Son Forced to Quit Private Job; Govt Job Deemed Best


कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

एक पिता अपने IIM ग्रेजुएट बेटे की 15 लाख सालाना सैलरी वाली जॉब से खुश नहीं है, क्योंकि वो एक प्राइवेट जॉब है। पिता चाहते हैं कि बेटा सरकारी नौकरी करे। सोशल मीडिया पर ये खबर सामने आते ही सरकारी और प्राइवेट नौकरी में से क्या बेहतर को लेकर एक बहस शुरू हो गई है। कई यूजर्स पिता के पक्ष में अपनी राय दे रहे हैं तो कई बेटे के फेवर में हैं।

पिता चाहते हैं बेटा 15 लाख का पैकेज छोड़ दे

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) ग्रेजुएट और निवेशक अंकित केडिया ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। अंकित ने बताया कि वे हाल ही में अपने एक रिश्तेदार के घर गए थे, जहां उनके बेटे को मल्टीनेशनल कंपनी (MNC) में 15 लाख रुपये सालाना पैकेज वाली जॉब मिली है।

QuoteImage

Went to visit a relative whose son just got placed at an MNC with a ₹15 LPA package. Instead of celebrating, his father is forcing him to prepare for government jobs because, according to him, that’s the only “real” job.Apparently, he saw news about layoffs at companies like…— Ankit Kedia (@Ank ittskedia) June 11, 2026

QuoteImage

अंकित ने पिता की चिंता के बारे में आगे बताया, ‘जाहिर है, उन्होंने Adobe और Microsoft जैसी कंपनियों में छंटनी की खबरें देखीं और यह नतीजा निकाला कि प्राइवेट सेक्टर में कोई भविष्य नहीं है। उनके लिए, सरकारी नौकरी के अलावा बाकी सब कुछ अस्थिर है, चाहे उसमें कितनी भी अच्छी सैलरी या ग्रोथ क्यों न हो।’

पिता के पक्ष में आए कई यूजर्स

एक यूजर ने लिखा कि पिता सही कह रहे हैं। वह इससे 10 गुना ज्यादा कमा सकता है। साथ ही जॉब सिक्योरिटी भी मिलती है।

QuoteImage

He is not wrong. Join IAS – security for life— apolitical (@apolitical45322) June 12, 2026

QuoteImage

एक यूजर का कहना है कि पिता गलत नहीं है। आईएएस जॉइन करे, जिंदगी भर सिक्योरिटी रहेगी।

QuoteImage

he’s not wrong in the sense govt job offers stability that no pvt job does and these days layoffs can happen anytime at any organisation !! the way he is forcing his kid is wrong but the core idea isnt— Alan Shore (@alan_shore12) June 11, 2026

QuoteImage

एक एक्स यूजर का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटलिजेंस (AI) के आने के बाद प्राइवेट सेक्टर में आए दिन छंटनी होती रही हैं। कंपनियां बड़े पैमाने पर एआई और ऑटोमेशन पर इन्वेस्ट कर रही हैं, जिससे जॉब सिक्योरिटी न के बराबर रह गई है। सरकारी नौकरी जैसी स्थिरता कोई प्राइवेट कंपनी नहीं दे सकती। एक यूजर ने लिखा, ‘भले ही पिता का तरीका थोड़ा सख्त हो, लेकिन उनकी सोच गलत नहीं है।’

QuoteImage

Forget stability pvt jobs, most of the salary is looted by the govt leaving with no meaningful savings & no safety net. I agree govt jobs are the only real jobs in India.— Gunasekhar T 🇮🇳 (@ReallyGuna) June 12, 2026

QuoteImage

प्राइवेट नौकरियों में स्थिरता की बात भूल जाइए; सैलरी का ज़्यादातर हिस्सा सरकार ले जाती है, जिससे न तो कोई खास बचत हो पाती है और न ही कोई सुरक्षा मिलती है। मैं मानता हूं कि भारत में सरकारी नौकरियां ही असल नौकरियां हैं।

प्राइवेट नौकरी के फेवर में भी हैं यूजर

एक यूजर ने लिखा सरकारी नौकरी होने पर आपकी पोस्टिंग ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ भारत में कहीं भी हो सकती है। सरकारी नौकरी करना खासतौर से तब मुश्किल हो जाता है जब आपकी शादी हो जाती है और आपको लोकेशन बदलना पड़ती है।

सरकारी नौकरी में स्टेबिलिटी और पेंशन तो बोनस है ही लेकिन अगर आपका खुद का घर है और आपको ईएमआई नहीं चुकाना है तो प्राइवेट नौकरी अच्छी डील है।

इस साल इन प्राइवेट संस्थानों में हुई छंटनी :

  • Opendoor (अमेरिकी रियल एस्टेट टेक कंपनी) :

भारत में अपना संचालन बंद कर दिया। लगभग 250 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया।

  • Meta, Amazon, Microsoft, Oracle, Salesforce :

इन बड़ी टेक कंपनियों ने वैश्विक स्तर पर हजारों कर्मचारियों की छंटनी की।

सबसे ज्यादा छंटनी इन 4 क्षेत्रों में हुई

  • आईटी और सॉफ्टवेयर सर्विस
  • एआई से प्रभावित बैक-ऑफिस कार्य
  • ई – कॉमर्स और टेक कंपनियां
  • कुछ स्टार्टअप्स और विदेशी कंपनियों के भारतीय कार्यालय

सरकारी नौकरी के फायदे :

  • प्राइवेट जॉब के बजाय नौकरी जाने का जोखिम कम होता है।
  • हर महीने रेग्यूलर सैलरी मिलती है।
  • कई पदों पर NPS और अन्य रिटायरमेंट सुविधां मिलती हैं।
  • सैलरी के अलावा अलाउंस का लाभ प्राइवेट जॉब से अधिक होता है।
  • सरकारी छुट्टियां ज्यादा मिलती है।

सरकारी नौकरी के नुकसान :

  • परीक्षा, परिणाम और नियुक्ति में काफी समय लग सकता है।
  • कई विभागों में बार-बार ट्रांसफर हो सकता है।
  • काम में लचीलापन कम होता है।
  • सरकारी नौकरी पाने के लिए कॉम्पिटीशन ज्यादा होता है।
See also  RPSC Clerk Recruitment Cheating | Job Secured at Rank 17

प्राइवेट नौकरी के फायदे

  • योग्यता और काम के आधार पर तेजी से आगे बढ़ सकते हैं।
  • नई तकनीक और कौशल सीखने का अवसर अधिक मिलता है।
  • प्रदर्शन आधारित पुरस्कार – बोनस, इंसेंटिव और अन्य लाभ मिल सकते हैं।

प्राइवेट नौकरी के नुकसान

  • कंपनी की स्थिति या प्रदर्शन के आधार पर नौकरी जा सकती है।
  • काम का दबाव अधिक होता है।
  • काम के अलावा कई बार ओवरटाइम करना पड़ता है।
  • बेहतर अवसरों के लिए बार-बार नौकरी बदलना पड़ती है।

—————–

ये खबर भी पढ़ें..

NEET रीएग्‍जाम तक लॉकडाउन में रहेंगे क्‍वेश्‍चन पेपर सेटर्स:अनजान लोकेशन पर बिना मोबाइल के रहेंगे, किसी से मिलने भी नहीं दिया जाएगा

नीट एग्जाम का आयोजन 21 जून को दोबारा किया जा रहा है। एग्जाम 2 से 5:15 बजे तक पेन और पेपर मोड में होगा। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required