mpesb group 3 recruitment reopens for 1700 sub engineer posts


सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले लोगों के लिए यह खबर बेहद काम की है। दरअसल, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की और से ग्रुप 3 के तहत सब-इंजीनियर, सहायक मानचित्रकार, टेक्नीशियन समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने लिए घोषणा जारी हो चुकी है।

वहीं, जो उम्मीदवार पहले से इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब 13 अक्तूबर से लेकर 27 अक्तूबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। जो लोग पहले फॉर्म भर चुके हैं उन्हें दोबारा आवेदन नहीं करना है।

भर्ती के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित क्षेत्र में आईटीआई/डिप्लोमा/डिग्री आदि किया हो। इसके अलावा, आप अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

पदों में भी हुई बढ़ोत्तरी

इस भर्ती के जरिए कुल 1040 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी है, जिन्हें भी बढ़ाकर 1700 किया गया है। पद पढ़ने के चलते ही फिर से युवाओें से इस भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें जनरल के लिए 628 पद, ओबीसी के लिए 426 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 128 पद, एससी के लिए 246 पद और एसटी वर्ग के लिए 254 पद आरक्षित हैं।

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

– सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करना होगा।

– वेबसाइट के होम पेज आपको Online Application Form-Group-3 लिंक पर क्लिक करना होगा।

– अब आप आवेदन लिंक पर क्लिक करके पहले पंजीकरण कर लें।

See also  August 2026 School Holiday List : अगस्त में कितने दिन रहेगी स्कूलों की छुट्टी, यहां देखें पूरी लिस्ट

– रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भर लें और आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण कर लें।

– आखिर में निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रुप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर सकते हैं।

आवेदन फॉर्म को भरने के लिए जनरल कैटेगरी व अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रुप में 560 रुपये देने होंगे। एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 310 रुपये तय की गई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required