RRB ALP भर्ती की CBT 1 City Slip जारी, 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होगी परीक्षा


कुछ समय पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट यानी एएलपी भर्ती 2026 निकाली थी, अब इसके पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-1) के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। वैसे यह सुविधा सीईन  01/2026 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार आधिकारिक लॉगिन पॉर्टल पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। सीबीटी-1 परीक्षा 3, 4 और 5 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा से पहले शहर और तारीख की जानकारी मिलने से उम्मीदवार अपनी यात्रा की तैयारी आसानी से कर पाएंगे।

सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

– इसके लिए सबसे पहले आप आरआरबी के आधिकारिक आवेदन पोर्टल या परीक्षा शहर लॉगिन पेज पर विजिट करें।

– अब आरआरबी एएलपी सीईएन 01/2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप का लिंक ओपन करें।

– लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड जैसी जरूरी जानकारी भरें।

– फिर मांगी गई सभी जानकारी को जमा करें।

– स्क्रीन पर दिखाई देने वाली सिटी स्लिप में परीक्षा शहर और तारीख चेक करें।

– स्लिप डाउनलोड करके अपने पास रख लें।

एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

कैंडीडेट इस बात का ध्यान दें कि सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। इसमें सिर्फ परीक्षा शहर और तारीख की पहले से जानकारी मिल जाती है। रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार, ई-कॉल लेटर यानी एडमिट कार्ड संबंधित परीक्षा तारीख से लगभग चार दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड अलग से डाउनलोड करना जरुरी है। वहीं, परीक्षा केंद्र पर इसे अपने साथ जरुर ले जा सकते हैं। हालांकि, सिटी स्लिप के आधार पर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसलिए उम्मीदवार प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और इसमें दी गई सभी जानकारियां जांच लें।

See also  NEET मेरिट लिस्ट में -23 नंबर वाले भी शामिल, आखिर क्या है वजह?

परीक्षा कब आयोजित होगी?

आरआरबी एएलपी भर्ती 2026  की सीबीटी-1 परीक्षा 3, 4 और 5 नवंबर को होगी। उम्मीदवार अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप के जरिए यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में और किस तारीख को निर्धारित है। इससे दूसरे शहर में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को आने-जाने और ठहराने की योजना बनाने में मदद मिलती है।



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required