PM Modi Inaugurates International Stadium Odisha


  • Hindi News
  • Career
  • PM Modi Inaugurates International Stadium Odisha | June 25 Current Affairs

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. पीएम मोदी ने ओडिशा में इंटरनेशनल खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया

  • 24 जून को पीएम नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में इंटरनेशनल खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया।
  • ये स्टेडियम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के होमटाउन मयूरभंज जिले में बनाया गया है।
  • साउथ एशिया की प्रमुख स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी, ‘ग्रेट स्पोर्ट्स टेक’ ने इस स्टेडियम को डिजाइन किया है।
  • इस स्टेडियम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के मौके देना है।
  • इस स्टेडियम में FIFA के स्टैंडर्ड का एक फुटबॉल मैदान, वर्ल्ड एथलेटिक्स से सर्टिफाइड रनिंग ट्रैक और टेनिस और पिकलबॉल कोर्ट बनाए गए हैं।
  • इस स्टेडियम में रात में भी मैच खेले जा सकेंगे। इसमें इवेंट्स आयोजित करने के लिए आधुनिक लाइटिंग की सुविधा है।

इस स्टेडियम में फुटबॉल, एथलेटिक्स, हॉकी, टेनिस, क्रिकेट और मल्टी-स्पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है।

इस स्टेडियम में फुटबॉल, एथलेटिक्स, हॉकी, टेनिस, क्रिकेट और मल्टी-स्पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

2. फुटबॉलर रोनाल्डो 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले प्लेयर बने

  • 24 जून को पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो 6 फुटबॉल वर्ल्डकप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
  • 41 साल के रोनाल्डो ने ह्यूस्टन स्टेडियम में उज्बेकिस्तान के खिलाफ छठे मिनट में गोल दागकर ये रिकॉर्ड बनाया है।
  • इसके बाद उन्होंने 39वें मिनट में दूसरा गोल भी किया। इन्हीं गोल की मदद से पुर्तगाल ने 5-0 की जीत हासिल की।
  • रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर भी बने। उनके नाम 10 गोल हैं। उन्होंने पुर्तगाल के स्ट्राइकर यूसेबियो के 9 गोल को पीछे छोड़ा है।
  • रोनाल्डो इंटरनेशनल फुटबॉल में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए उन्हें 2021 में FIFA ने ‘आउटस्टैंडिंग करियर अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया था।
  • रोनाल्डो 5 बैलोन डी’ जीत चुके हैं और 2 बार FIFA बेस्ट प्लेयर का अवार्ड भी जीत चुके हैं।
  • रोनाल्डो ने 2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और अब 2026 वर्ल्डकप में गोल किया है। उनके बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी हैं।
See also  HTET 2024: Registration begins at bseh.org.in | Jobs News

निधन (DEATH)

3. एविएटर स्टूडियो के फाउंडर तेइमुराज उगुलवा का निधन

  • 23 जून को एविएटर (Aviator) गेम स्टूडियो के फाउंडर तेइमुराज उगुलवा का निधन हो गया। वे 56 साल के थे।
  • उगुलावा को जॉर्जिया के आधुनिक हॉस्पिटैलिटी और गेमिंग उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है।
  • उगुलवा ने अदरजा ग्रुप की स्थापना की थी, बाद में वे एविएटर ब्रांड और एविएटर स्टूडियो से भी जुड़े रहे।
  • उगुलवा ने Rooms Hotels, Stamba Hotel, Fabrika Tbilisi और अन्य प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट्स के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • इन प्रोजेक्ट्स ने जॉर्जिया के आधुनिक पर्यटन उद्योग को वैश्विक पहचान दिलाई।
  • ‘रूम्स होटल्स’ जॉर्जिया का एक लाइफस्टाइल हॉस्पिटैलिटी ब्रांड है, जो डिजाइन पर केंद्रित बुटीक होटलों का संचालन करता है।
  • 2012 में शुरू हुआ यह ब्रांड, इंडस्ट्रियल-स्टाइल आर्किटेक्चर, लोकल कल्चर और हॉस्पिटैलिटी के अनूठे मेल के लिए जाना जाता है।
उगुलवा 'एविएटर स्टूडियो' के फाउंडर और CEO थे।

उगुलवा ‘एविएटर स्टूडियो’ के फाउंडर और CEO थे।

नेशनल (NATIONAL)

4. NHAI देश का पहला ट्रांसपोर्ट लॉजिसटिक रिसर्च सेंटर शुरू करेगा

  • 23 जून को केंद्र सरकार ने दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का पहला ट्रांसपोर्ट लॉजिसटिक रिसर्च सेंटर स्थापित करने का ऐलान किया।
  • NHAI ने नेशनल काउंसिल ऑफ इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) के साथ ये समझौता (MoU) किया है।
  • इस सेंटर का उद्देश्य भारत में लॉजिस्टिक्स कॉस्ट को कम करना और ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को आधुनिक बनाना है।
  • ये सेंटर स्मार्ट हाईवे, रियल टाइम ट्रांसपोर्ट को मॉनिटर करेगा, मल्टी-मॉडल पॉलिसी, टोल पॉलिसी और रोड सेफ्टी पर रिसर्च करेगा।
  • ये भारत का पहला स्थाई और स्वतंत्र संस्थान होगा, जो परिवहन और लॉजिस्टिक्स के आर्थिक पहलुओं पर शोध करेगा।
  • रिसर्च सेंटर में बेहतर डेटा एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी (AI) का उपयोग ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट के लिए किया जाएगा।
  • NHAI इस प्रोजेक्ट के लिए प्रमुख एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर भी काम करेगा।
  • भारत का लक्ष्य अपनी लॉजिस्टिक्स कैपिसिटी को ग्लोबल स्टैंडर्ड पर लाना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है।
  • ये सेंटर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए नई टेक्नोलॉजी और डिजाइनों की टेस्टिंग भी करेगा।
See also  UP ASOARO 929 Jobs; Bihar Instructor 726 Vacancies; 4137 Jobs This Week
इस रिसर्च में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, NHAI और अन्य सरकारी एजेंसियों को मदद मिलेगी।

इस रिसर्च में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, NHAI और अन्य सरकारी एजेंसियों को मदद मिलेगी।

मिसलीनियस (MISCELLENEOUS)

5. भारत और इजराइल ने ऑडिटिंग के लिए एक MoU साइन किया

  • 22 जून को ये MoU भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) और इजराइल की सर्वोच्च लेखा परीक्षा संस्था (State Comptroller and Ombudsman) के बीच हुआ है।
  • भारत और इजराइल के बीच पब्लिक सेक्टर ऑडिटिंग यानी, सरकारी मंत्रालयों, विभागों, एजेंसियों के के वित्तीय लेनदेन और कामकाज की स्वतंत्र जांच करेंगे।
  • इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच ऑडिट के क्षेत्र में बेहतर तकनीक को साझा करना है। जिससे सरकारी खर्चों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
  • इस MoU के तहत दोनों देशों के ऑडिट ऑफिसर के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
  • इस MoU के बाद डिजिटल ऑडिट, IT ऑडिट और डेटा एनालिटिक्स के क्षेत्र में सहयोग बढ़ सकेगा।
  • ये MoU इजरायल के राज्य नियंत्रक व लोकपाल और EUROSI के चेयरमैन मतन्याहू एंग्लमैन के भारत दौरे के समय हुआ।
  • इस मौके पर भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के. संजय मूर्ति ने मतन्याहू एंग्लमैन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की।
  • इस बैठक में CAG ऑफिस से डिप्टी कंट्रोलर और ऑडिटर जनरल (एचआर, आईआर, लीगल और कोऑर्डिनेशन) के.एस. सुब्रमण्यम, मुख्य टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) बीके. मोहंती मौजूद रहे।
  • इसके साथ ही डायरेक्टर जनरल (इंटरनेशनल रिलेशन) विमलेंद्र पटवर्धन भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार और इजरायल के राज्य नियंत्रक अंतरराष्ट्रीय विभाग की प्रमुख मिरी वीस शामिल हुईं।
ये MoU सरकार के वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता, जवाबदेही को मजबूत करेगा।

ये MoU सरकार के वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता, जवाबदेही को मजबूत करेगा।

See also  SSC GD 2025: Application correction window opens, edit by Nov 7 | Jobs News

6. इंडोनेशिया में वॉकिंग शार्क की प्रजाति मिली

  • 22 जून को वैज्ञानिकों ने इंडोनेशिया के जलक्षेत्र में ‘वॉकिंग शार्क’ की एक नई प्रजाति की पहचान की है और इसे कादेदेकेदेवा नाम दिया गया है।
  • ये शार्क समुद्र की तलहटी पर अपने पंखों (fins) से चल सकती है, इसलिए इसे वॉकिंग शार्क कहा जा रहा है।
  • ये शार्क मुख्य रूप से उथले कोरल रीफ हिस्सों में पाई जाती है। इस खोज से इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में कोरल रीफ इकोसिस्टम संरक्षण बढ़ाया जा सकेगा।
  • इस नई शार्क की खोज के बाद वैज्ञानिक शार्क पर रिसर्च कर सकेंगे और समुद्री जैव विविधता के संरक्षण और रिसर्च हो सकेगी।
वैज्ञानिकों के मुताबिक, वॉकिंग शार्क की ज्यादातर प्रजातियां सीमित भौगोलिक क्षेत्रों में ही पाई जाती हैं।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, वॉकिंग शार्क की ज्यादातर प्रजातियां सीमित भौगोलिक क्षेत्रों में ही पाई जाती हैं।

आज का इतिहास (25 June)

  • 1947 में एन फ्रैंक की प्रसिद्ध किताब ‘द डायरी ऑफ ए यंग गर्ल’ पब्लिश हुई थी।
  • 1975 में तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल (Emergency) का ऐलान किया।
  • 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम ने कपिल देव की कप्तानी में लॉर्ड्स के मैदान में अपना पहला वर्ल्ड कप जीता था।

———————

क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत 65 को पद्म पुरस्कार:कुणाल शाह Meta के नए ग्लोबल हेड अपॉइंट हुए, 24 जून के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- पूरी खबर पढ़ें..



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required