Vidisha School Children Video Viral


  • Hindi News
  • Career
  • Vidisha School Children Video Viral | SDM Announces Bridge & Cycles

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के पलोह गांव में स्कूल जाना किसी चुनौती से कम नहीं है। तेज बहाव वाली नदी पर बने स्टॉप डैम को पार करते हुए इन बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसमें देखा जा रहा है कि बच्चे किस परेशानी के साथ स्कूल बैग हाथ में लिए स्टॉप डेम पार कर रहे हैं। वीडियो में स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर बेतवा नदी पर बने स्टॉप डैम के संकरे पिलरों पर चलते और बीच के गैप को छलांग लगाकर पार करते दिखाई दे रहे हैं।

पिछले 5 साल से इसी रास्ते से जा रहे हैं स्कूल

यह वीडियो विदिशा जिले के पालोह गांव का है। वीडियो में दिख रहे बच्चे करुआ गांव के रहने वाले हैं और पालोह के हाई स्कूल में पढ़ते हैं। अगर ये बच्चे सड़क वाले रास्ते से स्कूल जाएं, तो उन्हें रोज करीब 8 से 10 किलोमीटर का सफर तय करना होगा। इसी वजह से वे रोज स्टॉप डैम पार कर स्कूल पहुंचते हैं। वे पिछले 5 साल से इसी रास्ते से स्कूल जा रहे हैं।

VIDEO वायरल होने के बाद जागा प्रशासन

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले की जानकारी ली। विदिशा के एसडीएम क्षितिज शर्मा ने बताया कि बच्चों को सुरक्षित रास्ते से स्कूल आने-जाने के लिए साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि नदी पर अस्थायी पुल बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही प्रभावित गांवों के पास नया स्कूल खोलने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि बच्चों को जान जोखिम में डालकर नदी पार न करना पड़े।

See also  India 6th in World Stock Market; Neelam Meena Appointed Chief Election Officer

देश भर के लोगों ने जताई चिंता

वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं। देशभर के लोगों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। कई यूजर्स ने कहा कि अगर बच्चे इतने सालों से इसी तरह स्कूल जा रहे थे, तो कार्रवाई पहले क्यों नहीं हुई?

कलेक्टर ने कराया स्थिति का आकलन

मामला व्यापक चर्चा में आने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हुआ। रिपोर्टों के अनुसार कलेक्टर ने अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजकर स्थिति का आकलन कराया और तुरंत समाधान की प्रक्रिया शुरू की। राहत के तौर पर आसपास के क्षेत्र के मिडिल स्कूल को हाई स्कूल में उन्नत करने की प्रक्रिया शुरू की गई, ताकि बच्चों को नदी पार कर दूर न जाना पड़े।

बेरखेड़ी कलां के बच्चे उफनती नदी पार करने को मजबूर

मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेरखेड़ी कलां (बरखेड़ा कला) से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां स्कूली छात्र-छात्राएं उफनती हुई कोपरा नदी को पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं।

कोपरा नदी पर बनी पुलिया पूरी तरह टूट चुकी है। बच्चे बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के एक-दूसरे का हाथ पकड़कर और ग्रामीणों के सहारे इस खतरनाक उफनती नदी को पार कर रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, हर साल मानसून के मौसम में बच्चों को इसी तरह जान दांव पर लगाकर पढ़ाई करने जाना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार से लंबे समय से पुल या सुरक्षित मार्ग की मांग की है। यहां बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ-साथ दुर्घटना का भी जोखिम बना रहता है।

See also  RPSC SI Recruitment 2021: KYC Mandatory; Free Correction For Mobile, Email

————————————————————

ये खबर भी पढ़ें

IBPS क्लर्क के 11,403 पदों पर भर्ती निकली:किसी भी स्‍ट्रीम के ग्रेजुएट्स करें अप्‍लाई, 10-11 अक्‍टूबर को होगा प्रील‍िम्‍स

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) राष्ट्रीय बैंकों में 11,403 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 21 अगस्त 2026 तय की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required