NTA स्कोरकार्ड खोने की टेंशन खत्म, ऐसे मिलेगी डुप्लीकेट कॉपी


NEET, CUET या अन्य किसी बड़ी प्रवेश परीक्षा का NTA का स्कोरकार्ड खो गया है, चोरी हो गया है या फट गया है, तो अब बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. NTA ने पहली बार आधिकारिक रूप से गाइडलाइंस जारी कर दी हैं कि छात्र अपने परीक्षा परिणामों की डुप्लीकेट कॉपी कैसे हासिल कर सकते हैं. एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि एक तय कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया को पूरा करने के बाद छात्रों को उनका डुप्लीकेट स्कोरकार्ड दोबारा जारी कर दिया जाएगा. 

एजेंसी ने 17 सितंबर 2026 को इस संबंध में एक विस्तृत पब्लिक नोटिस जारी किया था, जिसके बाद 19 सितंबर को सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक जानकारी शेयर की गई। आइए जानते हैं कि नया स्कोरकार्ड पाने की पूरी प्रक्रिया क्या है और आपको क्या करना होगा.

कहां से और कैसे मिलेगा आवेदन फॉर्म?

NTA के नए नियमों के मुताबिक, डुप्लीकेट स्कोरकार्ड पाने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाना होगा. वहां 17 सितंबर के नोटिफिकेशन के साथ Annexure-I नाम का एक आवेदन फॉर्म दिया गया है. छात्रों को इस फॉर्म को डाउनलोड करना होगा और उसमें मांगी गई सभी जानकारियों जैसे रोल नंबर, परीक्षा का नाम, साल और व्यक्तिगत विवरण को बिल्कुल सही-सही साफ अक्षरों में भरना होगा.

डुप्लीकेट स्कोरकार्ड पाने के दो आसान तरीके

1. ईमेल के जरिए- अगर आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म और सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके एक PDF फाइल बना लें. इस फाइल को आपको NTA की आधिकारिक ईमेल आईडी result@nta.gov.in पर भेज देना होगा.
2. डाक या पोस्ट के जरिए- यदि आप ऑफलाइन दस्तावेज भेजना चाहते हैं, तो भरे हुए फॉर्म और दस्तावेजों की कॉपी को पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से NTA का ऑफिस भेज सकते हैं.

See also  'AI Kid Of India': Class 12 Commerce Student Builds AI Tools Without A CS Or Engineering Degree | Education and Career News

यह भी पढ़ें: रेलवे में ALP समेत 1465 पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI पास के लिए मौका

जांच और वेरिफिकेशन के बाद ही जारी होगा स्कोरकार्ड

NTA ने अपने आदेश में साफ तौर पर कहा है कि केवल आवेदन भेजने भर से डुप्लीकेट स्कोरकार्ड जारी नहीं कर दिया जाएगा. छात्रों द्वारा भेजे गए Annexure-I और सभी दस्तावेजों का एजेंसी अपने मुख्य डेटाबेस और पुराने रिकॉर्ड्स से बारीकी से मिलान करेगी.

जांच में सभी जानकारियां पूरी तरह सही पाए जाने पर ही डुप्लीकेट रिजल्ट जारी होगा. यदि किसी छात्र का आवेदन अधूरा पाया जाता है या उसमें मांगे गए जरूरी कागजात नहीं जुड़े होते हैं, तो NTA उस आवेदन को होल्ड पर रख सकती है और छात्र से दोबारा कागजात मांग सकती है.

यह भी पढ़ें: हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required