bpssc si prelims result 2026 out merit list released


बिहार पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन की ओर से प्रीलिम एग्जाम का रिजल्ट (Bihar Police Daroga Result 2026) घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 31, 876 उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले स्टेप के लिए क्वालिफाई हो चुके है। 

आपको बता दें कि, परिणाम पीडीएफ प्रारुप में जारी किया गया है, जिसमें उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल किए गए जिन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी मुख्य लिखित प्रतियोगी परीक्षा के लिए चुना गया है। 

29,272 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित किया है

  – अनुचित व्यवहार (Misconduct): 14 अभ्यर्थी

  – ओएमआर शीट पर गलत रोल नंबर: 14,591 अभ्यर्थी

  – प्रश्न पुस्तिका संख्या गलत लिखना: 9,992 अभ्यर्थी

  – ओएमआर शीट पर हस्ताक्षर न करना: 529 अभ्यर्थी

  – हिंदी पैराग्राफ नहीं लिखना: 1,139 अभ्यर्थी

  – अंग्रेजी पैराग्राफ नहीं लिखना: 2,851 अभ्यर्थी

  – हिंदी और अंग्रेजी दोनों पैराग्राफ नहीं लिखना: 156 अभ्यर्थी

आपको बताते चलें कि इन सभी कैंडीडेट को हटाने के बाद 6,96,959 उम्मीदवारों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।

चयन प्रक्रिया

बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती में आखिरी चयन के लिए उम्मीदवारों को कई स्टेप से गुजरना होगा, जिनमें शामिल है-

-मुख्य लिखित परीक्षा

-शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

-शारीरिक मानक परीक्षण (PST)

-दस्तावेज सत्यापन

इस तरह से डाउनलोड करें रिजल्ट

  – सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।

See also  JEE Main Toppers List 2026 | NTA JEE Mains Session 2 Result Update

 – इसके बाद होमपेज पर Latest Notices / Results सेक्शन पर क्लिक करें।

  – अब आप Bihar Police SI Preliminary Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

 – इसके बाद मेरिट सूची की पीडीएफ डाउनलोड करें।

 – Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर खोजें।

 – भविष्य के लिए इस पीडीएफ को आप सुरक्षित रख सकते हैं। 



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required