Sarnath UNESCO World Heritage Site


  • Hindi News
  • Career
  • Sarnath UNESCO World Heritage Site | Anahat Singh Squash Champion 2026

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. आज लोकसभा में पेपर लीक संशोधन बिल पेश होगा

  • 27 जुलाई को केंद्र सरकार लोकसभा में पेपर लीक संशोधन बिल पेश करेगी।
  • ये बिल पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रेवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) विधेयक 2026 का संशोधन है।
  • इसे केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह पेश करेंगे।
  • नए संशोधन के मुताबिक, पेपर लीक मामलों की जांच अधिकतम 2 महीने में पूरी करना अनिवार्य होगा।
  • नए संशोधन के मुताबिक फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामलों की सुनवाई होगी, ताकि चार्जशीट दाखिल होने के लगभग 3 महीने के भीतर फैसला हो सके।
  • पेपर लीक और संगठित परीक्षा धोखाधड़ी में शामिल दोषियों के लिए 10 साल तक की कठोर कैद का प्रावधान होगा।
  • नए संशोधन के मुताबिक, दोषियों पर भारी आर्थिक दंड (जुर्माना) लगाने का भी प्रस्ताव रखा जाएगा।
  • पेपर लीक में शामिल परीक्षा केंद्रों, सर्विस प्रोवाइडर और संस्थानों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई का प्रावधान होगा।
  • केंद्र सरकार जरूरत होने पर विशेष टास्क फोर्स का गठन भी कर सकेगी।
  • इस कानून का उद्देश्य परीक्षाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों का विश्वास बहाल करना है।
  • हाल ही में NEET-UG 2026 से जुड़े कथित पेपर लीक मामलों के बाद परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल उठे।
  • इन्हीं घटनाओं के मद्देनजर सरकार कानून को और अधिक प्रभावी तथा कठोर बनाने के लिए यह संशोधन ला रही है।

अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT) 2. प्रह्लाद जोशी नए शिक्षा मंत्री बने

  • 25 जुलाई को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री बनाया गया था।
  • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को ये पद सौंपा गया है।
  • 2004 में पहली बार प्रह्लाद कर्नाटक की धारवाड़ लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए।
  • 3 बार सांसद रहे प्रह्लाद 2019 में चौथी बार सांसद बने और केंद्र सरकार में संसदीय कार्य मंत्री, कोयला मंत्री और खान मंत्री नियुक्त हुए।
  • 2024 में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री बने।
प्रह्लाद ने 1995 में भाजपा, धारवाड़ जिला अध्यक्ष के तौर पर अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था।

प्रह्लाद ने 1995 में भाजपा, धारवाड़ जिला अध्यक्ष के तौर पर अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था।

See also  CBSE Revaluation Physics Marks Allegation

इस्तीफा (RESIGNATION)

3. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

  • 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
  • NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी और उनके साथ देशभर के अलग-अलग हिस्सों से आए स्टूडेंट्स पिछले 36 दिन से जंतर-मंतर पर धरना दे दे रहे थे।
  • इसके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने चिट्ठी लिखकर अपना इस्तीफा दिया था।
  • 2014 में पहली बार मोदी सरकार बनने के बाद 12 साल के कार्यकाल में धर्मेंद्र प्रधान पहले मंत्री हैं, जिन्हें विरोध के चलते इस्तीफा देना पड़ा है।
  • प्रधान ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1983 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की
  • साल 2000 में ओडिशा विधानसभा के पल्लाहारा निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार विधायक बने।
  • 2004 में ओडिशा के देवगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव भी रहे।
  • 2015 में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बने और कई राज्यों के संगठन प्रभारी रहे।
  • 26 मई 2014 में केंद्र सरकार में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने।
  • 2019 में केंद्रीय मंत्रिमंडल में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री तथा इस्पात मंत्री नियुक्त हुए।
  • जुलाई 2021 में केंद्रीय शिक्षा मंत्री बने। साथ ही कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय का भी कार्यभार संभाला।
  • 2024 में ओडिशा के संबलपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए थे।
2018 में धर्मेंद्र प्रधान मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद बने।

2018 में धर्मेंद्र प्रधान मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद बने।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

4. अनाहत सिंह जूनियर चैंपियनशिप 2026 जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

  • 26 जुलाई को स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीता।
  • अनाहत ने भारत को इस टूर्नामेंट का पहला गोल्ड दिलाया। इसके साथ ही वे जूनियर वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं।
  • अनाहत ने सिंगल्स फाइनल में मिस्र की सेकेंड टॉपर रुक्या सलेम को 11-3, 11-7, 11-9 से हराया।
  • अनाहत ने भारत की जोशना चिनप्पा का रिकॉर्ड तोड़ा है, वे 2005 में फाइनल में पहुंची थीं।
  • अनाहत ने इस जीत के साथ ही मिस्र 15 साल रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
  • 2011 से लगातार मिस्र की खिलाड़ी वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप खिताब जीत रही थीं।
  • अनाहत ने 5 वर्ष की उम्र में स्क्वैश खेलना शुरू किया।
  • 2019 में एशियाई जूनियर लेवल पर कई आयु-वर्ग प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर पहचान बनाई।
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (बर्मिंघम) में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी बनी।
  • 2023 में एशियाई खेल (हांगझोउ) में भारत के लिए 2 कांस्य पदक जीते (महिला टीम और मिश्रित युगल)।
  • विश्व कप 2025 में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली टीम का हिस्सा बनी।
  • अनाहत ने 2025 में पिछले साल जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
See also  GPSSB Recruitment 2026 : गुजरात में हेल्थ वर्कर के लिए 1948 पदों पर भर्ती, 20 मई तक करें अप्लाई
2022 ब्रिटिश जूनियर ओपन (U-15) का खिताब जीता।

2022 ब्रिटिश जूनियर ओपन (U-15) का खिताब जीता।

5. पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने ब्रॉन्ज जीता

  • 26 जुलाई को ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में ऋषिकांत सिंह ने मेंस वेटलिफ्टिंग की 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता।
  • ऋषिकांत के कुल 264 KG वजन उठाकर दूसरा नंबर हासिल किया।
  • ऋषिकांत ने स्नैच में 121 KG और क्लीन एंड जर्क में 143 KG) वजन उठाया।
  • भारत अब 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज के साथ मेडल टेबल में 10वें स्थान पर है।
  • ऑस्ट्रेलिया 12 गोल्ड सहित 23 मेडल के साथ पहले नंबर पर है।
  • शुक्रवार को ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने भारत के लिए पहला मेडल जीता।
  • बिहार के पैरा पावरलिफ्टर ने पुरुष हेवीवेट वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • उन्होंने 190 किलोग्राम की बेस्ट लिफ्ट के साथ 130.9 अंक हासिल किए।
  • बॉक्सिंग में जादुमणि सिंह ने जीत के साथ राउंड ऑफ-16 में जगह बनाई। लॉन बॉल्स में पुतुल सोनोवाल ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
  • नाइजीरिया के रिलुवान इदरीस ने गोल्ड और इंग्लैंड के मैथ्यू हार्डिंग ने सिल्वर जीता।
  • झंडू कुमार बचपन से पोलियो से ग्रसित हैं। उन्होंने कोविड-19 के दौरान सड़क किनारे पिता के साथ आलू-प्याज बेचे और ई-रिक्शा भी चलाया।
  • 2023 में नेशनल चैंपियनशिप की तैयारी के लिए ई-रिक्शा बेचा और पूरी तरह खेल पर ध्यान केंद्रित किया।
  • बीजिंग (चीन) विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड कप में 80 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।
  • खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 में 206 किग्रा वजन उठाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

6. सारनाथ यूनेस्को वर्ल्ड हैरीटेज में शामिल

  • प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ को यूनेस्को ने वर्ल्ड हैरीटेज में शामिल किया
  • 25 जुलाई को प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ को आधिकारिक रूप से यूनेस्को वर्ल्ड हैरीटेज लिस्ट में शामिल किया गया।
  • इसके साथ ही भारत के विश्व विरासत स्थलों की कुल संख्या 45 हो गई।
  • ये ऐलान साउथ कोरिया के बुसान में आयोजित यूनेस्को विश्व विरासत समिति का 48वां सत्र आयोजित किया गया।
  • सारनाथ उत्तर प्रदेश का एक प्राचीन बौद्ध स्थल है। यहीं भगवान गौतम बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना पहला उपदेश (धर्मचक्र प्रवर्तन) दिया था।
  • ये बौद्ध धर्म के चार प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक माना जाता है। यहां धमेख स्तूप, चौखंडी स्तूप, अशोक स्तंभ, प्राचीन विहार और मंदिरों के अवशेष स्थित हैं।
  • सारनाथ को वैश्विक सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के रूप में मान्यता मिली।
  • इससे पर्यटन, संरक्षण और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा मिलेगा।
  • सारनाथ छठी शताब्दी ईसा पूर्व (लगभग 528 ईसा पूर्व) अस्तित्व में आया था।
  • 528 ईसा पूर्व भगवान बुद्ध ने बौद्ध धर्म की स्थापना की थी।
See also  UP Police Constable Results 2024: How to check result online at uppbpb.gov.in | Jobs News
सारनाथ के यूनेस्को में शामिल होने के बाद अब भारत में 45 यूनेस्को हेरिटेज हो गए हैं।

सारनाथ के यूनेस्को में शामिल होने के बाद अब भारत में 45 यूनेस्को हेरिटेज हो गए हैं।

आज का इतिहास

  • 1949 में ब्रिटेन के दुनिया का पहला जेट ‘डी हैविलैंड कोमेट’ ने पहली उड़ान भरी।
  • 1994 में भारत में गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग पता लगाने पर रोक लगाने वाला कानून पास हुआ।
  • 2015 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति और ‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का निधन हुआ।

————————–

ये खबर भी पढ़ें..

विश्वनाथन आनंद FIDE के अंतरिम प्रेसिडेंट बने:DRDO ने लॉन्ग रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल की सफल टेस्टिंग की, 25 जुलाई के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required