RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये


भारतीय रिजर्व बैंक ने संविदा के आधार पर फार्मासिस्ट के 22 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को घंटे के हिसाब से सैलरी दी जाएगी. इसमें उम्मीदवार को प्रति घंटे 600 रुपये सैलरी मिलेगी. वहीं 5 घंटे काम करने पर उम्मीदवार को 1 दिन में 3000 रुपये तक सैलरी दी जाएगी. यह भर्ती मुंबई और नवी मुंबई स्थित आरबीआई के डिस्पेंसरियों पर की जाएगी. इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 3 नवंबर 2026 तक डाक या व्यक्तिगत रूप से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मैट्रिक या उसके बराबर की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा या बी फार्मा की डिग्री भी उम्मीदवार के पास होनी चाहिए. वहीं उम्मीदवार फार्मेसी 1948 के तहत रजिस्टर्ड होना चाहिए. भर्ती में सबसे जरूरी शर्त यह है कि आवेदकों के पास फार्मेसी में डिप्लोमा या डिग्री के अलावा महाराष्ट्र राज्य फार्मेसी परिषद में रजिस्टर्ड होना चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार के पास 2 साल का काम का एक्सपीरियंस भी होना चाहिए. आपको बता दें कि इस भर्ती में सरकारी बैंक या सरकारी संस्थान में काम कर चुके लोगों को वरीयता दी जाएगी.

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को प्रति घंटे के हिसाब से सैलरी दी जाएगी. इसमें 1 घंटे की सैलरी करीब 600 रुपये होगी. इस हिसाब से 5 घंटे काम करने पर उम्मीदवार को एक दिन में 3000 रुपये तक सैलरी मिलेगी. वहीं आपको बता दे कि इस भर्ती में भत्ते का कोई प्रावधान नहीं है. यह भर्ती एक बार में अधिकतम 240 दिनों के लिए अनुबंध के आधार पर होगी. वही इस भर्ती में जरूरत के अनुसार उम्मीदवारों को काम के लिए बुलाया जाएगा.  इस भर्ती को लेकर बैंक ने यह भी साफ किया है कि इस काम से स्थायी या अस्थायी पद पर कोई हक नहीं बनेगा.

See also  Patna University Protest | AISF Students Hunger Strike & Campus Shutdown

ये भी पढ़ें-10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका

क्या है चयन प्रक्रिया?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और अलग-अलग बैंक डिस्पेंसरियों से निवास स्थान की दूरी को देखकर की जाएगी. इसके अलावा सरकारी संस्थान या आरबीआई में काम करने का एक्सपीरियंस भी गिना जाएगा. शुरुआती उम्मीदवारों की छंटनी के बाद बाकी उम्मीदवारों काे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद उनकी मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट का वेरीफिकेशन होगा.

कहां और कैसे भेजें आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन सील बंद लिफाफे में भेजना होगा, जिस पर मुंबई में निश्चित प्रति घंटा पारिश्रमिक के साथ संविदा आधार पर फार्मासिस्ट के पद के लिए आवेदन लिखा हुआ होना चाहिए.  वहीं आवेदन पत्र क्षेत्रीय निदेशक, मानव संसाधन प्रबंधन विभाग, भर्ती अनुभाग, भारतीय रिजर्व बैंक, मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय, शहीद भगत सिंह रोड, फोर्ट, मुंबई-400001 पर भेजना होगा. इसके अलावा यह आवेदन अधिसूचना में दिए गए अनेक्स-1 के फॉर्मेट में ही भरना होगा दूसरे फॉर्मेट में आवेदन भरने पर इसे रद्द किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-NIFT प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फैशन की पढ़ाई करने वाले करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  Taiwan Author Yang Mou-lin Wins Booker Prize

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required