AI से लेकर Python तक… CBSE छात्रों को देगा भविष्य की टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग; शुरू किए फ्री के कोर्स


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ये छात्रों को भविष्य के करियर के लिए तैयार करेंगे.

अगर आप सीबीएसई से पढ़ाई कर रहे हैं और नई तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), पाइथन प्रोग्रामिंग या साइबर सिक्योरिटी सीखना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छात्रों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने के लिए 19 फ्री ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध कराए हैं. इन कोर्स की मदद से छात्र स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ डिजिटल दुनिया की नई स्किल्स भी सीख सकेंगे.

ये सभी कोर्स एनआईईएलआईटी डिजिटल यूनिवर्सिटी (NDU) प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं. सबसे खास बात यह है कि इन कोर्स के लिए छात्रों को कोई फीस नहीं देनी होगी. विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी और कहीं से भी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं.

8वीं से 12वीं तक के छात्र उठा सकते हैं फायदा

इन ऑनलाइन कोर्स का लाभ कक्षा 8वीं से 12वीं तक के छात्र ले सकते हैं. बोर्ड का उद्देश्य छात्रों को सिर्फ किताबों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें आधुनिक तकनीकों से भी परिचित कराना है. इससे उन्हें स्कूल स्तर पर ही उन विषयों की शुरुआती समझ मिल जाएगी, जिनकी आने वाले समय में सबसे ज्यादा मांग रहने वाली है.

AI, क्लाउड कंप्यूटिंग और साइबर सिक्योरिटी जैसे विषय शामिल

इन 19 कोर्स में कई ऐसे विषय शामिल किए गए हैं, जो आज की डिजिटल दुनिया में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. छात्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), जेनरेटिव AI, पाइथन प्रोग्रामिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, वेब डिजाइनिंग, सेमीकंडक्टर डिजाइन, VLSI डिजाइन, 3D प्रिंटिंग और एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों की जानकारी हासिल कर सकेंगे.

See also  AP SSC 10th Results 2026 Live Updates: BSEAP SSC 10th Results 2026 Date, Time, Link at results.bse.ap.gov.in

इसके अलावा AWS DevSecOps के बेसिक, इंटरमीडिएट और एडवांस स्तर के कोर्स, कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स, चिपक्राफ्ट, डीपक्राफ्ट स्टूडियो, RTL, IP Integration और SoC Signoff जैसे विशेष पाठ्यक्रम भी उपलब्ध कराए गए हैं.

यह भी पढ़ें – बेटियां लिख रही हैं हायर एजुकेशन की नई कहानी, लगातार सातवें साल लड़कों से आगे; STEM में भी बढ़ी मजबूत भागीदारी

भविष्य के करियर की तैयारी में मिलेगी मदद

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में AI, डेटा, साइबर सिक्योरिटी और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ेंगे. ऐसे में अगर छात्र स्कूल के दौरान ही इन तकनीकों की बुनियादी जानकारी हासिल कर लेते हैं, तो उन्हें उच्च शिक्षा और करियर में काफी फायदा मिलेगा. यही वजह है कि सीबीएसई छात्रों में डिजिटल स्किल्स और प्रोग्रामिंग की समझ विकसित करने पर जोर दे रहा है.

डेढ़ घंटे से लेकर 20 घंटे तक के कोर्स

इन ऑनलाइन कोर्स की अवधि एक जैसी नहीं है. कुछ कोर्स ऐसे हैं जिन्हें करीब डेढ़ घंटे में पूरा किया जा सकता है, जबकि कुछ एडवांस कोर्स 20 घंटे या उससे अधिक समय के हैं. छात्र अपनी रुचि और उपलब्ध समय के अनुसार किसी भी कोर्स का चयन कर सकते हैं.

ऐसे करें आवेदन

इन कोर्स में दाखिला लेने के लिए इच्छुक छात्रों को NIELIT Digital University (NDU) के ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा. वहां अपनी पसंद का कोर्स चुनकर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – नर्सिंग ऑफिसर के 5 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी; ये है लास्ट डेट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

See also  CBSE 10th second board exam result 2026 today? Where to check and how to download scorecard PDF



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required