CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, DigiLocker पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा (Second Board Exam 2026) का परिणाम घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए 6.8 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है. बोर्ड ने नतीजों की घोषणा के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक भी एक्टिवेट कर दिया है. छात्र अब आधिकारिक रूप से अपने परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

नई शिक्षा नीति के तहत आयोजित कराई गई थी दो परीक्षाएं

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शनिवार, 18 जुलाई 2026 को कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा  का परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है. नई शिक्षा नीति 2020 के तहत इस साल पहली बार छात्रों को एक ही शैक्षणिक सत्र में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का ऐतिहासिक अवसर दिया गया था. बोर्ड की नीति के अनुसार, छात्रों का अंतिम परिणाम तैयार करने के लिए दोनों परीक्षाओं (मुख्य और दूसरी परीक्षा) में से उनके बेहतर प्रदर्शन यानी ‘बेस्ट स्कोर’ को आधार माना गया है. परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब डिजीलॉकर के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर जाकर अपने नतीजे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

इम्प्रूवमेंट परीक्षा में 59.95% छात्रों ने सुधारे अपने अंक

सीबीएसई ने जो आंकड़े जारी किए हैं उनके अनुसार, इस साल दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 6,64,027 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 6,63,777 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. इनमें से 5,13,955 छात्र ऐसे थे जिन्होंने मुख्य परीक्षा में कम अंक आने के बाद अपना स्कोर सुधारने के लिए दोबारा परीक्षा दी थी. बोर्ड के लिए यह प्रयोग काफी सफल रहा, क्योंकि 3,08,095 छात्रों ने मुख्य परीक्षा की तुलना में इस बार अपने अंकों में बेहतरीन सुधार दर्ज किया है.

See also  Graphic Designing To Data Entry: 10 Jobs Likely To Disappear In Coming Years, According To WEF

कंपार्टमेंट श्रेणी के पास प्रतिशत में भी हुआ सुधार

दूसरी बोर्ड परीक्षा के साथ आयोजित हुई कंपार्टमेंट परीक्षा में इस बार कुल 1,49,822 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 78,503 छात्रों ने सफलता हासिल की है. इस साल कंपार्टमेंट श्रेणी का कुल पास प्रतिशत 52.40 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जो पिछले साल के 48.68 प्रतिशत के मुकाबले काफी बेहतर है. मुख्य परीक्षा और इस दूसरी बोर्ड परीक्षा दोनों के आंकड़ों को मिलाकर, साल 2026 के लिए कक्षा 10वीं का अंतिम और कुल पास प्रतिशत शानदार 96.78 प्रतिशत तक पहुंच गया है.

डिजीलॉकर और स्कूलों से ऐसे मिलेंगे डिजिटल दस्तावेज

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि सभी संबद्ध स्कूलों को उनके Registered ईमेल आईडी पर छात्रों के परिणाम और डिजिटल शैक्षणिक दस्तावेज भेज दिए जाएंगे. विदेशों में स्थित सीबीएसई स्कूलों के छात्र भी डिजीलॉकर के माध्यम से अपना रिजल्ट और सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं.

रेगुलर स्टूडेंट्स: नियमित रूप से स्कूल जाने वाले छात्रों की मूल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट उनके संबंधित स्कूलों से ही वितरित किए जाएंगे.

प्राइवेट स्टूडेंट्स: निजी परीक्षार्थियों यानी Private Candidates को उनके डिजिटल दस्तावेज सीधे डिजीलॉकर पर उपलब्ध कराए जाएंगे.

दिल्ली के छात्र: दिल्ली पूर्व और दिल्ली पश्चिम क्षेत्रीय कार्यालयों के अंतर्गत आने वाले निजी छात्र डिजीलॉकर के अलावा अपने अलॉटेड परीक्षा केंद्र से भी जाकर डॉक्यूमेंट्स कलेक्ट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Air Force Pilot vs Commercial Pilot Salary : एयरफोर्स पायलट या कमर्शियल पायलट… कौन कमाता है ज्यादा? पहली सैलरी से रिटायरमेंट तक का जानें गणित

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

See also  Girls Dropped Out Rate India: रुपयों की कमी से हर साल इतनी बच्चियां छोड़ रहीं पढ़ाई! जानें किस राज्य में सबसे ज्यादा संख्या?



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required