इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी किसे कितनी मिलती है सैलरी? हैरान कर देंगे आंकड़े


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • भारतीय प्रधानमंत्री को सरकारी आवास, सुरक्षा और यात्रा के लिए विशेष सुविधाएं मिलती हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 देशों की यात्रा के तहत जब इटली पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत हुआ. दोनों देशों के बीच काफी अच्छे संबंध हैं. साथ ही वहां की पीएम जॉर्जिया मेलोनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अच्छी दोस्त मानी जाती हैं. लेकिन क्या आपको पता है दोनों देशों में से किस देश के प्राइम मिनिस्टर को ज्यादा सैलरी मिलती है? अगर नहीं तो आज हम आपको बताते हैं…

रिपोर्ट्स के अनुसार इटली में एक सांसद का वेतन काफी ज्यादा माना जाता है. वहां सांसदों को हर महीने 11,703 यूरो मिलते हैं, जो भारतीय रुपये में करीब 10.47 लाख के बराबर है. टैक्स कटने के बाद उनके हाथ में लगभग 5,346.54 यूरो यानी करीब 4.78 लाख रुपये आते हैं. वहां की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को इतने रुपये मिलते हैं. इसके अलावा उन्हें अलग से भत्ते भी मिलते हैं. रोजाना के खर्च के लिए 3,721 यूरो (करीब 3.33 लाख रुपये) का दैनिक भत्ता दिया जाता है. अन्य कामकाज के लिए 3,690 यूरो (करीब 3.30 लाख रुपये) की राशि अलग से मिलती है.

इतना ही नहीं, इटली के सांसदों को फोन और यात्रा खर्च के लिए हर साल 1,200 यूरो दिए जाते हैं. साथ ही हर तीन महीने में 3,323 से 3,995 यूरो तक की राशि परिवहन और अन्य जरूरतों के लिए मिलती है.

ये भी पढ़ें-CBSE Result 2026: OSM में क्या बदला और छात्रों को अब क्या करना होगा, कब आएंगे दोबारा जांची गई कॉपियों के नतीजे

See also  Learning With A View: How Floating Schools On Dal Lake Are Changing Education In Kashmir | Education and Career News

भारत में कितनी सैलरी?

अब बात भारत की करें तो प्रधानमंत्री को हर महीने 1.66 लाख रुपये का वेतन मिलता है. इसके साथ कई जरूरी सुविधाएं दी जाती हैं, जो उनके पद की जिम्मेदारियों को देखते हुए तय की गई हैं. प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री को नई दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग पर बिना किराया दिए सरकारी आवास मिलता है. यही उनका आधिकारिक निवास होता है, जहां से वे देश के कामकाज को संभालते हैं.

प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) के पास होती है. यह देश की सबसे उच्च स्तर की सुरक्षा मानी जाती है. देश और विदेश के दौरों के लिए प्रधानमंत्री को सरकारी वाहन और विशेष विमान बेड़ा उपलब्ध कराया जाता है. इसमें ‘एयर इंडिया वन’ जैसे समर्पित विमान शामिल होते हैं, जो आधिकारिक यात्राओं के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद भी पांच साल तक उन्हें मुफ्त आवास, बिजली-पानी जैसी सुविधाएं और एसपीजी सुरक्षा मिलती रहती है.

ये भी पढ़ें-CBSE Three Language Policy: CBSE न्यू 3 लैंग्वेज पॉलिसी पर बवाल, बीच सत्र में बदलाव से छात्र और अभिभावक बेहद परेशान

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  Telangana School Holidays: Students To Get Two Consecutive Long Weekends In August

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required