iob so recruitment 2026 apply for 291 officer posts


नौकरी की तलाश में रहने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। असल में इंडियन ओवरसीज बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 291 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरु हैं। इच्छुक उम्मीदवार नौकरी पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट iob.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

जानें एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

 -मैनेजर पद के लिए-  किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ बैंकिंग एक्सपीरियंस ले सकते हैं।

 – तकनीकी पदों के लिए- इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस से संबंधित डिग्री।

 – क्रेडिट और रिस्क पदों के लिए- इसके लिए फाइनेंस में MBA/PGDM, CA, CMA या अन्य संबंधित प्रोफेशनल डिग्री होनी अनिवार्य है।

एज लिमिट और आवेदन फीस

इसके लिए एज लिमिट न्यूनतम 22 साल और अधिकतम 45 साल होनी चाहिए। आवेदन फीस के लिए सामान्य वर्गों को 1000 रुपये देने होंगे। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी को 175 रुपये देने होंगे।

चयन प्रक्रिया 

 – ऑनलाइन एग्जाम होगा

 – इंटरव्यू

जानें सैलरी 

 – असल में JMGS| स्केल: 48480- 85290 रुपए प्रति माह मिलेगी।

 – MMGS || स्केल: 64820-93960 रुपए प्रति माह

 – MMGS||| स्केल: 85920-105820 रुपए प्रति माह

कैसे करें आवेदन

 – सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर विजिट करें।

 – अब होमपेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।

 – आवेदन करने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना जरुरी है।

 – रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लिकेशन फॉर्म भरें।

 – फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।

 – आखिर में इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।



Source link

See also  Cbse Gulf Student Result Petition: Supreme Court seeks CBSE response over Gulf students’ Class 12 blank marksheets

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required