RRB NTPC UG: rrb.gov.in पर रिजल्ट चेक किया या नहीं? यहां जानें कट-ऑफ मार्क्स और आगे का सिलेक्शन प्रोसेस – नौकरी ही नौकरी


RRB nTPC UG

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC अंडर ग्रेजुएट (UG) पदों के लिए आयोजित परीक्षा 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC अंडर ग्रेजुएट (UG) पदों के लिए आयोजित परीक्षा 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने-अपने रेलवे रीजन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम की PDF फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।

इस परिणाम में उन सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर और ज़रूरी डिटेल्स शामिल हैं, जिन्होंने कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), टाइपिंग टेस्ट और इंटरव्यू जैसी प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पास कर लिया है। अब ये सफल उम्मीदवार अगले चरण जैसे दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) और चिकित्सा परीक्षा (Medical Exam) के लिए पात्र माने जाएंगे।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट 2025 के साथ ही, कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट की PDF फाइलें भी रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइटों पर उपलब्ध करा दी गई हैं। उम्मीदवार अपनी सहूलियत के लिए रीजन-वाइज परिणाम और कट-ऑफ की जानकारी तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required