13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू


भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में इलेक्ट्रॉनिक और मैकेनिकल फील्ड में 350 प्रोबेशनरी इंजीनियर पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है. यह भर्ती अभियान योग्य इंजीनियरिंग ग्रेजुएट को रक्षा मंत्रालय के तहत भारत सरकार के उद्यम में शामिल होने का मौका देगा. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 28 अक्टूबर यानी आज दोपहर 2:00 बजे से शुरू हो गया है. वहीं इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए 18 नवंबर 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं. 

भर्ती से जुड़ी पूरी डिटेल 

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने दो इंजीनियरिंग फील्ड में कुल 350 पदों पर वैकेंसी की घोषणा की है. इसमें प्रोबेशनरी इंजीनियरिंग इलेक्ट्रॉनिक्स में 200 पद और प्रोबेशनरी इंजीनियरिंग मैकेनिकल में 150 पद है. इस तरह से कुल 350 पदों को भर जाना है. यह पद भारत में अलग-अलग जगह पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यूनिट्स और ऑफिस में उपलब्ध होंगे. 

क्या है भर्ती के लिए योग्यता? 

इस भर्ती के लिए कैंडिडेट के पास बीई-बीटेक या 4 साल की बीएससी की डिग्री होनी चाहिए. वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स या मैकेनिकल में इंजीनियरिंग डिग्री 1 फर्स्ट क्लास क्वालिफिकेशन जरूरी है. जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के लिए बताए गए नियमों के तहत पास क्लास कैंडिडेट एलिजिबल होंगे. 

कितनी है भर्ती के लिए आयु सीमा?

इस भर्ती के लिए 1 अक्टूबर 2026 तक जनरल और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट के लिए ऊपरी सीमा 25 साल है. वहीं ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी.

ये भी पढ़ें-कितने भारतीयों को मिल रही 7-0 डिजिट वाली सैलरी, 10 साल में कितना बढ़ा आंकड़ा?

See also  TSPSC Group 1 Mains exam admit card to be released on October 14 | Jobs News

सैलरी और आवेदन फीस 

इस भर्ती के लिए चुने गए कैंडिडेट्स को ई-ग्रेड 2 में अपॉइंट किया जाएगा, जिसमें तय इंक्रीमेंट के साथ 40,000 से 1,40,000 रुपये का पे स्केल होगा. वहीं कंपनी की सालाना काॅस्ट लगभग 13 लाख रुपये है. इस भर्ती के सिलेक्शन प्रोसेस में 85 मार्क्स का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और 15 मार्क्स का इंटरव्यू शामिल है. वहीं एग्जाम में 125 सवाल होंगे, जिन्हें 120 मिनट में पूरा करना होगा और हर गलत जवाब के लिए एक चौथाई नंबर की नेगेटिव मार्किंग होगी. इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन के लिए 1,180 रुपये देने होंगे. जिसमें 1000 रुपये प्लस जीएसटी शामिल है. वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और एक्स सर्विसमैन कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फीस से छूट दी गई है. 

कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://bel-india.in/ पर जाएं.
  • इसके बाद करियर सेक्शन में प्रोबेशनरी इंजीनियरिंग भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन खोजें. 
  • अब विज्ञापन पढ़कर पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें. 
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • अब फॉर्म को ध्यान से जांचें और जरूरी सुधार कर लें. 
  • उसके बाद लागू होने पर आवेदन फीस जमा करें और फीस की रसीद सुरक्षित रख लें. 
  • लास्ट में फॉर्म को एक बार फिर चेक करके सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें-उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज में एडमिशन पर लगी रोक, जानें क्या मिलीं खामियां 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  Physicist Ashok Sen Becomes First Indian to Win Oscar Klein Medal

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required