UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं में फेल हो गए या नंबर आए कम? जानिए आपके पास क्या-क्या ऑप्शन


UP Board 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. यूपी बोर्ड की ओर से जारी किए गए रिजल्ट के मुताबिक, 10वीं में इस बार 90.42% स्टूडेंट्स पास हुए हैं, जबकि 12वीं का पास प्रतिशत 80.83% रहा. हालांकि, बहुत से छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, जिनका रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक, नहीं रहा है. 

ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है. बोर्ड और शिक्षा व्यवस्था ने ऐसे छात्रों के लिए कई ऑप्शन दिए हैं, जिनकी मदद से छात्र अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं में फेल हो गए या नंबर कम आए तो आपके पास क्या-क्या ऑप्शन हैं. 

यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए नंबर क्या है?

यूपी बोर्ड के नियमों के अनुसार, किसी भी छात्र को परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत नंबर लाना जरूरी होता है. अगर कोई छात्र थोड़ा कम नंबर लाता है, तो उसे बोर्ड की तरफ से कुछ मामलों में ग्रेस मार्क्स भी दिए जा सकते हैं. 

UP Board Intermediate Result 2026 Live

UP Board High School Result 2026 Live

फेल हो गए या नंबर कम आए तो आपके पास क्या-क्या ऑप्शन हैं

1. रीचेकिंग का ऑप्शन – अगर आपको लगता है कि आपके नंबर उम्मीद से कम आए हैं या कॉपी जांच में कोई गलती हुई है, तो आप रीचेकिंग या री-एवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस प्रक्रिया में आपकी आंसर शीट दोबारा जांची जाती है. आवेदन रिजल्ट आने के कुछ दिनों बाद शुरू होता है. हर विषय के लिए अलग फीस देनी होती है. रिजल्ट बदल भी सकता है, बढ़ भी सकता है या वही रह सकता है. यह ऑप्शन उन छात्रों के लिए अच्छा है जिन्हें अपने नंबर पर भरोसा नहीं है. 

See also  JEE Main Toppers List 2026 | NTA JEE Mains Session 2 Result Update

2. कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका – अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे पूरा साल बर्बाद करने की जरूरत नहीं है. बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है. इसमें आप सिर्फ फेल हुए विषयों की परीक्षा देते हैं. परीक्षा आमतौर पर जुलाई में होती है और पास होने पर आपका साल बच जाता है. यह सबसे आसान ऑप्शन माना जाता है.

3. 3 या ज्यादा विषयों में फेल के लिए ऑप्शन – अगर कोई छात्र तीन या उससे ज्यादा विषयों में फेल हो जाता है, तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा नहीं दे सकता है. ऐसी स्थिति में आपको अगले साल फिर से पूरी परीक्षा देनी होगी या आप प्राइवेट छात्र के रूप में दोबारा तैयारी कर सकते हैं. 

4. इंप्रूवमेंट परीक्षा से नंबर सुधारने का मौका – कुछ मामलों में छात्रों को अपने नंबर सुधारने का भी अवसर मिलता है. आप किसी एक विषय में अपने नंबर सुधार सकते हैं. यह सुविधा खासकर 12वीं के छात्रों के लिए उपयोगी है. इससे आपका प्रतिशत बेहतर हो सकता है. 

यह भी पढ़ें – UP Board Result 2026 : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आज, ऐसे देखें स्टेप बाय स्टेप रिजल्ट​

5. ओपन स्कूलिंग (NIOS) एक अच्छा ऑप्शन- अगर आप फिर से रेगुलर स्कूल नहीं जाना चाहते, तो ओपन स्कूलिंग एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसमें आप घर से पढ़ाई कर सकते हैं. साथ ही समय की कोई सख्त बाध्यता नहीं होती और आप अपनी गति से परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं. 

6. स्किल बेस्ड कोर्स और डिप्लोमा ऑप्शन – अगर कोई छात्र आगे पढ़ाई के साथ-साथ जल्दी नौकरी करना चाहता है, तो वह स्किल कोर्स कर सकता है. कुछ फेमस ऑप्शन जैसे आईटीआई (ITI) कोर्स, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, टैली और अकाउंटिंग, इन कोर्स से जल्दी नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है. 

See also  UBSE UK Board Results 2026: Class 10, 12 Results on April 25 at uaresults.nic.in — How to check

7. नौकरी का ऑप्शन  – कुछ छात्र पढ़ाई के साथ काम भी शुरू कर सकते हैं. जैसे पार्ट टाइम जॉब (BPO, रिटेल, डाटा एंट्री), फ्रीलांसिंग (लिखाई, डिजाइनिंग, सोशल मीडिया) या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर काम इससे एक्सपीरियंस भी मिलता है और कमाई भी शुरू हो जाती है. 

यह भी पढ़ें – UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने का आसान नियम, जानें कितने नंबर जरूरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required