इस परिवार में 6 IAS अफसर, पिता-मां से लेकर बेटियां तक बनीं अधिकारी
यूपीएससी की परीक्षा में हर साल लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं, लेकिन कुछ ही उम्मीदवार इसमें सफलता हासिल कर पाते हैं. वहीं अगर किसी के परिवार में से एक एक भी व्यक्ति आईएएस ऑफिसर बन जाए, तो यह उस परिवार, समाज और आसपास के लोगों के लिए बहुत बड़ी बात मानी जाती है. लेकिन क्या आपने सोचा है कि अगर एक ही परिवार के कई सदस्य यूपीएससी पास कर आईएएस अधिकारी बन जाए तो क्या होगा. जी हां राजस्थान में एक ऐसा परिवार है, जिसमें परिवार के 6 सदस्य आईएएस अधिकारी बने हैं.
राजस्थान के इस परिवार में 6 सदस्य IAS अधिकारी
राजस्थान के गंगापुर जिले के बामनवास से ताल्लुक रखने वाले वाला एक परिवार इसी वजह से चर्चा में रहा है कि इस परिवार की अलग-अलग पीढ़ियों से 6 सदस्य आईएएस अधिकारी बने हैं. इस परिवार की नई पीढ़ी से अर्नब प्रताप सिंह ने यूपीएससी सिविल सेवा एग्जामिनेशन 2022 में सफलता हासिल की है. उन्होंने परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 430 प्राप्त की और आईएएस अधिकारी बने. अर्नब के परिवार में पहले से ही सिविल सर्विस का मजबूत आधार है. उनके पिता- मां और ताऊ भी आईएएस अधिकारी रह चुके हैं, जबकि दो बहने भी यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बनी है.
पिता और मां दोनों IAS अधिकारी
राजस्थान के बामनवास के इस परिवार के नए आईएएस अधिकारी बने अर्नब के पिता बाबूलाल मीणा 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उत्तर प्रदेश में सेवाएं दे रहे हैं. उनकी मां वीना मीणा भी आईएएस अधिकारी है. वह 1993 बैच की अधिकारी है और उत्तर प्रदेश कैडर में कार्यरत है. इस तरह अर्नब को परिवार में ही सिविल सर्विस का माहौल मिला. उनके ताऊ डॉ. बत्ती लाल मीणा भी आईएएस अधिकारी रह चुके हैं, फिलहाल वह अब रिटायर्ड हो चुके हैं.
ये भी पढ़ें-GDS के 23757 पदों पर आवेदन शुरू, 10वीं पास ऐसे करें अप्लाई
परिवार की दो बेटियां भी बनीं IAS अधिकारी
अर्नब के परिवार में आईएएस अधिकारियों की संख्या केवल माता-पिता और ताऊ तक सीमित नहीं रही. उनके ताऊ डॉ. बत्ती लाल मीणा की बेटी और उनके एक दूसरे चाचा की बेटी शैफाली ने भी यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की. दोनों ने साल 2016 में यूपीएससी परीक्षा पास की और आईएएस अधिकारी बनीं. दोनों बहने फिलहाल गुजरात कैडर में सेवाएं दे रही है. इस तरह परिवार की अलग-अलग पीढ़ियों में सिविल सेवा से जुड़ने का सिलसिला जारी रहा है.
एक ही परिवार में IAS अधिकारियों की फैक्ट्री
अर्नब प्रताप सिंह की सफलता के बाद इस परिवार में आईएएस अधिकारियों की संख्या 6 हो गई है. पिता बाबूलाल मीणा, मां वीना मीणा, ताऊ डॉ. बत्ती लाल मीणा, परिवार की दो बेटियां और अर्नब प्रताप सिंह सभी ने सिविल सेवा में अपनी पहचान बनाई.एक ही परिवार के इतने सदस्यों का आईएएस अधिकारी बनना यह एक प्रकार की असाधारण उपलब्धि है. इस तरह परिवार के इतने सदस्यों के आईएएस अधिकारी होने से इस परिवार को आईएएस की फैक्ट्री भी कहा जाता है.
ये भी पढ़ें-UP में 12वीं पास महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी में भर्ती, हजारों पदों पर आवेदन का मौका
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI