ongc releases notification for 3047 apprentice vacancies
अगर आप अच्छी नौकरी की तलाश में है, तो यह लेख आपके लिए है। दरअसल, ऑयल और नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) की तरफ से अप्रेंटिसशिप के 3047 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 20 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्रता पूरी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में है, तो वो लोग जल्द ही NAPS पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in और NATS पोर्टल nats.education.gov.in पर विजिट करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले योग्यता जरुर चेक करें।
इसके साथ ही अभ्यर्थी ONGC की वेबसाइट ongcindia.com और ongcapprentices.ongc.co.in पर विजिट करके आवेदन प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा
जो लोग इस भर्ती का हिस्सा बनना चाहते हैं, वो लोग 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, बीएससी, बीई, बीटेक, बीबीए आदि को उत्तीर्ण कर सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थी का जन्म 29 नवंबर 2008 के बीच हुआ हो, इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को शैक्षिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयनित होने वाले उम्मीदवार को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर सूचित करा जाएगा। वहीं, मेरिट लिस्ट 15 दिसंबर 2026 को जारी की जाएगी। शॉर्टलिस्ट कैंडीडेट का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। डॉक्यूमेंट्स की जांच की जाएगी। जो लोग सफल होंगे उनको रिक्त पदों पर तैनात किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 3047 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी है।
स्टाइपेंड
चयनित उम्मीदवारों को 12,300 रुपये प्रतिमाह, 3 साल वर्षीय डिप्लोमा वालों को 10900 एवं दो वर्षीय आईटीआई वाले उम्मीदवार को 10560 रुपये प्रतिमाह, ट्रेड अप्रेंटिस को एक वर्षीय वाले उम्मीदवार को 9600 रुपये प्रतिमाह एवं ट्रेड अप्रेंटिस (10वीं, 12वीं) वाले उम्मीदवारों को 8200 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। वहीं, आवेदन करने से पहले सारी जानकारी एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर पढ़ लें।