DU Jobs: दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन


DU Jobs: डीयू में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका आया है. दिल्ली यूनिवर्सिटी असिस्टेंट रिक्रूटमेंट ने विज्ञापन नंबर R&P/325/2026 जारी किया है, जिसमें 215 असिस्टेंट (एडिशनल पोस्ट) वैकेंसी के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन मांगे गए हैं. जिन उम्मीदवार के पास बैचलर डिग्री, एक्सपीरियंस, टाइपिंग स्पीड और कंप्यूटर की जानकारी है, वह इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 19 नवंबर या रोजगार समाचार में जारी सूचना के दो हफ्ते बाद तक है. ऐसे में उम्मीदवारों को आवेदन से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़ी जरूरी योग्यता पढ़नी होगी. वहीं इस भर्ती के लिए उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

भर्ती के लिए जरूरी योग्यताएं 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एप्लीकेंट के पास किसी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूशन या यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होनी चाहिए. वहीं 2 साल का क्वालीफाइंग वर्क एक्सपीरियंस भी होना चाहिए और टाइपिंग और कंप्यूटर की जरूरत पूरी होनी चाहिए. टाइपिंग की बात करें तो उम्मीदवार की अंग्रेजी टाइपिंग की स्पीड  35 शब्द प्रति मिनट जबकि हिंदी टाइपिंग की स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट तक होनी चाहिए. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 2 साल का एक्सपीरियंस, जूनियर असिस्टेंट  का एक्सपीरियंस होना चाहिए. यह एक्सपीरियंस यूनिवर्सिटी या रिसर्चर संस्थान, केंद्रीय राज्य सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्वायत्त संस्था का होना चाहिए. जानी मानी प्राइवेट कंपनियों और कॉर्पोरेट बैंकों का एक्सपीरियंस भी मान्य होगा, लेकिन उन कंपनी का सालाना टर्नओवर कम से कम 200 करोड़ रुपये होना चाहिए.

See also  Haryana Teachers HTET Mandatory Exam Notice

भर्ती के लिए जरूरी आयु सीमा

इन पदों के लिए उम्मीदवार की ज्यादा से ज्यादा उम्र 32 साल निर्धारित की गई है. वहीं उम्र की गिनती विज्ञापन की आखिरी तारीख के हिसाब से की जाएगी.  दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से अपनाए गए केंद्र सरकार के आदेशों के तहत योग्य एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूबीडी और एक्स सर्विस मेन उम्मीदवारों का उम्र सीमा में छूट दी जाएगी. 

कितनी भरनी होगी आवेदन फीस?

इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन फीस कैंडिडेट्स की कैटेगरी के हिसाब से 600 से 1000 रुपये रखी गई है. इसमें जनरल कैटेगरी को 1000 रुपये भरने होंगे. वहीं ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों को 800 जमा करने होंगे, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 600 रुपये देने होंगे. 

ये भी पढ़ें-ONGC में अप्रेंटिस के 3047 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर तक करें आवेदन

क्या है चयन प्रक्रिया?

इस भर्ती के सिलेक्शन प्रोसेस में प्रारंभिक परीक्षा, मेन एग्जाम और क्वालीफाइंग स्किल टेस्ट होता है.  प्रारंभिक परीक्षा का इस्तेमाल शॉर्ट लिस्टिंग के लिए किया जाता है, जबकि मेन एग्जाम और स्किल टेस्ट क्वालिफिकेशन के आधार पर मेरिट तय करता है.  इसमें प्रारंभिक परीक्षा में एमसीक्यू वाले सवाल आते हैं, जबकि मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक परीक्षा होती है. वहीं स्किल टेस्ट में कंप्यूटर की जानकारी, ऑफिस के तरीके, नोटिंग, ड्राफ्टिंग और टाइपिंग जैसे चीजें शामिल होती है.  इसके बाद डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा और उसके बाद उम्मीदवारों का अंतिम चयन होगा.  

इस भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट www.du.ac.in पर जाएं. 
  • इसके बाद वर्क विद डीयू सेक्शन खोलें और 29 अक्टूबर 2026 का विज्ञापन देखें
  • इस विज्ञापन के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से दिया ऑनलाइन एप्लीकेशन का लिंक खोलें. 
  • अब जरूरी रजिस्ट्रेशन पूरा करें या एप्लीकेशन सुविधा से साइन इन करें. 
  • इसके बाद फॉर्म में मांगी गई पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें. 
  • वहां कैटेगरी और रिजर्वेशन डिटेल्स भरें. 
  • अब एप्लीकेशन पोर्टल पर दिए गए फॉर्मेट में जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • इसके बाद लागू एप्लीकेशन फीस जमा करें, लास्ट में फॉर्म को एक बार फिर चेक करके फाइनल सबमिट कर दें.
See also  Jharkhand Student Protest Success | BPSC Teacher Recruitment Update

ये भी पढ़ें-Single Teacher Schools: देश के कितने स्कूलों में सिर्फ एक टीचर, आंकड़े देखकर नहीं होगा यकीन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required