Nathan Thomas: Youngest Professor Breaks 306-Year-Old Guinness Record


  • Hindi News
  • Career
  • Nathan Thomas: Youngest Professor Breaks 306 Year Old Guinness Record

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नॉथन थॉमस दुनिया के सबसे कम उम्र के पुरुष प्रोफेसर हैं। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इन्हें हाल ही में मान्यता दी है। नाथन ने 18 साल 346 दिन की उम्र में मियामी डेड कॉलेज में इंजीनियरिंग पढ़ाना शुरू किया था। इसी के साथ उन्होंने 306 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

जिस कॉलेज से पढ़ाई की, उसी में प्रोफेसर बनें

9 सितंबर 2004 को जन्मे नाथन ने अगस्त 2023 में मियामी डेड कॉलेज के फैकल्टी में शामिल होकर इतिहास रच दिया। वे पहली बार क्लास में पहुंचे तो क्लास के कई छात्र लगभग उन्हीं की उम्र के थे। उनकी पढ़ाई की शुरुआत भी काफी कम उम्र में हो गई थी।

उन्होंने 10 साल की उम्र में एक विशेष कार्यक्रम के तहत मियामी डेड कॉलेज में एडमिशन लिया था। बाद में 14 साल की उम्र में वह आगे की पढ़ाई के लिए फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी चले गए। आज इसी कॉलेज में वे प्रोफेसर हैं।

मां ने की कॉन्सेप्ट समझने में मदद

थॉमस के अनुसार, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स में रूचि स्वाभाविक रूप से हुई क्योंकि माता-पिता दोनों इंजीनियर हैं। खासतौर पर मां ने जटिल कॉन्सेप्ट समझने में बहुत मदद की। मां हर मुश्किल बात आसान तरीके से समझा देती थी। अब लगता है कि उनकी बहुत सारी बातें अनजाने में ही मेरे साथ रह गईं जिसका मुझे उस समय अहसास नहीं था। आज यही उपलब्धि बन गई।

अब कर रहे हैं कानून की पढ़ाई

See also  DRDO Agni MIRV Test Success

नाथन 18 साल की उम्र तक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर और मास्टर दोनों डिग्री ऑनर्स के साथ पूरी कर चुके थे। जबकि इस उम्र में बाकी साथी कॉलेज शुरू करने जा रहे थे।

नाथन 21 साल के हो चुके हैं और छात्रों को (कॉप 2270 : सी फॉर इंजीनियर्स:) पढ़ाते हैं। यह कोर्स इंजीनियरिंग छात्रों के लिए कंप्यूटिंग व प्रोग्रामिंग के कॉन्सेप्ट कवर करता है। वे फिलहाल कानून की पढ़ाई शुरू कर रहे हैं और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी कानून में विशेषज्ञता हासिल करना चाहते हैं। खासकर स्टेम से जुड़े मामलों में।

नाथन के मुताबिक इंजीनियरिंग ने उन्हें जटिल समस्याओं को स्ट्रक्चर्ड तरीके से तोड़कर समझना सिखाया। वही तरीका वे अब लॉ स्कूल में भी अपनाते हैं। वे मानते हैं कि पढ़ाई से खुद की समझ भी और गहरी होती है। उनके 2028 में डिग्री पूरी करने की उम्मीद है। उन्हें बास्केटबॉल, टेनिस और गोल्फ पसंद है। वे पियानो भी बजाते हैं।

महिला प्रोफेसर का रिकॉर्ड भी तोड़ा नाथन से पहले यह रिकॉर्ड 1968 में जन्मे मैकनॉरेन के नाम था। वे 1717 में प्रोफेसर बने थे। यह रिकॉर्ड अब तक कायम माना जाता रहा है। नाथन मौजूदा सबसे युवा महिला प्रोफेसर आलिया सबूर से 6 दिन छोटे हैं। आलिया 2008 में 18 साल और 362 दिन की उम्र में प्रोफेसर बनी थीं। नाथन का रिकॉर्ड पुरुष कैटेगरी में है।

ये खबर भी पढ़ें

UPSC भर्ती 13 महीने, SSC भर्ती 6 महीने में होगी:नकल रोकने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन, आंसर की फीस कम करने पर केंद्रीय मंत्री की घोषणा

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कई बदलाव किए जा रहे हैं। इस बारे में कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने संसद में जानकारी दी है। पूरी खबर यहां पढ़ें

See also  Current Affairs June 12: FIFA World Cup Starts, Air Force C-295 Tested

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required