SEBI & Bank of England MoU


  • Hindi News
  • Career
  • SEBI & Bank Of England MoU | India Sports Equipment Manufacturing Deal

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं

नेशनल (INTERNATIONAL)

1. SEBI और बैंक ऑफ इंग्लैंड ने MoU किया

  • 28 अक्टूबर को सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) और बैंक ऑफ इंग्लैंड ने एक MoU साइन किया।
  • ये MoU क्रॉस बॉर्डर क्लियरिंग को-ऑपरेशन को बेहतर करने के लिए किया गया है।
  • इस MoU का उद्देश्य सेंट्रल काउंटरपार्टीज (CCPs) की देखरेख और वित्तीय स्थिरता में पारस्परिक सहयोग बढ़ाना है।
  • इससे भारतीय और यूके के वित्तीय बाजारों के बीच लेनदेन अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनेगा।
  • दोनों देश एक-दूसरे के वित्तीय नियामकों के साथ सूचनाओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगे।
  • SEBI सेबी भारत में शेयर और प्रतिभूति बाजार का सर्वोच्च नियामक निकाय है।
  • बैंक ऑफ इंग्लैंड: यह यूनाइटेड किंगडम (UK) का केंद्रीय बैंक है, जो वित्तीय विनियमन देखता है।
  • लंदन और भारतीय वित्तीय बाजारों के बीच संस्थागत निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा।
  • SEBI की स्थापना 1988 में हुई थी तथा इसे 1992 में SEBI अधिनियम के तहत वैधानिक दर्जा प्राप्त दिया गया था।

बैंक ऑफ इंग्लैंड की स्थापना शेयर होल्डर्स ने मिलकर पार्लिमेंट के एक विशिष्ट कानून के द्वारा सन्‌ 1844 में हुई थी।

बैंक ऑफ इंग्लैंड की स्थापना शेयर होल्डर्स ने मिलकर पार्लिमेंट के एक विशिष्ट कानून के द्वारा सन्‌ 1844 में हुई थी।

2. भारत- केन्या के बीच मोम्बासा में संयुक्त समुद्री अभ्यास हुआ

  • 29 अक्टूबर को भारत और केन्या के बीच रक्षा सहयोग के लिए केन्या के पोर्ट मोम्बासा पर सैन्य अभ्यास पूरा हुआ।
  • इस अभ्यास में हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और नौसैनिक जुड़ाव के लिए भारतीय नौसेना और केन्याई नौसेना ने हिस्सा लिया।
  • इस संयुक्त प्रशिक्षण में व्यावसायिक विचार-विमर्श और जहाजों का दौरा भी किया गया।
  • ये अभ्यास भारत की SAGAR (सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन पॉलिसी का हिस्सा है।
  • इस अभ्यास में दोनों सेनाओं ने समुद्री डकैती (Piracy), अवैध शिकार और नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के उपायों पर सहमति जताई।
  • ये अभ्यास भारत और केन्या के बीच ऐतिहासिक हिंद महासागर संबंध और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए किया गया।
  • भारतीय तटरक्षक जहाज ‘वराह’ भी इस सैन्य अभ्यास में शामिल हुआ।
  • इस पहल से भारत और केन्या के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करने तथा दोनों देशों के तटरक्षक बलों के बीच समन्वय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
  • इस यात्रा के दौरान, वराहा के कमान अधिकारी, कमांडेंट रमनजीत सिंह राणा ने केन्या तटरक्षक सेवा के महानिदेशक ब्रूनो शियोसो से प्रशिक्षण तथा संयुक्त अभ्यासों पर चर्चा की।
  • दोनों ने केन्या बंदरगाह प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक कैप्टन विलियम रूटो से बंदरगाह सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा, संपर्क और द्विपक्षीय व्यापार को लेकर भी चर्चा की।
See also  Chhattisgarh Vyapam Recruitment 295 Posts
ये इस साल केन्याई बंदरगाह पर भारतीय तटरक्षक पोत की तीसरी यात्रा है। इससे पहले INS त्रिकंद और INS तरकश ने भी यात्रा की थी।

ये इस साल केन्याई बंदरगाह पर भारतीय तटरक्षक पोत की तीसरी यात्रा है। इससे पहले INS त्रिकंद और INS तरकश ने भी यात्रा की थी।

3. ₹1,856 करोड़ की ‘खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग योजना’ को मंजूरी

  • 28 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने ‘खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग योजना’ को मंजूरी दी।
  • इस योजना के लिए ₹1,856 करोड़ रुपए अलॉट किए जा सकते हैं।
  • इस योजना का उद्देश्य भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल इक्विपमेंट और सामानों की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना है।
  • देश में 4 एकीकृत स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग जोन विकसित करने का प्रस्ताव है।
  • बड़े निवेशकों और खेल उपकरण निर्माताओं को उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  • MSME को सहायता: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) तथा मौजूदा खेल उपकरण निर्माण क्लस्टर्स की सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा।
  • खेल उपकरणों, नई सामग्रियों, सुरक्षा उपकरणों और आधुनिक निर्माण तकनीकों पर शोध को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • इसे वित्त वर्ष 2026-27 से 2033-34 तक, यानी 8 वर्षों के लिए लागू किया जाएगा। इस योजना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा लागू की जाएगी।
खेलो इंडिया' पहल की शुरुआत वर्ष 2018 में देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।

खेलो इंडिया’ पहल की शुरुआत वर्ष 2018 में देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।

रिटायरमेंट (RETIERMENT)

4. नोएल टाटा 6 ट्रस्टस से हटेंगे

  • 29 अक्टूबर को टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा के 6 प्रमुख कंपनियों के बोर्ड से इस्तीफा देंगे।
  • दरअसल नोएल 12 नवंबर को 70 साल के हो रहे हैं, वे टाटा ग्रुप की रिटायर्ड पॉलिसी के तहत नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स के पद से हट जाएंगे।
  • हालांकि, नोएल टाटा संस के बोर्ड में टाटा ट्रस्ट्स के नॉमिनी डायरेक्टर के तौर पर बने रहेंगे।
  • ये बदलाव ऐसे समय पर हो रहा है, जब टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के रीअपॉइंटमेंट किया गया है।
  • नोएल टाटा ट्रेंट, वोल्टास, टाटा इन्वेस्टमेन्ट कॉर्पोरेशन, टाटा इंटरनेशनल, ट्रेंट हाइपरमार्केट प्राइवेट लिमिटेड और दुबई स्थित टाटा इंटरनेशनल वेस्ट एशिया DMCC के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पद से हटेंगे।
  • इसके अलावा, वे टाटा स्टील और टाइटन कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव वाइस-चेयरमैन और इंडिटेक्स ट्रेंट रिटेल इंडिया के डायरेक्टर पद से भी इस्तीफा देंगे।
  • टाटा ग्रुप की कॉर्पोरेट गवर्नेंस पॉलिसी के मुताबिक, सभी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स 65 साल की उम्र में और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स 70 साल की उम्र में रिटायर हो जाते हैं।
  • इसी पॉलिसी के तहत नोएल टाटा ने पिछले हफ्ते ही टाटा ग्रुप की रिटेल शाखा ट्रेंट के चेयरमैन पद से भी इस्तीफा दे दिया था।
  • नोएल टाटा ने साल 2017 में वोल्टास के चेयरमैन का पद संभाला था।
See also  SBI Clerk Recruitment 2026 | Apply Online 9124 Junior Associate Vacancy

स्पोर्ट्स 5. रेसलर काजल और नीलम ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियन ने सिल्वर मेडल जीता

  • 29 अक्टूबर को रेसलर काजल ढोचक ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियन में भारत को सिल्वर मेडल जीता।
  • काजल वर्ल्ड चैंपियनशिप में हैवी वेट (76 KG) कैटेगरी में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय रेसलर बन गई हैं।
  • फाइनल में यूक्रेन की अनास्तासिया अल्पीयेवा ने काल को 8-6 से हराकर गोल्ड मेडल जीता।
  • कजाकिस्तान के अस्ताना में 26 साल की नीलम 50 KG के फाइनल में जापान की युई सुसाकी से पिन-फॉल के आधार पर हार गईं।
  • भारत ने सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में नया रिकॉर्ड बनाया। पहली बार एक ही एडिशन में भारत की 2 महिला पहलवानों ने फाइनल तक का सफर तय किया।
  • इससे पहले 2021 में ओस्लो में हुई चैंपियनशिप में अंशु मलिक ने सिल्वर मेडल जीता था।
  • काजल अपने करियर का पहला सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेल रही थीं।
  • काजल ने इससे पहले 2025 में U20 वर्ल्ड चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल जीता था।
  • 2021 के बाद वह सीनियर विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली और रजत पदक जीतने वाली इतिहास की दूसरी भारतीय महिला पहलवान बनीं।

मिसलीनियस

6. केंद्रीय जल मंत्रालय ने पुनर्भरण एप लॉन्च किया

  • 28 अक्टूबर को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने पुनर्भरण’ (ग्राउंडवाटर रिचार्ज) मोबाइल एप लांच किया।ये एप मंत्री सी. आर. पाटिल ने लॉन्च किया।
  • पुनर्भरण यानी एक ऐसे मोबाइल एप जो आर्टिफिशियल तरीके से ग्राउंडवाटर रिचार्ज) पानी को स्टोर कर सके।
  • ये एप 3 किमी तक के रेडियस में भूजल पुनर्भरण के संभावित क्षेत्रों की पहचान करेगा परिस्थितियों के अनुसार उपयुक्त उसका स्ट्रक्चर तैयार करेगा।
  • एप में बारिश ,ग्राउंड वॉटर लेवल, ग्राउंड वॉटर उपलब्धता, जमीन की ढलान और पानी निकासी जैसे भौगोलिक आंकड़ों का इस्तेमाल किया जाता है।
  • इससे ग्राउंड वॉटर संरक्षण और प्रबंधन के लिए वैज्ञानिक तरीके से योजना बनाने में मदद मिलेगी।
See also  NEET-UG Counseling Update | MBBS Seats Remain Vacant In Deemed Colleges

आज का इतिहास

  • 1502 में पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा दूसरी बार केरल के कालीकट (कोझिकोड) पहुंचे।
  • 1909 में भारत के न्यूक्लियर एनर्जी प्रोग्राम के जनक डॉ. होमी जहांगीर भाभा का जन्म हुआ।
  • 1945 में भारत आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र (UN) का सदस्य बना।
  • 1956 में दिल्ली में देश के पहले 5 स्टार होटल ‘अशोक’ का उद्घाटन हुआ।

——————————

ये खबर भी पढ़ें…

करेंट अफेयर्स 29 अक्टूबर:अब 20 किमी के दायरे में आने वाले लोग सस्ता टोल पास ले सकेंगे, भारत-मैक्सिको ने ToR साइन किया

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें.



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required