Air Force Pilot vs Commercial Pilot Salary : एयरफोर्स पायलट या कमर्शियल पायलट… कौन कमाता है ज्यादा? पहली सैलरी से रिटायरमेंट तक का जानें गणित


Air Force Pilot vs Commercial Pilot Salary : आसमान में उड़ान भरना कई युवाओं का सपना होता है, लेकिन जब बात करियर चुनने की आती है तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि एयरफोर्स पायलट बनें या कमर्शियल पायलट, दोनों ही प्रोफेशन जिम्मेदारी वाले होते हैं, लेकिन सैलरी, करियर ग्रोथ और कमाई का तरीका काफी अलग होता है. एक तरफ भारतीय वायुसेना के पायलट देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं, वहीं दूसरी तरफ कमर्शियल पायलट यात्रियों और कार्गो विमानों का संचालन करते हैं. ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं कि एयरफोर्स पायलट या कमर्शियल पायलट कौन ज्यादा कमाता है. 

एयरफोर्स पायलट को शुरुआत में कितनी मिलती है सैलरी?

एयरलाइन में शामिल होने के बाद पायलट पहले ट्रेनिंग से गुजरते हैं. इस दौरान उन्हें आमतौर पर 63 हजार से 65 हजार रुपये प्रति माह तक मिलते हैं. इसके बाद जब जूनियर फर्स्ट ऑफिसर बनते हैं तो उनकी मासिक सैलरी लगभग 1 लाख से 1.5 लाख रुपये तक पहुंच जाती है.

कितनी बढ़ती है कमाई?

लाइन ट्रेनिंग पूरी होने के बाद पायलट फर्स्ट ऑफिसर बन जाते हैं. इस स्तर पर उनकी कमाई आमतौर पर 2 लाख से 3 लाख रुपये प्रति माह या उससे ज्यादा हो सकती है. वहीं करीब 1000 फ्लाइंग ऑवर पूरे करने के बाद कई एयरलाइंस सैलरी में बढ़ोतरी करती हैं. इस समय एक्सपीरियंस फर्स्ट ऑफिसर की कमाई 2.5 लाख से 4 लाख रुपये प्रति माह तक पहुंच सकती है. इसके बाद सीनियर फर्स्ट ऑफिसर बनने पर सैलरी लगभग 4 लाख से 6 लाख रुपये प्रति माह तक हो सकती है.

See also  KCET 2026 counselling: Round 1 provisional seat allotment result tomorrow at cetonline.karnataka.gov.in

एयरफोर्स पायलट की सैलरी कैसे तय होती है?

भारतीय वायुसेना में पायलट की कमाई केवल बेसिक सैलरी तक सीमित नहीं होती है. उन्हें पद, एक्सपीरियंस और जिम्मेदारियों के आधार पर अलग-अलग भत्ते भी मिलते हैं. करियर की शुरुआत में सैलरी कम होती है, लेकिन एक्सपीरियंस बढ़ने के साथ इसमें लगातार बढ़ोतरी होती रहती है. इसके अलावा कई सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं.

कमर्शियल पायलट को शुरुआत में कितनी मिलती है सैलरी?

कमर्शियल पायलट के करियर का सबसे बड़ा कैप्टन बनना माना जाता है. कैप्टन विमान, यात्रियों और पूरी उड़ान की जिम्मेदारी संभालते हैं. भारत में कई कैप्टन की सैलरी 6 लाख से 12 लाख रुपये प्रति माह या इससे भी ज्यादा हो सकती है. यह सैलरी एयरलाइन, विमान के प्रकार और एक्सपीरियंस पर निर्भर करती है. कुछ एयरलाइंस में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भरने वाले एक्सपीरियंस कैप्टन 8 लाख से 15 लाख रुपये प्रति माह या उससे ज्यादा भी कमा सकते हैं.
 
कमर्शियल पायलट की सैलरी कैसे तय होती है?

कमर्शियल पायलट की कमाई इस बात पर निर्भर करती है कि वह किस एयरलाइन में काम कर रहा है, कितने फ्लाइंग ऑवर पूरे कर चुका है, कौन-सा विमान उड़ा रहा है और उसका पद क्या है. नए पायलट और एक्सपीरियंस कैप्टन की सैलरी में काफी बड़ा अंतर होता है.

यह भी पढ़ें – भारत में कैंपस खोलेगी ऑस्ट्रेलिया की Victoria University, गुरुग्राम में अगस्त से शुरू होगी पढ़ाई

कमर्शियल पायलट बनने के बाद कौन-कौन से फायदे मिलते हैं?

सैलरी के अलावा कई एयरलाइंस पायलटों को अतिरिक्त सुविधाएं भी देती हैं. इनमें मुफ्त या रियायती हवाई यात्रा, होटल और लेओवर भत्ता, स्वास्थ्य बीमा, यात्रा भत्ता और परिवार के लिए ट्रैवल बेनिफिट्स शामिल हो सकते हैं. कई एक्सपीरियंस पायलट आगे चलकर इंस्ट्रक्टर या एग्जामिनर जैसे पदों पर भी पहुंचते हैं. 

See also  Neet UG Re-Exam 2026: NTA ने अब तक कितने एग्जाम कराए, कब-कब लगे 'पेपर लीक' के आरोप… और कितनी परीक्षाएं हुई रद्द?

एयरफोर्स पायलट या कमर्शियल पायलट कौन ज्यादा कमाता है?

एक्सपीरियंस बढ़ने के साथ कमर्शियल पायलट, खासकर एयरलाइन कैप्टन, आमतौर पर एयरफोर्स पायलटों की तुलना में ज्यादा सैलरी कमा सकते हैं. हालांकि एयरफोर्स पायलटों को सरकारी नौकरी की स्थिरता, भत्ते, मेडिकल सुविधा और कई अन्य फायदे  मिलते हैं. वहीं कमर्शियल पायलट की कमाई एयरलाइन, उड़ान के घंटे और एक्सपीरियंस के साथ तेजी से बढ़ सकती है. 

यह भी पढ़ें – NEET UG Result 2026: नीट में पिछले साल से 1.15 लाख कम हुए सफल अभ्यर्थी, सिर्फ 11.21 लाख ने परीक्षा की क्वालिफाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required