UP में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 2285 पदों पर निकली भर्ती; चेक​ कर लें डिटेल्स


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये है.

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए अब मौका आ गया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए राज्य के अलग-अलग विभागों में कुल 2285 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

भर्ती की खबर सामने आते ही युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है. खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिससे उम्मीदवार घर बैठे आवेदन कर सकेंगे. आयोग की वेबसाइट पर जाकर इच्छुक अभ्यर्थी अपना फॉर्म भर सकते हैं.

इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे जिन्होंने PET-2025 परीक्षा पास की है. आयोग ने साफ कर दिया है कि मुख्य परीक्षा के लिए चयन PET के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर किया जाएगा.

कई विभागों में मिलेगी नौकरी

इस भर्ती के जरिए कई अहम पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इनमें सहायक कोषागार लेखाकार, लेखा परीक्षक, अमीन, अधिशासी अधिकारी, लिपिक, सहायक चकबंदी अधिकारी, सहायक प्रबंधक, केंद्र प्रभारी और मंडी पर्यवेक्षक जैसे पद शामिल हैं.

किन उम्मीदवारों को मिलेगा मौका?

आयोग ने साफ कहा है कि PET-2025 में शामिल उम्मीदवारों में से ही मुख्य परीक्षा के लिए चयन किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों के PET में बहुत कम अंक आए हैं या जिनका स्कोर बेहद कमजोर है, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए मौका नहीं मिलेगा. हालांकि कुछ ऐसे उम्मीदवार जिनके रिजल्ट अभी जांच के अधीन हैं, उन्हें फिलहाल प्रोविजनल आधार पर आवेदन करने की अनुमति दी गई है. अंतिम फैसला आयोग की जांच के बाद ही लिया जाएगा.

See also  Re-NEET On June 21: Students Struggle With Refunds, Admit Card Downloads Ahead Of Re-Test | Education and Career News

सबसे ज्यादा पद किस विभाग में?

अगर पदों की बात करें तो सबसे ज्यादा भर्ती सहायक कोषागार लेखाकार के पद पर निकली है. इस पद के लिए कुल 548 सीटें रखी गई हैं. इसके बाद लेखा परीक्षक के 419 और अमीन/नीलामकर्ता के 323 पदों पर भर्ती होगी. अधिशासी अधिकारी के 238 पद, लिपिक और लेखा लिपिक के 229 पद तथा सहायक चकबंदी अधिकारी के 168 पदों पर भी भर्ती की जाएगी.

आरक्षण का भी रखा गया ध्यान

आयोग ने अलग-अलग वर्गों के लिए सीटों का बंटवारा भी तय किया है. अनारक्षित वर्ग के लिए 1030 सीटें रखी गई हैं. वहीं अनुसूचित जाति के लिए 421, अनुसूचित जनजाति के लिए 49, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 563 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS के लिए 222 पद आरक्षित किए गए हैं. इससे अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवारों को समान अवसर मिलने की उम्मीद बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें-UP Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए 722 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता से लेकर आवेदन तक पूरी डिटेल्स

इतना है आवेदन शुल्क

इस भर्ती की एक बड़ी खासियत यह भी है कि आवेदन शुल्क बेहद कम रखा गया है. सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए सिर्फ 25 रुपये फीस तय की गई है. इससे आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों को भी राहत मिलेगी.

18 जून तक भर सकेंगे फॉर्म

आयोग की तरफ से जारी सूचना के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 जून 2026 तय की गई है. वहीं अगर आवेदन फॉर्म में किसी तरह की गलती हो जाती है तो उम्मीदवार 25 जून 2026 तक उसमें सुधार भी कर सकेंगे.

See also  AIIMS NORCET 10 seat allotment result 2026 released at aiimsexams.ac.in, download merit list here

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के दौरान PET-2025 का विवरण, शैक्षणिक योग्यता और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे.

यह भी पढ़ें – NEET री-एग्जाम को लेकर सरकार अलर्ट, छात्रों को राहत देने के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required