स्टूडेंट्स के लिए जैकपॉट, कनाडा में मुफ्त पढ़ाई; हर महीने 1.5 लाख


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • मैकगिल यूनिवर्सिटी भारतीय छात्रों को मुफ्त पढ़ाई व ₹1.5 लाख देती है.
  • मासिक स्टाइपेंड, रीलोकेशन ग्रांट, इंटर्नशिप फंड भी मिलेगा छात्रों को.
  • बैचलर डिग्रीधारक, 30 वर्ष तक के छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए कर सकते हैं आवेदन.
  • आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026, स्टेटमेंट ऑफ पर्पस और सिफारिश पत्र ज़रूरी.

अगर आप विदेश में पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं,और फीस और रहने के खर्च को लेकर आप कन्फ्यूज्ड हैं  तो यह आपके लिए शानदार काम की खबर हो सकती है. कनाडा की मैकगिल यूनिवर्सिटी भारतीय छात्रों के लिए McCall MacBa.n Scholarsh.p दे रही है. इस स्कॉलरशिप में छात्रों को कोई भी ट्यूशन फीस नहीं देनी होगी छात्र बिना ट्यूशन फीस के ही मास्टर्स की पढ़ाई कर सकते हैं और हर महीने करीब 1.50 लाख रुपये का स्टाइपेंड भी ले सकते हैं.

क्यों खास है ये स्कॉलरशिप? 
मैकगिल यूनिवर्सिटी कनाडा की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में गिनी जाती है. यहां दी जाने वाली McCall MacBain Scholarship सिर्फ पढ़ाई का खर्च नहीं उठाती, बल्कि छात्रों को लीडरशिप और करियर ग्रोथ के लिए भी तैयार करती है. यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए है काफी मददगार हो सकती है जो भविष्य में एक सकारात्मक सामाजिक बदलाव लाना चाहते हैं.इस स्कॉलरशिप की खास बात है कि इसके तहत छात्रों की पूरी ट्यूशन फीस माफ की जाती है साथ ही रहने और खाने के खर्च के लिए हर महीने 2300 कनाडाई डॉलर यानी लगभग 1.50 लाख रुपये का स्टाइपेंड दिया जायेगा कनाडा जाने के लिए रिलोकेशन ग्रांट भी मिलेगी साथ ही गर्मियों में रिसर्च या इंटर्नशिप करने के लिए अलग से फंडिंग  भी उपलब्ध कराई जाएगी.

See also  JIPMAT 2026 application correction window closes today at exams.nta.nic.in: Check direct link, list of editable fields

यह भी पढ़ें – Prime Minister Translator Career : प्रधानमंत्री का ट्रांसलेटर बनने के लिए कहां से और कौन-सी करनी होती है पढ़ाई? ये हैं बेस्ट कॉलेज ऑप्शन

क्या चाहिए योग्यता?
इस स्कॉलरशिप के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिनके पास बैचलर डिग्री है या जो अभी ग्रेजुएशन के लास्ट ईयर में हैं और 2027 तक अपनी डिग्री पूरी कर लेंगे.इस स्कॉलरशिप के लिए वह छात्र भी आवेदन कर सकते है जिन्होंने पिछले 5 सालों के अंदर ग्रेजुएशन पूरा किया हो.  इस स्कॉलरशिप के लिए 30 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं,

कब तक कर सकते है आवेदन?
McCall MacBain Scholarship के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 19 अगस्त 2026 है. हालांकि  छात्रों को पहले स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना होगा और उसके बाद मैकगिल यूनिवर्सिटी के मास्टर्स प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आवेदन करना होगा.स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करने वाले छात्रों को Statement of Purpose जमा करना होगा. इसमें उन्हें अपनी उपलब्धियों, नेतृत्व क्षमता और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में बताना होगा. इसके अलावा Recommendation Letter भी जरूरी होगा,  इसलिए ऐसे प्रोफेसर या मेंटर से सिफारिश पत्र लें जो आपके काम और नेतृत्व क्षमता को अच्छी तरह जानते हों.

यह भी पढ़ें – CUET स्कोर से होगा डीयू में एडमिशन, जानें VC योगेश सिंह ने क्या कहा?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  ISC Reevaluation results declared 2026, Know how to check scorecards

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required