drdo sag internship 2026 paid job with 30k rupees stipend


क्या आप भी लंबे समय से डीआरडीओ में इंटर्नशिप करना चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें। इस बीच, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अंतर्गत कार्यरत साइंटिफिक एनालिसिस ग्रुप (SAG), दिल्ली ने छात्रों के लिए पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा की है। रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत यह प्रतिष्ठित संस्थान अनुसंधान प्रयोगशाला इंजीनियरिंग और साइंस के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए 6 महीने की इंटर्नशिप का अवसर दे रहे हैं। जो लोग इंटर्नशिप करना चाहते हैं, वो 15 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

 

6 महीने की होगी इंटर्नशिप

डीआरडीओ की यह इंटर्नशिप कार्यक्रम की शुरुआत 1 जुलाई 2026 से होगी और इसका समापन 31 दिसंबर 2026 को होगा। जिन छात्रों का चयन किया जाएगा, उनको कुल 30,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। आपको बताते चलें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है और उम्मीदवारों को आवेदन ईमेल के माध्यम से भेजना होगा।

DRDO SAG Internship 2026 की महत्वपूर्ण जानकारी

-विवरण जानकारी

-संगठन डीआरडीओ – साइंटिफिक एनालिसिस ग्रुप (SAG)

-मंत्रालय रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार

-इंटर्नशिप प्रकार पेड इंटर्नशिप

-कुल सीटें 40

-स्थान एसएजी, सिविल लाइंस, दिल्ली

-अवधि 6 महीने

-आवेदन तिथि 5 जून से 15 जून 2026

-इंटर्नशिप शुरू 1 जुलाई 2026

-स्टाइपेंड 30,000 रुपये

-आवेदन माध्यम ईमेल

-आवेदन ईमेल [email protected]

कौन लोग कर सकते हैं आवेदन?

इस इंटर्नशिप के लिए सिर्फ भारतीय नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं।

जानें शैक्षणिक योग्यता

UG उम्मीदवारों के लिए B.E./B.Tech के चौथे वर्ष (7वें या 8वें सेमेस्टर) में अध्ययन कर रहा हो। वहीं, PG उम्मदीवारों के लिए M.E./M.Tech या M.Sc के दूसरे वर्ष में अध्ययन कर रहा हो। इसके अलावा, अभ्यर्थी के पास AICTE या UGC से मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित फुल टाइम पाठ्यक्रम कर रहा हो।

See also  NTET 2026 admit card OUT at exams.nta.nic.in/ntet/ — How to download hall ticket from NTA's website for 28 April exam

न्यूनतम अंक कितने चाहिए

इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम 75 प्रतिशत अंक या 7.5 CGPA होना अनिवार्य है। यदि किसी छात्रों ने किसी भी सेमेस्टर में बैक या फेल किया है, वे आवेदन के पात्र नहीं है। 

इन विषयों के छात्र कर सकते हैं आवेदन

-कंप्यूटर साइंस

-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

-सूचना प्रौद्योगिकी (IT)

-साइबर सिक्योरिटी

-इलेक्ट्रॉनिक्स

-ECE

-EIE

-फिजिक्स (M.Sc.)

-गणित (M.Sc.)

-सांख्यिकी (M.Sc.)

NOC भी होगा जरूरी

छात्रों को अपने कॉलेज या विश्वविद्यालय के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष (HOD) या ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर (TPO) से नो-ओब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) प्राप्त करना जरुरी होगा। इसमें यह उल्लेख होना जरुरी है कि छात्र को इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए संस्थान से अनुमति प्रदान की गई है।

कैसे होगा चयन 

 – इसके लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक या 7.5 CGPA अनिवार्य होगा।

 – उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग CGPA के आधार पर की जाएगी।

 – जरुरत पड़ने पर इंटरव्यू या इंटरैक्शन राउंड आयोजित की जाएगी।

 – सभी जरुरी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।

 – चयन किए गए उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए सूचना भेज दी जाएगी। 



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required