UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 


डायरेक्टरेट जनरल ऑफ मेडिकल एजुकेशन, उत्तर प्रदेश (DGMEUP) ने राउंड 1 एडमिशन के लिए यूपी नीट पीजी 2026 की काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा कर दी है. बोर्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 आयोजित करेगा. जिन उम्मीदवारों ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) पोस्टग्रेजुएट पास कर लिया है और उत्तर प्रदेश में 50 प्रतिशत स्टेट कोटा सीटों पर एमडी-एमएस कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं. उन्हें अपने पसंदीदा मेडिकल इंस्टीट्यूट में अपनी पसंदीदा सीट पक्की करने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए अप्लाई करना होगा. यूपी नीट पीजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन लिंक 21 अक्टूबर यानी आज से उपलब्ध हो रहा है. ऐसे में स्टूडेंट आज से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

काउंसलिंग से जुड़ी जरूरी तारीखें

  • यूपी नीट पीजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू-  21 अक्टूबर 2026 दोपहर 2:00 बजे 
  • रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख- 26 अक्टूबर 2026 सुबह 11 बजे तक
  • रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी फीस जमा करने की तारीख 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026
  • मेरिट लिस्ट घोषित करने की तारीख- 26 अक्टूबर 2026 
  • चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख- 30 अक्टूबर 2026
  • सीट अलॉटमेंट रिजल्ट- 2 नवंबर 2026
  • अलॉटमेंट लेटर और एडमिशन की प्रक्रिया- 3 से 7 नवंबर और 12 से 13 नवंबर 2026

यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट 

काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए स्टूडेंट्स को यह पक्का करना होगा कि उनके पास सभी जरूरी डॉक्यूमेंट हो. काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए स्टूडेंट के पास नीट पीजी का एडमिट कार्ड, नीट पीजी स्कोरकार्ड, वैलिड कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट, सभी सालों की एमबीबीएस मार्कशीट, एमबीबीएस डिग्री सर्टिफिकेट या प्रोविजनल सर्टिफिकेट, अनिवार्य रोटरी इंटर्नशिप सर्टिफिकेट, वैलिड फोटो आईडी, कैटिगरी सर्टिफिकेट, उत्तर प्रदेश डोमिसाइल सर्टिफिकेट, सीट अलॉटमेंट लेटर, पासपोर्ट साइज फोटो और काउंसलिंग फीस पेमेंट का सबूत जैसे डॉक्यूमेंट जरूरी होंगे. 

See also  JEE Advanced 2026 का एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें डाउनलोड

कितनी लगेगी काउंसलिंग फीस? 

यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की फीस 3000 रुपये रखी गई है. वहीं यह फीस स्टूडेंट्स को वापस नहीं की जाएगी. इसके अलावा उम्मीदवारों को सिक्योरिटी फीस भी जमा करनी होगी. सिक्योरिटी फीस की राशि कॉलेज के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है. 

ये भी पढ़ें-सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

किन प्रोग्राम में मिलेगा एडमिशन?

यूपी नीट पीजी काउंसलिंग उत्तर प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों और यूनिवर्सिटी में राज्य कोटे की सीटों पर एडमिशन के लिए आयोजित कराई जा रही है. इसके तहत राज्य स्टेट कोटे के स्टूडेंट्स को एमडी, एमएस, डिप्लोमा और डीएनबी जैसे प्रोग्राम में एडमिशन मिलेगा. 

कैसे करें काउंसलिंग के लिए आवेदन?

  • काउंसलिंग के लिए उम्मीदवार सबसे पहले वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं. 
  • यहां पर यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें. 
  • अब जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • इसके बाद आवेदन फीस जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म को अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें.
  • वहीं भविष्य के लिए आवेदन की कॉपी और फीस की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें

ये भी पढ़ें-रेलवे स्टेशन मास्टर्स के 1200 पदों पर होगी भर्ती, पहली बार RRB अजमेर को मिली जिम्मेदारी  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  Karnataka UGCET 2026 counselling begins: KEA opens option entry portal, key seat allotment dates announced

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required