CA Intermediate Result 2026 Declared


12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) इटरमीडिएट सितंबर 2026 का रिजल्ट गुरुवार को जारी किया। कैंडिडेट्स अपना स्कोरकार्ड ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in या icai.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।

इस बार महाराष्ट्र के दो कैंडिडेट्स मुंबई के नील राजेश शाह और नासिक के चंदक साक्षी ने 83.67% परसेंट हासिल कर टॉप किया है।

1.5 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल हुए

ग्रुप A परीक्षा में 1,00,301 कैंडिडेट्स शामिल हुए और ग्रुप B में 68,400 कैंडिडेट्स शामिल हुए। जिनमें से 12,938 छात्र सफल रहे। कुल पासिंग परसेंट 18.92% रहा।

दोनों ग्रुपों की परीक्षा देने वाले 38,339 कैंडिडेट्स में से 5,066 स्टूडेंट्स पास हुए। दोनों ग्रुप का टोटल पासिंग परसेंट 13.21% दर्ज किया गया।

टॉपर्स की लिस्ट भी जारी

रिजल्ट के साथ ही ICAI ने ऑल इंडिया टॉपर्स की लिस्ट और पसिंग परसेंट भी जारी किया है। टॉप 3 कैंडिडेट्स

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर जिस कोर्स का रिजल्ट देखना चाहते हैं उसके एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद जरूरी क्रेडेन्शियल रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डाल कर सबमिट करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे देखने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

3 सितंबर को हुई थी परीक्षा

CA इंटरमीडिएट की परीक्षा सितंबर में आयोजित की गई थी। इसमें ग्रुप-1 की एडवांस्ड अकाउंटिंग परीक्षा 1 सितंबर को और कॉर्पोरेट एंड अदर लॉज 3 सितंबर को हुई थी।

इसके बाद ग्रुप-2 की परीक्षाएं 6 सितंबर से 12 सितंबर के बीच आयोजित की गई थीं।

See also  Prayagraj Law University Rejects PhD Applications Due To AI Content Usage

—————————

ये खबर भी पढ़ें..

देश के 3 IITs क्‍यों बना रहे हैं मेडिकल कॉलेज:यहां डॉक्‍टर्स नहीं, मेडिकल इंजीनियर्स की पढ़ाई होगी; IIT डायरेक्‍टर्स ने बताया प्‍लान

एक हॉस्पिटल में पेशेंट का CT स्कैन चल रहा है, और रिपोर्ट में कुछ हिस्सा ब्लर आया है। डॉक्टर को समझ नहीं आ रहा है कि क्या वो ब्‍लर हिस्‍सा मशीन की गड़बड़ी की वजह से है.पूरी खबर पढ़ें..



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required