UP Sanskrit Board Result 2026: यूपी संस्कृत बोर्ड रिजल्ट जारी,कन्नौज की सृष्टि ने 10वीं और प्रतापगढ़ के रजनीश ने 12वीं में किया टॉप


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने 2026 के परिणाम जारी किए.
  • कन्नौज की सृष्टि दीक्षित ने 10वीं में, रजनीश यादव ने 12वीं में टॉप किया.
  • 10वीं में 95.91% छात्र पास हुए, लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा.
  • छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं.

उत्तर प्रदेश के हजारों छात्रों और अभिभावकों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने साल 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं. इस बार रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है, जिसमें 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपर्स के नाम सामने आए हैं. 10वीं में कन्नौज की सृष्टि दीक्षित ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि 12वीं में प्रतापगढ़ के रजनीश यादव ने टॉप किया है. रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रों में खुशी का माहौल है और अब सभी परीक्षार्थी घर बैठे ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकते हैं.

लखनऊ से घोषित हुए नतीजे
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ से परीक्षा परिणाम जारी किए. परिषद ने एक साथ 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट घोषित किए.रिजल्ट जारी होते ही छात्र और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला.

10वीं में सृष्टि दीक्षित ने किया टॉप

10वीं कक्षा में कन्नौज की सृष्टि दीक्षित ने 94.43 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया.दूसरे स्थान पर खुशबू सरोज रहीं, जिन्हें 94.29 प्रतिशत अंक मिले. तीसरे स्थान पर मुलायम सिंह यादव और प्रियंका सरोज संयुक्त रूप से रहे.

See also  CBSE Results 2026 Live: When Will CBSE Declare Class 12 Result At results.cbse.nic.in? | Education and Career News

यह भी पढ़ें –  गाजीपुर के लड़के ने कर दिखाया कमाल, यूपी बोर्ड 10वीं की मेरिट लिस्ट में मिला छठा स्थान

12वीं में रजनीश यादव रहे नंबर-1

12वीं कक्षा में प्रतापगढ़ के रजनीश यादव ने 89.36 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया. दूसरे स्थान पर वंशिका श्रीवास्तव रहीं. तीसरे स्थान पर काजल और संस्कृती ने संयुक्त रूप से जगह बनाई.

इस वर्ष 10वीं परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए. कुल पास प्रतिशत 95.91 दर्ज किया गया.लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा. यूपी संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं 19 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक प्रदेश के 241 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं.

ऐसे करें रिजल्ट चेक ?

स्टेप 1: सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmssp.com पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपनी कक्षा चुनें – 10वीं / 11वीं / 12वीं.
स्टेप 4: अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें.
स्टेप 5: सबमिट बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 6: स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
स्टेप 7: भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें.

यह भी पढ़ें –Uttarakhand Board Result 2026 Live: उत्तराखंड बोर्ड कल सुबह जारी करेगा रिजल्ट, ऐसे चेक कर सकेंगे 10वीं-12वीं नतीजे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  up board result 2026 10th and 12th result released on 23 april at 4 pm

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required