August 2026 School Holiday List : अगस्त में कितने दिन रहेगी स्कूलों की छुट्टी, यहां देखें पूरी लिस्ट


August 2026 School Holiday List : अगस्त का महीना शुरू होते ही स्टूडेंट्स और पेरेंट्स की नजर सबसे पहले स्कूलों की छुट्टियों पर रहती है. इस महीने राष्ट्रीय पर्व, धार्मिक त्योहार और साप्ताहिक छुट्टी मिलाकर कई दिनों तक स्कूल बंद रह सकते हैं. हालांकि हर राज्य में छुट्टियों का कैलेंडर अलग हो सकता है. कई जगह स्थानीय त्योहारों और राज्य सरकार की अधिसूचनाओं के आधार पर अतिरिक्त  छुट्टी भी घोषित की जाती हैं. अगर आप पहले से पढ़ाई, यात्रा या किसी जरूरी काम की योजना बनाना चाहते हैं, तो अगस्त 2026 की छुट्टियों की लिस्ट जान लेना आपके लिए सही रहेगा. तो आइए जानते हैं कि अगस्त में कितने दिन स्कूलों की छुट्टी रहेगी. 

15 अगस्त को रहेगी स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी

अगस्त की सबसे बड़ी छुट्टी 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को होगी. इस दिन पूरा देश 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा. स्कूलों में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से जुड़े आयोजन किए जाएंगे. सरकारी और निजी संस्थानों में भी छुट्टी रहने की संभावना है. अंतिम निर्णय संबंधित राज्य और स्कूल प्रशासन की अधिसूचना के अनुसार होगा.

26 अगस्त को मिलाद-उन-नबी पर बंद रह सकते हैं स्कूल

26 अगस्त 2026 (बुधवार) को मिलाद-उन-नबी मनाया जाएगा. यह दिन पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. इस अवसर पर कई राज्यों में सरकारी कार्यालयों, बैंकों और स्कूलों में छुट्टी घोषित की जा सकती है. हालांकि सभी राज्यों में यह छुट्टी समान रूप से लागू हो, यह जरूरी नहीं है. 

28 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी

See also  World Youth Skills Day: Degrees Aren't Enough — Top Skills That Can Help Graduates Land A Job

28 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. कई राज्यों में इस अवसर पर स्कूलों में छुट्टी घोषित की जा सकती है. 

यह भी पढ़ें – DU के वन ईयर PG कोर्स में एडिट विंडो खुली, आज रात तक करें बदलाव 

अगस्त 2026 में साप्ताहिक छुट्टी कब-कब रहेगा?

त्योहारों के अलावा अगस्त में नियमित साप्ताहिक छुट्टियां भी रहेंगी. इस महीने 2, 9, 16, 23 और 30 अगस्त को रविवार होने के कारण स्कूल बंद रहेंगे. इसके अलावा कई स्कूलों में दूसरे और चौथे शनिवार को भी छुट्टी रहती है. इसलिए कुल छुट्टियों की संख्या संबंधित स्कूल के नियमों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. 

अगस्त में कितने दिन स्कूलों की छुट्टी पूरी लिस्ट

  • 2 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक छुट्टी
  • 9 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक छुट्टी
  • 15 अगस्त (शनिवार) – स्वतंत्रता दिवस
  • 16 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक छुट्टी
  • 23 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक छुट्टी
  • 26 अगस्त (बुधवार) – मिलाद-उन-नबी
  • 28 अगस्त (शुक्रवार) – रक्षाबंधन
  • 30 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक छुट्टी

यह भी पढ़ें – IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 11403 पदों पर निकली वैकेंसी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  NEET admit card 2026 available at neet.nta.nic.in; direct link, login credentials to download

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required