SSB 233 Posts Recruitment Last Date Extended to May 4


2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी यूपी में ASO, ARO भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने की। पंजाब नेशनल बैंक में 30 वैकेंसी की। साथ ही SSB में 233 पदों के लिए आवेदन की तारीख 4 मई तक बढ़ने की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए…

1. यूपी में ASO, ARO भर्ती के लिए आवेदन शुरू, फीस 25 रुपए

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSSC ) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी (ASO) और सहायक अनुसंधान अधिकारी (ARO) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 11 मई तय की गई है। फॉर्म में करेक्शन की आखिरी तारीख 18 मई है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 में भाग लिया हो। केवल वैलिड PET स्कोर वाले उम्मीदवारों को ही शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैथ्स, स्टैटिक्स, इकोनॉमिक्स या संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट (PG) डिग्री।
  • कंप्यूटर में ‘O’ लेवल का डिप्लोमा या समकक्ष कंप्यूटर सर्टिफिकेट और देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी टाइपिंग में एक्सपर्ट होना चाहिए।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 21 साल
  • अधिकतम : 40 साल
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

फीस :

सभी उम्मीदवारों के लिए : 25 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

PET 2025 के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग

सैलरी:

35,400 – 1,12,400 रुपए प्रतिमाह

एग्जाम पैटर्न :

पैरामीटर डिटेल्स
प्रश्नों की संख्या 100
कुल अंक 100
सब्जेक्ट टेक्निकल, कंप्यूटर एंड आईटी, यूजी का जनरल नॉलेज
ड्यूरेशन 2 घंटे

सिलेबस :

  • स्टैटिक्स
  • डाटा कलेक्शन एंड प्रजेंटेशन
  • सेंट्रल टेंडेसी एंड मॉड्यूल्स ऑफ डिप्रेशन
  • इंडिसेस, रेट्स एंड रेशो
  • नॉलेज ऑफ कंप्यूटर एंड आईटी कॉन्सेप्ट्स
  • कंटेपरेरी टेक्नोलॉजिल डेवलपमेंट्स एंड इन्नोवेशंस
  • यूपी का जनरल नॉलेज

ऐसे करें आवेदन :

  • यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर यूपी एएसओ अप्लाई ऑनलाइन 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
See also  Supreme Court says public recruitment rules cannot be changed midway | Jobs News

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

2. पंजाब नेशनल बैंक में 30 वैकेंसी, इंजीनियर को मौका

पंजाब नेशनल बैंक में ऑफिस के 30 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
ऑफिसर सिविल इंजीनियर (JMG स्केल) 21
ऑफिसर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (JMG स्केल) 07
ऑफिसर मैकेनिकल इंजीनियर (JMG स्केल) 02
कुल 30

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

ऑफिसर सिविल इंजीनियर:

  • सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या समकक्ष योग्यता।
  • संबंधित क्षेत्र में 1 साल का अनुभव।

ऑफिसर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर:

  • कम से कम 60% अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग में बी.ई/बीटेक की डिग्री।
  • 1 साल का रिलेटेड फील्ड में एक्सपीरियंस होना चाहिए।

ऑफिसर मैकेनिकल इंजीनियर:

  • कम से कम 60% अंकों के साथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.ई/बीटेक की डिग्री।
  • 1 साल का एक्सपीरियंस भी प्राप्त किया हो।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 20 साल
  • अधिकतम : 30 साल
  • एससी/एसटी : 5 साल की छूट
  • ओबीसी : 03 साल की छूट
  • पीडब्ल्यूबीडी : 10 साल की छूट

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • ऑनलाइन रिटन टेस्ट
  • पर्सनल इंटरव्यू

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट pnb.bank.in पर जाएं।
  • Recruitment/ Careers सेक्शन पर क्लिक करें।
  • पदों से संबंधित रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर रजिस्ट्रेशन करके एप्लिकेशन फॉर्म भरें।
  • मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फॉर्म सब्मिट करके डाउनलोड करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

3. SSB में 233 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, 4 मई तक करें अप्लाई

सशस्त्र सीमा बल (SSB) में हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 4 मई तक ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :

See also  RRB ALP Admit Card 2024: City intimation slips released for Nov 25 exam | Jobs News
कैटेगरी का नाम पदों की संख्या
जनरल 105
ईडब्ल्यूएस 20
ओबीसी 62
एससी 27
एसटी 19
कुल पदों की संख्या 233

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • 10वीं, 12वीं पास
  • संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 27 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

फीस :

  • जनरल,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए
  • अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,पूर्व सैनिक, महिला : नि:शुल्क
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
  • फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट
  • रिटन एग्जाम
  • स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन

सैलरी :

21,700 – 81,100 रुपए प्रतिमाह

एग्जाम पैटर्न :

  • सब्जेक्ट : जनरल नॉलेज, मैथ्स, रीजनिंग, हिंदी, अंग्रेजीमार्क्स : 150

क्वालिफाइंग मार्क्स :

  • जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 50%
  • एससी, एसटी : 45%

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

4. DDA में 17 पदों पर निकली भर्ती, लास्ट डेट 23 अप्रैल

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने 17 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार डीडीए की ऑफिशियल वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कॉन्ट्रेक्चुअल बेसिस पर यह पद 01 साल के लिए भरा जाएगा। इसके बाद डीडीए चाहे तो कॉन्ट्रेक्ट को आगे भी बढ़ा सकता है।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
कंसल्टेंट (लैंडस्केप आर्किटेक्ट) 14
कंसल्टेंट (आर्किटेक्ट) 3
कुल पदों की संख्या 17

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

कंसल्टेंट (लैंडस्केप आर्किटेक्ट):

  • लैंडस्केप आर्किटेक्ट में मास्टर्स की डिग्री या समकक्ष डिग्री।
  • या बैचलर डिग्री आर्किटेक्ट में पूरी की हो।
  • मास्टर्स की डिग्री के साथ ही लैंडस्केप प्रोजेक्ट पर काम करने का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस।
  • आर्किटेक्चरल बेस्ड सॉफ्टवेयर जैसे ऑटो सीएडी,एडोब क्रिएटिव सूट, एमएस ऑफिस पर काम करना आना चाहिए।
  • इस क्षेत्र में 5 से 10 साल तक एक्सपीरियंस होना चाहिए।
See also  SSC CGL 2024 Results: Will cut-off go high? Check last years tier-1 cut-offs | Jobs News

कंसल्टेंट (आर्किटेक्ट):

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री।
  • साथ में लैंडस्केप प्रोजेक्ट पर काम करने का एक्सपीरियंस।
  • आर्किटेक्चरल बेस्ड सॉफ्टवेयर पर काम करने का नॉलेज।

एज लिमिट :

अधिकतम : 45 साल

सिलेक्शन प्रोसेस :

इंटरव्यू के बेसिस पर शॉर्टलिस्टिंग

सैलरी :

पद का नाम सैलरी
कंसल्टेंट (लैंडस्केप आर्किटेक्ट) 52,500- 76,000 रुपए प्रतिमाह
कंसल्टेंट (आर्किटेक्ट) 47,000-64,000 रुपए प्रतिमाह

दोनों ही पदों के लिए 1500- 3000 रुपए प्रतिमाह कन्वेंस के लिए दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट dda.gov.in पर जाएं।
  • “ऑनलाइन आवेदन” लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें।
  • जरूरी डिटेल्स भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

RBI में इंजीनियर्स की भर्ती; एलआईसी हाउसिंग फायनेंस में 180 वैकेंसी, महानदी कोलफील्ड्स में 500 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर इंजीनियर की 11 भर्ती, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस में 180 वैकेंसी की। साथ ही महानदी कोलफील्ड्स में 500 ओपनिंग्स की। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required